Showing posts with label Europe. Show all posts
Showing posts with label Europe. Show all posts

Monday, November 15, 2010

बीटरूट यानि लाल शकरकंदी में गुण ही गुण


सोलहवीं शताब्दी में विकसित की गई बीटरूट यानि लाल शकरकंदी। पहले यह केवल मध्य यूरोप में ही लोकप्रिय थी, लेकिन बाद में इसकी लोकप्रियता विश्व के दूसरे देशों तक पहुँची। यहां तक की भारतीय थाली तक पहुँचने में भी इसे काफी वक्त लगा। सबसे पहले दक्षिण भारत ने इसे अपनाया था। मूल रूप से इसे केवल रक्तवृद्धि के लिए ही उपयुक्त माना जाता था लेकिन इसके फायदे यहीं तक सीमित नहीं हैं।

बीटरूट में कोई फैट नहीं होता इसलिए भी इसे स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। इसमें बहुत कम मात्रा में कैलोरी होती तथा खूब अधिक मात्रा में फायबर होता है। इतना ही नहीं इसमें मौजूद बीटानिन और बीटाकेरोटीन प्राकृतिक एंटी ऑक्सीडेंट्स की तरह काम करते हैं। बीटरूट के सेवन से त्वचा में लालिमा आती है और इससे शरीर में हिमोग्लोबिन बढ़ता है।

आँखों की रोशनी के लिए भी बीटरूट फायदेमंद है। यह शरीर में वसा की मात्रा नहीं बढ़ने देता है। सर्दियों में बीटरूट विशेष फायदेमंद है। यह शरीर की ताकत को बढ़ाता है, और इससे आँतों की सफाई होती है।

Friday, September 24, 2010

अब फेसबुक करेगी दो खास स्मार्टफोन लांच

अब दुनिया की जानी मानी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक अपना मोबाइल फोन लांच करने की तैयारी में है। इसके लिए फेसबुक की मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी आईएनक्यू से बात चल रही है। इस स्मार्टफोन में सोशल नेटवर्किंग साइट की सुविधा तो मिलेगी ही साथ ही कई और स्मार्ट फीचर्स से भी यह मोबाइल लैस होगा। इसके साथ ही फेसबुक कंपनी टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी एटी एंड टी के साथ नेटर्वक टाई-अप करने की तैयारी में भी जुटी है। माना जा रहा है कि अलगे साल की शुरूआत में फेसबुक अपने दो खास स्मार्टफोन को यूरोप में लांच कर देगी। वहीं अमेरिका में इसे अगले साल अंत तक लांच कर दिया जाएगा। हालांकि इन खबरों पर अभीं तक फेसबुक की तरफ से कोई औपचारिक पुष्टी नहीं की गई है।


ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York