Monday, February 14, 2011

कार्यकर्ताओं की भीड़ देख बौखलाए दिग्विजय सिंह


गोरखपुर : उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनावों में लगभग 1 साल ही बाक़ी रह गया है, तो इसी के तहत पार्टियों ने अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। फ़िलहाल पूर्वांचल उत्तर प्रदेश राजनीति का केंद्र बना हुआ है। सभी राजनीतिक पार्टियों के नुमाइंदे गोरखपुर में डेरा जमाए हुए हैं। एक ओर जहां सपा मुखिया मुलायम सिंह कार्यकर्ताओं का राज्य सम्मेलन कर रहे हैं, तो अब वहीं कांग्रेस ने भी अपने विशेष दूत दिग्विजय सिंह को मोर्चा सम्भालने के लिये भेजा है।

यहां राज्य स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। एक हॉल में दिग्गी राजा के कार्यक्रम के दौरान उनसे मिलने के लिए कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई। इस दौरान दिग्विजय सिंह भीड़ को देख आपे से बाहर हो गए और लोगों को वहां से बाहर जाने के लिए कहने लगे। लोगों ने दिग्विजय की बातों को अनसुनी कर दिया और वहीं जमे रहे। अचानक से दिग्विजय सिंह ने मंच से उठकर लोगों को धक्का मार कर बाहर निकालना शुरू कर दिया। बौखलाए महासचिव ने भीड़ में लोगों पर तबातोड़ हाथ चलाए।

दिग्विजय सिंह का यह रूप देखकर सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता हक्के-बक्के रह गए। इस दौरान स्थानीय नेताओं को भी दिग्विजय के साथ मिलकर लोगों की भीड़ कम करनी पड़ी। पर उनका यह रवैया देखकर सभी कार्यकर्ताओं में रोष देखने को मिला।

No comments:

Post a Comment

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York