Showing posts with label Mahendra Singh Dhoni. Show all posts
Showing posts with label Mahendra Singh Dhoni. Show all posts

Thursday, February 3, 2011

सचिन को सबसे ऊपर रखना, टीम का अपमान: कपिल


1983 विश्व विजेता टीम के कप्तान कपिल देव का मानना है कि सचिन को टीम से ऊपर रखना, बाक़ी 14 खिलाडियों का अपमान होगा। ये बात कपिल देव ने उस वक़्त कही है जब कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी सहित कई भारतीय खिलाड़ी अनुभवी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के लिए विश्व कप जीतने की बात कह रहे हैं।

कपिल ने कहा कि विश्व कप केवल सचिन के लिए नहीं है, बल्कि ये पूरी भारतीय टीम के लिये है। उन्होंने कहा, केवल सचिन ही क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं, पूरी भारतीय टीम क्रिकेट खेल रही है। विश्व कप जीतना सचिन के लिये जितना महत्वपूर्ण है उतना ही पूरी टीम के लिए है। साथ ही पूर्व कप्तान ने कहा, इस बात में कोई शक नहीं कि सचिन एक महान खिलाड़ी हैं और उन्होंने देश की सबसे ज्यादा सेवा की है। लेकिन उन्हें टीम से ऊपर रखकर आप टीम के बाकी 14 सदस्यों का अपमान कर रहे हैं।

ग़ौरतलब है कि सचिन का ये आख़िरी विश्व कप हो सकता है। शायद इसीलिये कप्तान महेंद्र सिंह धोनी समेत टीम के कई अनुभवी खिलाडियों ने सचिन के लिये विश्व कप 2011 जीतने की इच्छा जताई है।

Friday, September 24, 2010

बारिश के कारण रुका टी 20 चैंपियंस लीग का सेमीफाइनल


डरबन: चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स के बीच खेले जा रहे पहले सेमीफाइनल मुकाबला को बारिश के कारण रोक दिया गया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई टीम को सलामी बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए धीमी शुरुआत दी। बारिश शुरु होने से पहले चेन्नई ने बिना किसी विकेट के नुकसान पर 15 रन बना लिए थे। किंग्समीड स्टेडियम में खेले जाने वाले टी 20 चैंपियंस लीग के पहले सेमीफाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

Tuesday, July 13, 2010

धोनी इस समय के सर्वाधिक धनी क्रिकेटरों में से एक


नई दिल्ली. टीम इंडिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अब भारत के सबसे धनवान क्रिकेटरों की श्रेणी में शामिल हो गए हैं। हाल ही में धोनी ने 200 करोड़ रुपए के एंडोर्समेंट एग्रीमेंट करके टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। इसके पहले क्रिकेट की दुनिया के सबसे महान क्रिकेटर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर टीम इंडिया के सबसे धनवान खिलाड़ी थे। सचिन 2006 में 180 करोड़ रुपए का करार किया था लेकिन धोनी ने सचिन को भी पीछे छोड़ दिया। देश के सबसे मंहगे स्पोर्ट्समैन धोनी ने स्पोर्ट्स एंड टेलेंट मैनेजमेंट कंपनी राइट स्पोर्ट्स मैनेजमेंट एंड माइंड स्केप वन के साथ (रुपए 200 करोड़) तीन साल के लिए करार किया है। इस ज्वाइंट वेंचर में धोनी विज्ञापन, पोस्टर जैसी तस्वीरों के उपयोग, कोपरेरेट प्रोफाइल, पेटंट और डिजिटल राइट के संबंध में एंडोर्समेंट की देख-रेख करेंगे। ज्वाइंट वेंचर के मालिक के साथ धोनी का बहुत अच्छा संबंध है, और राइटी स्पोर्ट्स के अध्यक्ष जाने-माने उद्योगपति अरुण पांडे टीम इंडिया के कप्तान धोनी के बिजनेस एसोसिएट्स भी हैं। इन सबको देखकर तो यही कहा जा सकता है कि टीम इंडिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का सितारा इस समय बुलंदियों पर है।


ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York