Showing posts with label 24-09-2010. Show all posts
Showing posts with label 24-09-2010. Show all posts

Friday, September 24, 2010

बारिश के कारण रुका टी 20 चैंपियंस लीग का सेमीफाइनल


डरबन: चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स के बीच खेले जा रहे पहले सेमीफाइनल मुकाबला को बारिश के कारण रोक दिया गया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई टीम को सलामी बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए धीमी शुरुआत दी। बारिश शुरु होने से पहले चेन्नई ने बिना किसी विकेट के नुकसान पर 15 रन बना लिए थे। किंग्समीड स्टेडियम में खेले जाने वाले टी 20 चैंपियंस लीग के पहले सेमीफाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

अब फेसबुक करेगी दो खास स्मार्टफोन लांच

अब दुनिया की जानी मानी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक अपना मोबाइल फोन लांच करने की तैयारी में है। इसके लिए फेसबुक की मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी आईएनक्यू से बात चल रही है। इस स्मार्टफोन में सोशल नेटवर्किंग साइट की सुविधा तो मिलेगी ही साथ ही कई और स्मार्ट फीचर्स से भी यह मोबाइल लैस होगा। इसके साथ ही फेसबुक कंपनी टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी एटी एंड टी के साथ नेटर्वक टाई-अप करने की तैयारी में भी जुटी है। माना जा रहा है कि अलगे साल की शुरूआत में फेसबुक अपने दो खास स्मार्टफोन को यूरोप में लांच कर देगी। वहीं अमेरिका में इसे अगले साल अंत तक लांच कर दिया जाएगा। हालांकि इन खबरों पर अभीं तक फेसबुक की तरफ से कोई औपचारिक पुष्टी नहीं की गई है।


बलात्‍कारी पिता को मिली 14,400 साल की सजा

मनीला: फिलीपिंस की एक अदालत ने एक पिता को अपनी बेटी का बलात्‍कार करने का दोषी पाए जाने पर 14,400 वर्षों की कैद की सजा सुनाई है।
राजधानी मनीला से सटे लॉस बानोस शहर में रहने वाली 22 साल की पीडि़ता का कहना है कि उसके पिता ने जनवरी 2001 में उसके साथ दुष्‍कर्म करना शुरू किया जब उसकी मां अपनी तीन बच्‍चों को घर छोड़कर बाहर कमाने गई। दुष्‍कर्म का यह सिलसिला तब तक चला जब लड़की अपने भाई-बहनों के साथ अपनी मां के रिश्‍तेदार के घर छुट्टियां मनाने गयी। जब छुट्टियां खत्‍म होने के बाद पिता के पास लौटने को लेकर वह काफी भयभीत थी तो एक दिन उसने पूरी कहानी परिवारवालों को बता दी। लड़की की मां ने हांगकांग से लौटने पर अपने पति के खिलाफ केस करने की कार्रवाई शुरू की। ट्रायल कोर्ट ने मार्च 2006 में इस शख्‍स की घिनौनी करतूत की निंदा करते हुए मौत की सजा सुनाई थी लेकिन कोर्ट ऑफ अपील ने रहम करते हुए हर दिन के बलात्‍कार पर 40 साल के हिसाब से यह सजा मुकर्रर की।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York