Showing posts with label 12-04-2011. Show all posts
Showing posts with label 12-04-2011. Show all posts

Tuesday, April 12, 2011

दिल्ली के खिलाफ़ राजस्थान की रॉयल जीत


जयपुर : आईपीएल के अहम मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली को 6 विकेट से हरा दिया है। आईपीएल 4 में दिल्ली की यह लगातार दूसरी हार है। 152 रनों का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम ने 18.3 ओवर्स में ही लक्ष्य को पा लिया। राजस्थान की तरफ से राहुल द्रविड़ ने 38 और योहान बोथा ने नाबाद 39 रनों की पारी खेली।

हालांकि 152 रनों का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम को शुरुआत में ही झटका लगा। लेकिन राहुल द्रविड़ ने शानदार बैटिंग जारी रखी और तेजी से रन बनाते रहे। वह 38 रन बनाकर आउट हुए। राहुल द्रविड़ को मर्वे ने पविलियन भेजा। इसके बाद बोथा और रहाणे ने राजस्थान की पारी आगे बढ़ाई। रहाणे को मॉर्केल ने आउट किया। उन्होंने 18 रनों का योगदान दिया। उसके बाद मैदान पर आए रॉस टेलर ने बोथा के साथ मिलकर राजस्थान को जीत दिला दी।

इससे पहले वेणुगोपाल राव और डेविड वॉर्नर की शानदार हाफ सेंचुरीज की बदौलत दिल्ली ने राजस्थान रॉयल्स को 152 रनों का टारगेट दिया। वॉर्नर ने 54 और वेणुगोपाल राव ने 60 रनों की पारी खेली। वेणुगोपाल राव ने 40 बॉल पर 60 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 4 छक्के लगाए। इरफान पठान 9 और डी.मर्वे 2 रन बनाकर नॉट आउट रहे।

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली की टीम की शुरुआत ठीक नहीं रही। कप्तान सहवाग सिर्फ 4 रन बनाकर टेट की बॉल पर आउट हो गए। इसके बाद मैदान पर आए फिंच भी ज्यादा देर तक वॉर्नर का साथ नहीं दे पाए और 11 रन बनाकर चलते बने। युवा बल्लेबाज उन्मुक्त चंद आज भी कुछ खास नहीं कर सके। वह सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। नमन ओझा वॉर्न के दूसरे शिकार बने।एक वक्त 36 रन पर 4 विकेट गंवाकर दिल्ली की पारी लड़खड़ा गई थी। लेकिन ओपनर डेविड वॉर्नर और वेणुगोपाल राव ने दिल्ली की पारी को सहारा दिया और उसे संकट से बाहर निकाला। डेविड वॉर्नर ने शानदार हाफ सेंचुरी लगाई। वह 54 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 6 चौके और 1 छक्का लगाया।

राजस्थान की ओर से वॉर्न ने 2 और टेट ने 2 विकेट लिए। आईपीएल में दिल्ली की यह लगातार दूसरी हार है। वहीं कप्तान वीरेंद्र सहवाग का बैटिंग में फ़्लाप शो जारी है।

सात माह से घर में बंद दो ज़िंदा लाशों को निकाला


पिता की मौत ने दो बहनों को इतना व्यथित कर दिया कि उन्होंने खुद को ही अपने घर में बंद कर लिया। इन दोनों ने इस दौरान न तो कुछ खाया-पिया और न ही कपड़े बदले। 7 महीने बाद जब इन दोनों बहनों को बंद मकान से बाहर निकाला गया तो इनकी स्थिति कंकाल जैसी हो चुकी थी, समाजसेवी संगठन और कालोनी वासियों की मदद से पुलिस इन दोनों बहनों को जबरन निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां एक बहन की हालत चिंताजनक बनी हुई है। एक बहन का नाम सोनाली, दूसरी का अनुराधा है।

