Showing posts with label Nokia. Show all posts
Showing posts with label Nokia. Show all posts

Monday, March 28, 2011

अब ब्लैकबेरी फोन बनेंगे देश में


नई दिल्ली: ब्लैकबेरी स्मार्टफोन निर्माता रिसर्च इन मोशन [रिम] नोकिया, सैमसंग, एलजी जैसे अन्य ग्लोबल ब्रांडों के बाद अब भारत में भी कारखाना लगाने की तैयारी कर रही है।

इस तरह के प्लांट पर 25 करोड़ डॉलर [करीब 1125 करोड़ रुपये] तक के निवेश की जरूरत होगी। अगर ऐसा हुआ तो एशिया क्षेत्र में यह कंपनी का पहला मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट होगा। साथ ही रिम देश में ऐसे समय संयंत्र लगाने पर विचार कर रही है, जब उसके ब्लैकबेरी परिचालन को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंता जताई जा रही है। कंपनी ने संकेत दिया है कि आसपास के देशों में बढ़ती संभावनाओं के मद्देनजर वह भारत को निर्यात हब के रूप में विकसित कर सकती है।

देश में संयंत्र लगाने की योजना के बारे में रिम के प्रवक्ता का कहना है कि कनाडा में रिम के मुख्य सूचना अधिकारी रॉबिन बेनफेट जल्दी ही ब्लैकबेरी के बड़े ग्राहकों से मुलाकात के लिए यहां आएंगे। इतना ही नहीं रॉबिन प्लांट के लिए जगह की तलाश करने चेन्नई, मुंबई और दिल्ली भी जाएंगे।

गौरतलब है कि 18 देशों में उपस्थिति ब्लैकबेरी तेजी से विकास कर रही है। साथ ही रिम दुनिया भर की शीर्ष पांच मोबाइल मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों में शुमार है।

Friday, February 11, 2011

अब नहीं लांच होगा नोकिया एन9



फिनलैंड की कंपनी नोकिया कभी अपने उत्पादों की वजह से तो कभी ऐप्पल और ब्लैकबेरी को टक्कर देने से खबरों से सुर्खियों में बनी रहती है। लेकिन इस बार कंपनी के सुर्खियों में आने का कारण है इसका बहुचर्चित फोन एन9। यह फोन अब बाज़ार में नहीं आएगा।

बार्सीलोना में रविवार से शुरू होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में इस फोन के लांच होने की खबर थी लेकिन सुना जा रहा है कि अब यह फोन लांच नहीं होगा। इसका कारण है कि इसके लिए जो उपकरण (डिवाइस) मीगो इस्तेमाल होने वाला था उसे रद्द कर दिया गया है।

बाज़ार में अफवाह है कि नोकिया अब इसकी जगह एन-01 लांच करेगी जिसका कोड नेम है लंक्कु जो फिनलैंड की भाषा का एक शब्द है। बार्सीलोना में ही पता चलेगा कि कंपनी आगे क्या प्रॉडक्ट लाएगी। गौरतलब है कि नोकिया आज लंदन में एक प्रेस कांफ्रेस आयोजित कर रही है जिसमें वह अपने आगे के प्लान का खुलासा करेगी। कंपनी इसमें मुख्य तौर पर अपनी मार्केटिंग रणनीति को बताएगी।

Thursday, January 6, 2011

अब चीनी मोबाइल कंपनी 'जी’फाइव देगी नोकिया को टक्कर


भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले मोबाइल हैंडसेट नोकिया को चीन की कंपनी जी’फाइव जबर्दस्त टक्कर दे रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक ’जी’फाइव इंटरनेशनल भारत में मोबाइल फोन बेचने वाली दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। कंपनी इस समय अपने डीलर नेटवर्क और नए-नए मॉडलों के बूते बाज़ार में छाई हुई है, और वह उसके लिए विज्ञापनों का सहारा नहीं ले रही है। कंपनी अपने सस्ते हैंडसेट बेचकर अपनी बिक्री बढ़ा रही है। इतना ही नही कंपनी ने भारत में 500 से ज्यादा सर्विस सेंटर खोल दिए हैं, ताकि ग्राहकों को ज्यादा दूर न जाना पड़े। इसके अलावा कंपनी 500 दिनों की वारंटी देती है, जो कोई और कंपनी नहीं देती है।

जी’फाइव के नैशनल प्रेसीडेंट जेफ चांग के मुताबिक नोकिया को टक्कर देने के लिए उनकी कंपनी कम कीमत और बेहतर क्वालिटी का सहारा ले रही है। उनका कहना है कि हम कम पैसे में ज्यादा वैल्यू दे रहे हैं। कंपनी आने वाले समय में उच्च टेक्नोलॉजी वाले हाई एंड प्रॉडक्ट बाज़ार में उतारेगी जिससे वह नए ग्राहक बना सकेगी। इसके तहत ही कंपनी स्मार्टफोन और 3जी फोन भी पेश करेगी। इस समय जी’फाइव 1,400 रुपए से लेकर 7,000 रुपए तक के हैंडसेट बेच रही है लेकिन वह और सस्ते यानी 1,000 रुपए तक के फोन भी बेचेगी। इसके अलावा वह 10,000 रुपए के भी सेट बाज़ार में उतारेगी।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York