Showing posts with label Loksabha. Show all posts
Showing posts with label Loksabha. Show all posts

Thursday, March 10, 2011

बीजेपी सांसद बलीराम कश्यप का निधन


नई दिल्ली/रायपुर : छत्तीसगढ़ में बस्तर लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद बलीराम कश्यप का गुरुवार तड़के रायपुर में निधन हो गया। वह 75 साल के थे। बीजेपी के दिवंगत सांसद बलिराम कश्यप को श्रध्दांजलि दी गई और उनके निधन के कारण लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार को दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार ने गुरुवार सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू होते ही कश्यप को श्रद्धांजलि दी।

सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने पर लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने सदस्यों को बलिराम कश्यप के गुरुवार को आकस्मिक निधन की सूचना देते हुए दिवंगत नेता को गरीबों और समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए काम करने वाला एक महत्वपूर्ण सामाजिक कार्यकर्ता बताया। उन्होंने कहा कि कश्यप 12, 13 और 14वीं लोकसभा के भी सदस्य थे।

वह 1972 से 1992 तक तत्तकालीन मध्य प्रदेश विधानसभा के भी सदस्य रहे। उन्होंने राज्य सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दीं। वह विभिन्न संसदीय समितियों के भी सदस्य रहे। कश्यप बस्तर लोकसभा सीट से चार बार सांसद चुने गए थे। वह अविभाजित मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। सदन में संसद सदस्यों ने खड़े होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मीरा कुमार ने सदन की कार्यवाही को शुक्रवार सुबह तक के लिए स्थगित कर दिया।

रायपुर विधानसभा में आज कश्यप के निधन का उल्लेख करते हुए विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने कहा कि कश्यप पहली बार 1972 में विधायक चुने गए और उसके बाद उन्होंने राजनीति में लंबा सफ़र तय किया है|

कौशिक ने कहा कि कश्यप अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा पिछडे वर्गों के अधिकारों की रक्षा तथा कल्याण के लिए जीवन पर्यन्त संघर्षरत रहे. उनका जीवन आदर्श और सिध्दांतों लिए समर्पित रहा. कश्यप ने अपना पूरा राजनैतिक सफ़र अपनी शर्तों’ पर तय किया तथा बुनियादी मान्यताओं, नैतिक मूल्यों के सामने कभी समझौता नहीं किया. उन्होंने बस्तर तथा संपूर्ण छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कश्यप के निधन से देश तथा राज्य ने एक वरिष्ठ राजनीतिज्ञ, कुशल प्रशासक और समाजसेवी खो दिया।

सदन के नेता मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बलीराम कश्यप को श्रध्दांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कश्यप बस्तर की राजनीति के लौहपुरूष थे. वे हमेशा किसानों की भलाई के लिए सोचते थे और उनका पूरा जीवन अपने क्षेत्र के विकास कार्य के लिए समर्पित रहा। सिंह ने कहा कि बस्तर के विकास की ललक के कारण ही उन्होंने क्षेत्र में राष्ट्रीय खनिज विकास निगम के इस्पात संयंत्र के लिए दबाव डाला और आज इसके फ़लस्वरूप क्षेत्र में 12 हजार करोड़ रूपए की लागत का विशाल इस्पात संयंत्र निर्माणाधीन है।

Wednesday, March 9, 2011

सपा सांसद अखिलेश यादव, एयरपोर्ट पर गिरफ़्तार


लखनऊ : नई दिल्ली से लखनऊ पहुंचे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के पुत्र एवं सांसद अखिलेश यादव को अमौसी हवाई अड्डे पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पार्टी प्रवक्ता अशीष यादव ने बताया, "अखिलेश को आज सुबह यहां गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें सीधे जेल भेज दिया गया है।" सपा सांसद अखिलेश यादव संसद के सत्र में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली में थे।

अखिलेश ने कहा, "राज्य सरकार तानाशाही तरीके से काम कर रही है. मेरी गिरफ्तारी से भी यह बात साफ हो जाती है. हम इस तानाशाही अंदाज का विरोध करते रहेंगे, लोकतांत्रिक मूल्यों में भरोसा न करने वाली मायावती सरकार के इस दमनात्मक रवैए के खिलाफ हम हर लड़ाई लड़ेंगे चाहे राज्य सरकार हम पर कितने ही अत्याचार क्यों न कर ले।

लखनऊ में एक वरिष्ठ पुलिस उप महानिरीक्षक डीके ठाकुर ने कहा, "राज्य की राजधानी में निषेधाज्ञा लागू है, अखिलेश प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी बहुजन समाज पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने जा रहे थे। प्रदर्शन में हिस्सा लेने से पहले उन्हें गिरफ्तार किया गया।" अखिलेश की गिरफ्तारी के बाद पार्टी के बहुत से कार्यकर्ता हजरतगंज में जमा हो गए और उन्होंने अपना विरोध दर्ज कराया. उन्हें तितर बितर करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए।

सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने अखिलेश की गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताते हुए कहा कि हमारे नेता कोई कानून तोड़ने नहीं जा रहे थे, उनका पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने का कार्यक्रम था। यहां कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र कन्नौज जाना था। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी नागरिक अधिकारों पर कुठाराघात है।

ग़ौरतलब है कि सपा ने मायावती सरकार के खिलाफ गत सात मार्च से तीन दिवसीय 'बसपा हटाओ, प्रदेश बचाओ' अभियान चला रखा है। प्रदेश के विभिन्न इलाकों में तीसरे दिन यानी बुधवार को भी सपाइयों का प्रदर्शन जारी रहा। राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं ने राजधानी के हजरतगंज चौराहे पर उन्हें जुलूस निकालने से रोके जाने पर सड़क जाम कर पुलिस से झड़प की।

पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए उन पर जमकर लाठियां भांजी। पुलिस का दावा है कि लाठीचार्ज में किसी को गंभीर चोटें नही आई वहीं सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि पुलिस के बर्बर लाठीचार्ज में कई प्रदर्शनकारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि लखनऊ के अलावा इटावा और कन्नौज में भी पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाई हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर पुलिस सपा कार्यकर्ताओं पर अत्याचार कर उनकी आवाज को दबाने का काम कर रही है। लेकिन सपा कार्यकर्ता भयभीत होने वाले नही हैं।

Friday, February 25, 2011

ममता दीदी ने पेश किया रेल बजट


नई दिल्‍ली : केंद्रीय रेल मंत्री ममता बनर्जी ने आज संसद में लोकलुभावन रेल बजट पेश किया। इस साल, ना यात्री किराए बढ़ाए गए, ना माल भाड़े में वृद्धि की गई। बजट पेश करने से पहले ही रेल मंत्री ने दावा किया था कि यह बजट आम आदमी का होगा। रेल बजट में गरीबों को छत, सैनिकों के लिए नौकरी, महिलाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है। साथ ही छात्रों के लिए नई ट्रेनों की घोषणा भी की गई।

पेश हैं, रेल बजट 2011-12 के महत्वपूर्ण अंश:

* रेल किराए नहीं बढ़ाने की घोषणा
* किसी श्रेणी में नहीं बढ़ा भाड़ा
* माल भाड़े में भी वृद्धि नहीं
* बांग्‍लादेश-भारत के बीच 'संस्‍कृति एक्‍सप्रेस' चलेगी।
* महंगाई से जूझ रहे लोगों पर बोझ नहीं डालने के लिए हमने इस साल किराया नहीं बढ़ाया है।
* मुंबई लोकल ट्रेनों में 9 की जगह 12 डिब्‍बे होंगे।
* 56 नई एक्‍सप्रेस ट्रेनें, 20 नई पैसेंजर ट्रेने चलायी जाएंगी।
* लखनऊ-मैलानी-पीलीभीत समेत 28 जगहों पर लाइनें डबल की जाएंगी।
* लखनऊ-मैलानी-पीलीभीत, रायबरेली-अकबरगंज, सुलतानपुर-अमेठी, इटावा-रायगढ़, मदुरई-ट्यूटीकोरिन, आदि समेत 30 स्‍थानों पर विद्युतीकरण।

* दिल्ली, गाजियाबाद को दो नई ईएमयू
* एसी ई-टिकेट 10 रुपए सस्‍ता। नॉन-एसी ई-टिकट 5 रुपए सस्‍ता।
* रेल टिकटिंग के लिए नया पोर्टल जल्‍द आएगा।
* नया सुपर-एसी क्‍लास शुरू किया जाएगा।
* मुंबई-अहमदाबाद और दिल्‍ली-जयपुर के बीच डबलडेकर ट्रेन।
* नई दुरांतोः जोधपुर-दिल्ली, हावड़ा-सिकंदराबाद, हावड़ा-दिल्ली, पुणे-अहमदाबाद, सियालदाह-पुरी, मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली, इलाहाबाद-मुंबई, सियालदाह-पुरी, चेन्नई-तिरुवनंतपुरम, निजामुद्दीन–अजमेर नॉन एसी दुरंतो।