नोएडा के सेक्टर-29 के फ्लैट-326 में दो लड़कियां पिछले 7 महीने से घर में बंद थीं । रेज़ीडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन ने कुछ दिन पहले पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी कि इस फ्लैट में रहने वाले का अता-पता उसे नहीं है क्योंकि कोई बाहर नहीं निकलता पर आवाज अकसर सुनी जा सकती है।

मंगलवार सुबह नोएडा पुलिस एक समाजसेवी संगठन की मदद से इस फ्लैट में पहुंची। आरडब्ल्यूए के मुताबिक यहां पर एक रिटायर्ड कर्नल अपने तीन बच्चों के साथ रहते थे। सात महीने पहले जब रिटायर्ड कर्नल की मौत हुई तो इस घर का लड़का भी यहां से चला गया और दो बहनें यहीं रह गई। तभी से कभी घर का दरवाजा खुला नहीं देखा गया। जब पुलिस दरवाजा खोलने की कोशिश कर रही थी, तो अंदर से नहीं-नहीं की हल्की और कमज़ोर सी आवाज आ रही थी।

इन दोनों लड़कियों ने खुद को घर में स्वेच्छा से बंद कर रखा था। पोलिस द्वारा दरवाजा खोले जाने पर कमरे में से बहुत बदबू आ रही थी। एक लड़की तो उठने की स्थिति में ही नहीं थी और पूरी तरह से कंकाल हो चुकी थी। उसे किसी तरह स्ट्रेचर पर बाहर लाया गया। दूसरी बहन की हालत भी काफ़ी ख़राब हो चुकी थी। उसके मुंह से इतनी बदबू आ रही थी कि उसके सामने खड़ा होना भी मुश्किल था। वो तीन-तीन स्वेटर पहने हुई थी जो वे अपने पिता की मृत्यु के बाद से पहने हुई थी। दोनों बहनों को नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है पर बड़ी बहन हालत काफ़ी चिंताजनक बताई जा रही है।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह चीन रवाना


नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपनी पांच दिन की चीन यात्रा पर आज रवाना हो गये। प्रधानमंत्री पांच विकासशील देशों के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिये चीन गये हैं। ब्रिक्स के नाम से चर्चित इन देशों - ब्राजील,रूस,भारत,चीन और दक्षिण अफ़्रीका के नेता ईंधन और खाद्य सुरक्षा जैसे बड़े मुद्दों पर समन्वित प्रयास की आवश्यकता पर बल देने के साथ साथ खाड़ी तथा उत्तरी अफ़्रीकी देशों में उभरी नई अनिश्चितताओं से उत्पन्न स्थिति पर भी चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की यह विदेश यात्रा पांच दिन की है, जिसमें आखि‍री दो दिन वह कजाकिस्तान में होंगे। प्रस्थान के समय सिंह ने एक बयान में कहा, आर्थि‍क वृद्धि के परंपरागत स्रोत अब भी दबाव में हैं और इस बीच विश्व के विभिन्न हिस्सों में हाल की घटनाओं से अनिश्चितता उभरी है. सम्मेलन के विषयों के बारे में में विदेश मंत्रालय में सचिव आर्थि‍क संबंध मानबीर सिंह ने कल कहा था कि लीबिया एक ‘प्रमुख मुद्दा’ है क्योंकि यह सभी बिक्स देशों को प्रभावित करता है. शिखर सम्मेलन में इस मुद्दे पर चर्चा होने की उम्मीद है.

