
Thursday, March 10, 2011
मायावती की चेतावनी पर सपा का पलटवार

Monday, February 14, 2011
कार्यकर्ताओं की भीड़ देख बौखलाए दिग्विजय सिंह

Sunday, February 13, 2011
उत्तर प्रदेश में मिस्र जैसे हालात पैदा करने की ज़रूरत: मुलायम सिंह

मुलायम ने तीन दिनों तक सरकारी दफ्तरों पर सपाई कर्फ्यू का ऐलान किया। कहा कि प्रदेश में इस समय जैसे हालात हैं, वैसे इमरजेंसी के समय भी नहीं थे। अब समय आ गया है कि हिंदुस्तान को बचाने के लिए नौजवानों को सड़क पर आना होगा। यदि नौवजवान ठान लें, तो उत्तर प्रदेश में भी मिस्त्र जैसी क्रांति हो सकती है और यहां कि तानाशाह सरकार से निजात मिल सकती है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामआश्रेय कुशवाहा ने आरोप लगाते हुए कहा कि मिस्त्र के राष्ट्रपति होस्नी मुबारक की तरह ही मायावती भी सिर्फ पैसा कमाने पर ध्यान दे रही हैं। राज्य के सभी दफ्तर पैसा कमाने का अड्डा बन चुके हैं जहां बिना रिश्वत लिए किसी भी तरह का कोई काम नहीं किया जा रहा है। भारत किसानों का देश है, फिर भी यहां किसानों का सबसे ज़्यादा शोषण हो रहा है। यह अन्नदाता है, फिर भी इसका पेट खाली है। यहां की हालत इतनी बदतर हो चुकी है कि मजबूर किसान आत्महत्याएं कर रहे है।
मुख्यमंत्री के द्वारा किये जा रहे महिलाओं की सुरक्षा के लाख दावों के बावजूद राज्य में महिलाओं की हालत सबसे दयनीय है। रोजाना ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जहां बलात्कार के बाद यो तो महिलाओं की हत्या कर दी गई या फिर उन्होंने खुद ही शर्म के मारे आत्महत्या कर ली। बसपा सरकार के मंत्रियों और विधायकों के रिश्तेदारों ने प्रदेश भर में अराजकता फैला रखी है जिसके खिलाफ समाजवादी पार्टी 1 से 3 मार्च तक राज्यभर में सरकारी कार्यालयों में अहिंसक प्रदर्शन करेगी। पार्टी प्रशासनिक अधिकारियों को मारेगी नहीं लेकिन उन्हें काम भी नहीं करने देगी। इस आंदोलन से जनता को जोड़ा जाएगा। यह आंदोलन मिस्त्र की क्रांति से कम नहीं होगा। जिस समय देश की सभी पार्टियां चाहें कांग्रेस हो या बसपा सरकारें बचाने में लगी हैं उस समय हम राष्ट्र को बचाने के लिए क्रांति कर रहे हैं जिसमें हमें क्रांतिकारी युवाओं का पूरा सहयोग मिलेगा।
Tuesday, February 8, 2011
चापलूस सुरक्षा अधिकारी ने की मायावती के जूतों की सफ़ाई

Tuesday, October 19, 2010
सपा नेता ने "तिरंगा केक" काटा, मुकदमा दर्ज

Thursday, July 15, 2010
मुलायम सिंह ने मांगी मुसलमानों से माफी

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा के पिछले आम चुनाव में कल्याण सिंह से दोस्ती के लिए मुसलमानों से माफी मांगी है । मुलायम सिंह यादव ने आज, जारी अपने पत्र में कहा कि मेरा जीवन साम्प्रदायिक शक्तियों के विरुद्ध संघर्ष करने की खुली किताब रहा है । मैंने सदैव साम्प्रदायिक ताकतों को नाकाम करने में पूरी निष्ठा से अपने संवैधानिक दायित्व का पालन किया है ।
उन्होंने कहा है कि 1990 में अपने संवैधानिक दायित्व को पूरा करते हुए उन्होंने इसका उदाहरण भी पेश किया था, लेकिन छह दिसम्बर 1992 को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व में चल रही सरकार ने अपने संवैधानिक दायित्व का निर्वहन नहीं किया । उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि गत लोकसभा चुनाव में साम्प्रदायिक शक्तियों को सत्तारूढ़ होने से रोकने के लिए कुछ गलत लोगों को साथ रखने के लिए मजबूर होना पड़ा था । इससे सभी धर्मनिरपेक्ष शक्तियों, खासकर मुसलमानों की भावनाओं को ठेस पहुंची ।
श्री यादव ने कहा कि " मैं इसे अपनी गलती स्वीकार करता हूं और आश्वस्त करता हूं कि अयोध्या मामले से जुड़े आरोपियों तथा साम्प्रदायिकता भड़काने वाले लोगों से कभी गठजोड़ नहीं करूंगा " लोकसभा चुनाव में ऐसे लोगों (कल्याण सिंह) को साथ लेने के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगता हूं और आश्वस्त करता हूं कि मुसलमानों के हितों को सर्वोपरि मानते हुए उनके सम्मान की रक्षा करता रहूंगा ।
गौरतलब है कि लोकसभा के पिछले चुनाव में कल्याण सिंह की वजह से ज्यादातर मुसलमानों ने श्री यादव और उनकी समाजवादी पार्टी से कन्नी काट ली थी । इसके कारण उनकी पार्टी अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी थी । यहां तक कि उनकी बहू डिम्पल यादव फिरोजाबाद लोकसभा सीट से उपचुनाव हार गई थीं । डुमरियागंज विधानसभा सीट के लिए हाल ही में हुए उपचुनाव में उनकी पार्टी चौथे स्थान पर पहुंच गई थी ।
उधर, समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रहे मोहम्मद आजम खां ने मुलायम सिंह यादव के मुसलमानों से माफी मांगने पर चुटकी लेते हुए कहा कि अब तो बहुत देर हो गई है । आजम खां ने रामपुर में कहा कि जब लोहा गरम था तो माफी नहीं मांगी अब तो बहुत देर हो गई है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को देखना होगा कि श्री यादव नेकनीयती से माफी मांग रहे हैं या यह उनकी राजनीतिक मजबूरी है । उनका कहना था कि चुनाव-दर-चुनाव हार झेल रहे श्री यादव को अब माफी की याद आई है |
: न्यूज़लाइन ब्यूरो