* मुंबई में उपनगरीय सिस्‍टम की तरह कोलकाता, बेंगलुरू, हैदराबाद, चेन्‍नई, आदि में भी उपनगरीय सेवाएं।
* मान्‍यता प्राप्‍त पत्रकारों को साल में दो बार परिवार के साथ 50 प्रतिशत डिस्‍काउंट पर यात्रा।
* राजधानी और शताब्‍दी में भी मिलेगी विकलांगों को रियायतें।
* परीमपीर चक्र व शौर्य चक्र प्राप्‍त सैनिकों के परिजनों को भी इन रेलगाडियों में दी जाएगी।
* वरिष्‍ठ नागरिकों में महिलाओं को दी जाने वाली रियायतों के लिए उम्र 60 से कम कर 58 वर्ष कर दी जाएगी। पुरुषों के लिए उम्र 60 साल ही।

* कोलकाता में विस्‍तार के बाद नई जगहों को कोलकाता मेट्रो से जोड़ा जाएगा।
* पहली बार रेलवे की आय एक लाख करोड़ रुपए पहुंची।
* राष्‍ट्रमंडल और एशियाई खेलों में मेडल जीतने वाले रेल कर्मियों को प्रोत्‍साहन राशि।
* 1.75 लाख रिक्‍त पद भरे जाएंगे।
* 16000 भूतपूर्व सैनिकों को रेलवे की सुरक्षा में लगाया जाएगा।
* जिन राज्‍यों में ट्रेनें नहीं रोकी जाएंगी, उन राज्‍यों को 2 ट्रेनें मिलेंगी।
* स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं पहुंचाने के लिए 20 स्‍वास्‍थ्‍य वैन चलायी जाएंगी।

* गो इंडिया स्‍मार्ट कार्ड, जिससे नियमित यात्रा करने वाले लोग विशेष लाभ उठा सकेंगे।
* वरिष्‍ठ नागरिकों को सामान पहुंचाने के लिए विशेष सुविधा- एसी में 10 रुपए और अन्‍य श्रेणियों में 5 रुपए में सामान पहुंचाया जाएगा।
* रेल हादसों से बचने के लिए एंटी को‍लीजन डिवाइस जल्‍द ट्रेनों में लगाया जाएगा। परीक्षण शुरू हो चुका है।
* गरीबों को 25 रुपए में 100 किलोमीटर की यात्रा। रेलवे लाइन के आस-पास रहने वालों को आवास।
* प्रधानमंत्री रेल विकास योजना के अंतर्गत विकास किए जाएंगे। न्‍यू बॉम्‍बे गांव में पावर प्‍लान्‍ट लगाने का प्रस्‍ताव है। बिहार में 1320 मेगावॉट का थर्मल पावर प्‍लान्‍ट एक 1000 मेगावॉट का और 700 मेगावाट का गैस पावर प्‍लान्‍ट लगाने का प्रस्‍ताव है।
* गुजरात से गुडगांव तक डबल डेकर ट्रेन चलेगी।
* छठे वेतन आयोग के भुगतान के कारण रेलवे को वित्तीय परेशानी पेश आई है, रेलवे को 73 हज़ार करोड़ का भुगतान करना पड़ा।
* स्टेट बैंक के साथ रेल यात्री सेवा नई दिल्ली, चेन्नई, तिरवंतपुरम में शुरू की जाएगी।
* दुर्घटनाओं और बढ़ते खर्च के कारण भारतीय रेलवे के लिए यह मुश्किल वक्त।
* आगरा में 1320, आंध्र प्रदेश में 1300 मेगावाट थर्मल ऊर्जा संयंत्र लगाया जाएगा
* आगरा में अंतरराष्ट्रीय केंद्र की स्थापना करेगा रेलवे।
* हर साल 700 किलोमीटर नई रेल लाइन बनेगी।

Wednesday, February 16, 2011

अरुण शौरी पर नहीं होगी कार्रवाई: गडकरी


नई दिल्ली : 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में एनडीए सरकार के कार्यकाल के दौरान दूरसंचार मंत्री रहे अरूण शौरी पर भी जांच की आंच आ पडी है। शौरी को इस सिलसिले में सीबीआई के सामने पेश भी होना है। जबकि अब भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने जांच की संभावनाओं को सिरे से नकार दिया है। गडकरी के मुताबिक़, 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन के बारे में हालिया बयानों के चलते पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण शौरी पर कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती।

गौरतलब है कि शौरी ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा था कि उन्होंने काफी पहले लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज और राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली को 2—जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले के बारे में जानकारी दी थी लेकिन उन्होंने संसद में इस मुद्दे को उठाने के उनके सुझाव को नहीं माना था।

शौरी के इस बयान का भाजपा पहले ही खंडन करते हुए कह चुकी है कि पार्टी शुरुआत से इस मुद्दे को संसद में उठाती रही है। शौरी राजग सरकार में दूरसंचार मंत्री थे। उन्हें अब 2—जी स्पेक्ट्रम घोटाले की जांच के सिलसिले में सीबीआई के समक्ष 21 फरवरी को पेश होना है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York