चीन के दक्षिणी तटवर्ती शहर सान्या में होने इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री सिंह की चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओं, रूस के राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव, ब्राजील के राष्ट्रपति दालिमा रोसेफ़ और दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा से मुलाकात करेंगे।

प्रधानमंत्री की इस यात्रा को भारत-चीन के संबंधों के निहितार्थ भी देखा जा रहा है। इससे पहले प्रधानमंत्री के साथ जाने वाले जम्मू-कश्मीर के पत्रकारों को चीनी दूतावास ने अलग से कोई वीज़ा

यासमीन होंगी राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष


नई दिल्ली। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य यासमीन अबरार अब अध्यक्ष का पद संभालेंगी। वर्तमान अध्यक्ष डॉ. गिरिजा व्यास के कार्यकाल 8 अप्रैल को पूरा हो रहा है, जिसके बाद यासमीन इस पद को संभालेंगी।

अबरार राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष के पद पर तब तक बनी रहेंगी जब तक कि राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम के अधीन नए मनोनयन द्वारा यह रिक्ति नहीं भरी जाती। अबरार वर्ष 2005 से राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य रही हैं। वर्ष 2008 में उन्हें इस आयोग की सदस्य के रूप में दोबारा नामांकित किया गया था।

यासमीन अबरार राजस्थान के जाने-माने स्वतंत्रता सेनानी की पुत्री और केन्द्रीय वित्त और संसदीय कार्य राज्य मंत्री स्व डॉ. अबरार अहमद की पत्नी हैं। एक राजनीतिक परिवार में पैदा हुई यासमीन ने वर्ष 1998-2003 में राजस्थान विधानसभा की सवाई माधोपुर से सीट से विधायक भी रह चुकी हैं । इसके अलावा वह राष्ट्रीय महिला कोष की सलाहकार भी रह चुकी है। यासमीन ने महिलाओं और बच्चों के उत्थान के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किये हैं।

देश भर में रामनवमी की धूम


नई दिल्ली : चैत्र नवरात्र के बाद आज देश भर में रामनवमी हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। मंदिरों मे भक्तों का सैलाब उमड़ा हुआ है तो वहीं भजन कीर्तन के साथ हवन का दौर जारी है। रामनवमी और नवरात्रों की समाप्ति के बाद मंदिरों में दर्शनार्थियों की कतार लगी हैं।

सिद्धपीठ शाकंभरी में भी भक्तों का जमावड़ा लगा हुआ है। माता के दर्शनों के लिये लोग की लंबी-लंबी कतारें सुबह से ही लगनी शुरू हो गई थी। देश भर से आये श्रद्धालु सिद्धपीठ में दर्शन लाभ ले रहे हैं।

नवमीं के मौके पर सुबह से ही देवी और राम मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी है। यहां पहुंचने वाले सभी भक्त पूजा-अर्चना कर मंगलमय जीवन की कामना कर रहे है। देश भर के तमाम मंदिरों और सिद्धपीठों में धार्मिक अनुष्ठानों का दौर चल रहा है। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालू हिस्सा ले रहे हैं।


उदार बनेगी नई टेलीकॉम पॉलिसी:सिब्बल


नई दिल्ली : दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल ने नई टेलीकॉम पॉलिसी को और उदार बनाने की बात कही है, उन्होंने कहा कि विलय एवं अधिग्रहण से जुड़े मौजूदा कड़े नियमों को नई टेलीकॉम पॉलिसी में नरम बनाया जाएगा।गौरतलब है कि यह पॉलिसी साल के अंत तक पेश की जानी है। इस कदम का लक्ष्य 14 खिलाड़ियों वाले टेलीकॉम बाजार में बहुप्रतीक्षित कंसॉलिडेशन लाना है। सिब्बल ने कहा, 'लेकिन प्रतिस्पर्धियों की तादाद हर सर्किल में छह से नीचे जाने की इजाजत नहीं देनी चाहिए।'

सिब्बल ने कहा कि टेलीकॉम लाइसेंस 20 साल के बजाय हर दस साल के लिए रिन्यू किए जाने चाहिए और कंपनियों को इन लाइसेंस के एक्सपायर होने से कम से कम 30 महीने पहले नए परमिट के लिए आवेदान दाखिल कराने चाहिए। पिछली घोषणा दोहराते हुए सिब्बल ने कहा कि नई पॉलिसी में टेलीकॉम लाइसेंस के आवंटन को मोबाइल स्पेक्ट्रम से अलग किया जाना चाहिए।

