Showing posts with label Pilibheet. Show all posts
Showing posts with label Pilibheet. Show all posts

Thursday, February 17, 2011

वरूण ने सोनिया को दिया शादी का न्योता



नई दिल्ली: भाजपा सांसद वरुण गाँधी राजनीतिक मतभेदों को एक किनारे करते हुए बुधवार को अपनी ताई और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी को अपनी शादी का न्यौता देने पहुंचे। जहां सोनिया ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें उनके वैवाहिक जीवन के लिए बहुत सारी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। साथ ही सोनिया ने वरूण को खाना खिलाकर वापस भेजा और कहा कि वो जरूर उनकी शादी में आयेंगी।


गौरतलब है कि पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी की शादी बंगाली बाला यामिनी रॉय से हो रही है जो पेशे से ग्राफिक डिजाइनर हैं। साथ ही कई महीने पहले वरुण की मां और भाजपा सांसद मेनका गांधी ने इस रिश्ते का ऐलान किया था। तभी उन्होंने यह भी बताया था कि शादी में सोनिया गांधी समेत कांग्रेस के प्रथम परिवार के सभी सदस्यों को आमंत्रण दिया जाएगा।


Friday, February 11, 2011

वरुण की शादी, सोनिया के परिवार को न्योता



बरेली: आने वाली छह मार्च को भाजपा नेता वरुण गांधी ग्राफिक डिजाइनर यामिनी रॉय चौधरी के साथ विवाह बंधन में बंध जायेंगे। वरुण की मां मेनका गांधी ने यह जानकारी देते हुए कहा है कि वरुण की शादी वाराणसी के कांची मठ में होने की संभावना है। साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके परिवार को भी आमंत्रण भेजा जाएगा।

मेनका ने बताया कि विवाह के बाद दिल्ली और पीलीभीत में रिसेप्शन होगा। पीलीभीत वरुण का लोकसभा क्षेत्र है। जब मेनका से पूछा गया कि क्या सोनिया को भी आमंत्रण भेजा जाएगा तो उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल समेत परिवार के सभी सदस्यों को न्योता दिया जाएगा। गौरतलब है कि यामिनी आलोचक अरुणा वासुदेव की बेटी है, और दिल्ली में ग्राफिक डिजाइनिंग स्टूडियो चलाती हैं।

Monday, February 7, 2011

वरुण गांधी को जान से मारने की धमकी देने वाले गिरफ्तार


पीलीभीत : बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव एंव पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ़्तार किये गये दो लोगों में से चंद्रपाल नाम का एक व्यक्ति वरुण गांधी के संसदीय क्षेत्र पीलीभीत का रहने वाला है तो दूसरे का नाम धीरेंद्र है जो पड़ोसी जिले शाहजहांपुर निवासी है।

पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक प्रेम गौतम के मुताबिक़ दोनों को रविवार देर रात गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों व्यक्ति कुछ साल पहले भाजपा से जुड़े थे। पुलिस ने बताया कि गत 31 जनवरी को इन दोनों ने वरुण गांधी के मोबाइल पर फोन करके उन्हें जान दे मारने की धमकी दी थी। वरुण के पीलीभीत स्थित कार्यालय प्रभारी ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई थी।

अभी धमकी देने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, इस सम्बंध में जांच की जा रही है। अभी केवल इस बात की जानकारी ही मिल पाई है कि दोनों व्यक्ति कार्यकर्ता के रूप में भाजपा से जुड़े रहे हैं।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York