भारतीय टेलीकॉम उद्योग में सभी विवादों की जड़ में स्पेक्ट्रम ही था। उन्होंने कहा कि सरकार बाहरी एजेंसियों से उद्योग की ओर से स्पेक्ट्रम यूसेज का नियमित ऑडिट कराएगी और ऑपरेटरों के बीच रेडियो फ्रीक्वेंसी का बंटवारा जैसे अन्य प्रस्ताव भी नई पॉलिसी का हिस्सा होंगे। सरकार ने उस बाहरी एजेंसी पर फैसला नहीं किया है, जो ऑडिट का काम करेगी और सिब्बल का कहना है कि यह कोई निजी खिलाड़ी, भारतीय नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) या दूरसंचार नियामक ट्राई हो सकता है।

दूरसंचार मंत्री ने जोर दिया कि सरकार टेलीकॉम कंपनियों को बाजार की ओर से तय होने वाली मैकेनिज्म के आधार पर स्पेक्ट्रम के लिए भुगतान करने को कहेगा, जो इस बात का संकेत है कि मंत्रालय नियामक ट्राई की उन हालिया सिफारिशों को अमली जामा पहनाएगा, जिनमें कहा गया था कि जीएसएम दूरसंचार कंपनियों को पिछली तारीख से अतिरिक्त एयरवेव के लिए भुगतान करना होगा, जो उनके पास है। 11 फरवरी को सिफारिशें जारी करने के तुरंत बाद जीएसएम ऑपरेटरों ने इस बात का सुझाव देने के लिए ट्राई की आलोचना की थी कि मोबाइल फोन कंपनियों ने हर अतिरिक्त एयरवेव यूनिट के लिए 4,572 करोड़ रुपए की एकमुश्त राशि वसूली जाए।

फिलहाल, मोबाइल परमिट स्टार्ट-अप एयरवेव के साथ समूह में आते हैं। मंत्री ने एयरवेव से जुड़े सभी मुद्दों को सुलझाने के लिए सुधारों की एक पूरी श्रृंखला का प्रस्ताव किया, जिसमें नेशनल स्पेक्ट्रम एक्ट शामिल है, जो इस संसाधन के आवंटन का जिम्मा संभालेगा। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश शिवराज पाटिल इस अधिनियम का मसौदा तैयार करेंगे।

वाटसन ने बनाया छक्कों का रिकार्ड


आस्ट्रेलिया के ओपनर शेन वाटसन ने एक पारी में सर्वाधिक 15 छक्के लगाकर नया रिकार्ड कायम किया है। सोमवार को बांग्लादेश के खिलाफ अपने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 185 रन की नाबाद पारी खेलकर वाटसन ने न सिर्फ़ आस्ट्रेलिया को नौ विकेट से जीत दिलाई बल्कि उन्होंने वनडे पारी में सर्वाधिक 15 छक्के जड़ने का रिकार्ड भी अपने नाम किया।

इस विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ने महज 96 गेंद में 15 चौके और इतने ही छक्के जड़कर पावरफुल शाट्स का शानदार नजारा पेश किया। वेस्टइंडीज के जेवियर मार्शल के नाम इससे पहले 12 छक्कों का रिकार्ड दर्ज था जो उन्होंने कनाडा के खिलाफ 2008 में बनाया था।

वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों में वाटसन की यह पारी किसी भी आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है, इससे पहले मैथ्यू हेडन ने नाबाद 181 रन बनाए थे। उन्होंने महज 69 गेंद में अपना छठा एक दिवसीय शतक पूरा कर लिया था जो आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में हेडन (66 गेंद) और एडम गिलक्रिस्ट (67 गेंद) के बाद तीसरा सबसे तेज सैकड़ा है।

केकेआर ने किया डेक्कन को डिस्चार्ज


कोलकाता : सोमवार को कोलकाता के इडेन गार्डन में खेले गए कड़े मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम ने डेक्कन चार्जर को 9 रनों से मात दे दी। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ पहले मैच में महज 2 रनों से हारने के बाद यह जीत कोलकाता नाईटराइडर्स के लिये काफी मायने रखती है।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चौथे सत्र के छठे मैच में जैक्स कालिस (53) की अगुवाई में बल्लेबाजों के आतिशी प्रदर्शन के दम पर डक्कन चार्जर्स हैदराबाद को नौ रनों से हराकर पहली जीत का स्वाद चख लिया। वहीं कुमार संगकारा की टीम की टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी हार है। कालिस के अलावा मनोज तिवारी (नाबाद 30), कप्तान गौतम गंभीर (29) और यूसुफ पठान (22) ने उपयोगी योगदान किया जिससे कोलकाता ने 20 ओवर में चार विकेट पर 163 रन बनाए। जवाब में डक्कन चार्जर्स 20 ओवर में आठ विकेट पर 154 रन ही बना सके।

डेक्कन की ओर से भारत चिपली ने 48 और डैनियल क्रिस्टियन ने 25 रनों की पारी खेली। कोलकाता के इकबाल अब्दुल्ला 24 रन देकर तीन विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे। कोलकाता के लिए यह जीत काफी राहत देने लायक रही क्योंकि पिछले मैच में मिली नजदीकी हार और सौरव गांगुली के बिना घरेलू मैदान पर टीम का पहला मैच होने से उस पर खासा दबाव था। कोलकाता और हैदराबाद दोनों नए कप्तानों के साथ उतरे हैं और दोनों को ही शुरूआती मैचों में क्रम से चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

कांग्रेस के मुखपत्र में शहीदों का अपमान


कांग्रेस के मुखपत्र में स्वतंत्रता आंदोलन में शहीद होने वाले भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू के लिए जातिसूचक शब्‍दों का इस्‍तेमाल किया गया है। शहीद दिवस के अवसर पर कांग्रेस के मुखपत्र "कांग्रेस संदेश" में छपे एक लेख में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जैसे शहीदों की जाति बताई गई है। इतना ही नहीं शहीद राजगुरू और सुखदेव को अंग्रेज़ अफ़सर सांडर्स का ह्त्यारोपी भी बताया गया है। इस मामले पर पूरे देश में तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

कांग्रेस के मुखपत्र "कांग्रेस संदेश" में लिखा गया है कि भगत सिंह जाट परिवार में पैदा हुए, राजगुरु ब्राह्मण परिवार में पैदा हुए, जबकि शहीद राजगुरु को राजगुरु थापर लिखते हुए बताया गया कि वो सांन्डर्स की हत्या की वारदात में शामिल थे। इतना ही नहीं, सुखदेव के बारे में बताने के लिए "सांन्डर्स की हत्या की वारदात" में शामिल जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।
वहीं बीजेपी ने इस मामले पर कांग्रेस की खिंचाई की है। कांग्रेस के मुखपत्र संदेश के मार्च संस्करण में छपे लेख में बीजेपी ने इसे बड़ी चूक करार दिया है औऱ शहीदों के अपमान पर कांग्रेस से माफी मांगने को कहा है।


देश की आज़ादी के लिये अपनी जान न्यौछावर करने वाले शहीदों के परिवार वाले भी इस बात से काफ़ी आहत हैं। सहारनपुर में शहीद भगत सिंह के भतीजे किरणजीत सिंह ने इस काफ़ी दुखद बता कर इस मामले पर खेद प्रकट किया है। बहरहाल, इस मसले पर कांग्रेस एक बार फिर विपक्षी दलों के निशाने पर आ गई है।

भूकंप से फ़िर थर्राया जापान


टोक्यो : ठीक एक महीने बाद जापान में सोमवार को दोबारा भूकंप के झटके मह्सूस किये गये । उत्तर पूर्व में आए इस भूकंप की तीव्रता 7.1 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र राजधानी टोक्यो से 164 किलोमीटर दूर विकिरण प्रभावित फुकुशिमा प्रांत था। झटके के कारण टोक्यो शहर लगभग एक मिनट तक हिलता रहा।

11 मार्च को भूकंप और सुनामी से आई भीषण तबाही के बाद एक बार फ़िर एक महीने के बाद भूकंप के झटकों से जापान दहल उठा। भूकंप के बाद जापान के मौसम विभाग ने मियागी, फुकुशिमा, चीबा और इब्राकी में दो मीटर ऊंची सुनामी आने की चेतावनी जारी की। बृहस्पतिवार को ऐसे ही एक भूकंप में चार लोगों की जान गई थी।

सोमवार को आए भूकंप में पावर सप्लाई में बाधा पड़ने से लाखों घरों की बिजली जाने के साथ फुकुशिमा स्थित परमाणु संयंत्र के रिएक्टर नंबर एक, दो और तीन की कूलिंग प्रणाली भी प्रभावित हुई, जिससे विकिरण का खतरा फिर से बढ़ गया।

खतरे के कारण जापानी सरकार ने संयंत्र के आस पास का वह दायरा बढ़ा दिया है, जहां से लोगों को हटना होगा। संयंत्र का संचालन करने वाली टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी [टेपको] ने भी अपने कर्मचारियों को फिलहाल रिएक्टरों से हटा लिया है।

जापान के मुख्य केंद्रीय सचिव युकियो इदानो ने कहा कि बृहस्पतिवार और सोमवार को आए भूकंप के कारण नए निर्देश जारी किए गए हैं। गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बीमार लोगों को संयंत्र से 20 से 30 किलोमीटर की दूरी पर रहने को कहा गया है।

भूकंप के ताज़ा झटकों ने एक बार फ़िर फ़ुकुशिमा परमाणु संयंत्र के लिये ख़तरा पैदा कर दिया है, जिससे विकिरण के और बढ़ने की आशंका है।

मॉडल पूनम पांडे अब भी न्यूड होने को तैयार


मुंबई : क्रिकेट विश्व कप में भारत की जीत पर न्यूड होने की घोषणा करने वाली मॉडल पूनम पांडे अब भी निर्वस्त्र होने के लिये सहर्ष तैयार हैं। ने फिर कहा है कि वे अपनी बात पर अब भी कायम हैं। उन्होंने कहा कि यदि बीसीसीआई उन्हें इजाजत दे, तो अब भी वे न्यूड होने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वे तो सभी से कह रही हैं कि वे बीसीसीआई से कहें कि मुझे न्यूड होने की इजाजत दी जाए।

मॉडल पूनम पांडे हाल में तब चर्चा में आईं थी, जब उन्होंने घोषणा की थी कि यदि भारत विश्व कप जीतता है, तो वे स्टेडियम में न्यूड होने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी न्यूड होने की घोषणा, प्रचार का तरीका नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं तो बीसीसीआई से अभी भी निवेदन कर रही हूं कि मुझे न्यूड होने की इजाजत दी जाए। बल्कि मैं तो सभी से कह रही हूं कि वे बीसीसीआई से निवेजन करें कि मुझे न्यूड होने की इजाजत दी जाए। उन्होंने कहा कि मैं कानून नहीं तोड़ना चाहती और इसीलिए मैं इजाजत मांग रही हूं।

हालांकि भारत की जीत के बाद पूनम पांडे ने अपना मोबाइल बंद कर दिया था और वह अंडर ग्राउंड हो गईं थी। हालांकि पुलिस ने इस मामले में उनके ख़िलाफ़ रिपोर्ट दर्ज की थी, लेकिन पूनम के खिलाफ़ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York