Showing posts with label Blackberry. Show all posts
Showing posts with label Blackberry. Show all posts

Tuesday, March 8, 2011

ब्लैकबेरी को मिली 31 मार्च तक मोहलत



नई दिल्ली: सरकार ने रिसर्च इन मोशन की लोकप्रिय ब्लैकबेरी इंटरप्राइज सेवा सहित सभी अन्य सेवाओ तक सुरक्षा एजेंसियो को पहुंच उपलब्ध कराने की योजना सौंपने की समयसीमा 31 मार्च तय कर दी है।

गृह मंत्रालय ने दूरसंचार विभाग को निर्देश दिया है कि सभी आपरेटर बीईएस सहित अपनी सेवाओ की निगरानी की योजना इस माह के अंत तक सौंप दें। जबकि आठ आपरेटरो के जरिए ब्लैकबेरी सेवाएं उपलब्ध करा रही रिम लगातार कह रही है कि उसके पास बीईएस के लिए कोई चाभी नहीं है और दुनिया भर में इसका सुरक्षा ढाचा एक समान है।

भारतीय सुरक्षा एजेंसिया आतंकवाद तथा सुरक्षा खतरो से निपटने के लिए ब्लैकबेरी की सभी सेवाओ तक पहुंच उपलब्ध कराने की मांग कर रही हैं। पिछले महीने गृह सचिव गोपाल के पिल्लई ने कहा था कि दूरसंचार आपरेटरों को उन सेवाओ को बंद करना होगा, जिनकी निगरानी के तरीके से सुरक्षा एजेंसिया संतुष्ट नहीं हो जाती हैं।

हाल ही में भारत आए रिम के उपाध्यक्ष [उद्योग, सरकार और विश्वविद्यालय संपर्क] रॉबर्ट ई क्रो ने कहा था कि हमारी ओर से कोई साल्यूशन मुहैया कराए जाने की संभावना नहीं है। हमारे पास इसका कोई समाधान नहीं है, न ही कोई चाभी है। हमारे लिए यह करना संभव नहीं है, क्योंकि इसकी चाभी कारपोरेट इकाइयो के पास है।

गौरतलब है कि कंपनियो में इंटरप्राइज मेल सेवा के लिए ब्लैकबेरी काफी लोकप्रिय सेवा है और ब्लैकबेरी भारती, वोडाफोन, आइडिया, रिलायंस कम्युनिकेशस, टाटा और सार्वजनिक क्षेत्र की बीएसएनएल और एमटीएनएल सहित आठ कंपनियों को सेवाएं दे रही हैं। इतना ही नहीं भारत में ब्लैकबेरी के ग्राहकों की संख्या दस लाख से अधिक है और इसमें तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।

Friday, February 11, 2011

अब नहीं लांच होगा नोकिया एन9



फिनलैंड की कंपनी नोकिया कभी अपने उत्पादों की वजह से तो कभी ऐप्पल और ब्लैकबेरी को टक्कर देने से खबरों से सुर्खियों में बनी रहती है। लेकिन इस बार कंपनी के सुर्खियों में आने का कारण है इसका बहुचर्चित फोन एन9। यह फोन अब बाज़ार में नहीं आएगा।

बार्सीलोना में रविवार से शुरू होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में इस फोन के लांच होने की खबर थी लेकिन सुना जा रहा है कि अब यह फोन लांच नहीं होगा। इसका कारण है कि इसके लिए जो उपकरण (डिवाइस) मीगो इस्तेमाल होने वाला था उसे रद्द कर दिया गया है।

बाज़ार में अफवाह है कि नोकिया अब इसकी जगह एन-01 लांच करेगी जिसका कोड नेम है लंक्कु जो फिनलैंड की भाषा का एक शब्द है। बार्सीलोना में ही पता चलेगा कि कंपनी आगे क्या प्रॉडक्ट लाएगी। गौरतलब है कि नोकिया आज लंदन में एक प्रेस कांफ्रेस आयोजित कर रही है जिसमें वह अपने आगे के प्लान का खुलासा करेगी। कंपनी इसमें मुख्य तौर पर अपनी मार्केटिंग रणनीति को बताएगी।

Monday, January 24, 2011

रिम का नया मोबाइल फोन सॉफ्टवेयर तैयार



बाज़ार में अपनी जगह बरकरार रखने के लिए जबर्दस्त कोशिश कर रही कनाडा की कंपनी रिसर्च इन मोशन (रिम) एक के बाद एक नई चीजों को पेश कर रही है।

रिम एक ऐसा मोबाइल फोन सॉफ्टवेयर पेश करने जा रही है जिससे ब्लैकबेरी के फोन टू इन वन हो जाएंगे। इसके इस्तेमाल से दोनों साईड़ यानी कार्पोरेट और पर्सनल बिल्कुल अलग हो जाएंगे। क्योंकि इन दोनों का इस्तेमाल भी अलग-अलग होता है। ब्लैकबेरी बैलेंस कहा जाने वाले कंपनी के इस नये सॉफ्टवेयर के तहत कंपनियां कर्मचारी के डेटा तो निकाल सकेंगी लेकिन उसके व्यक्तिगत सूचना और आंकड़े नहीं। अभी कार्पोरेट के आईटी डिपार्टमेंट ब्लैकबेरी इंटरप्राइज सर्वर से बिज़नेस संबंधित डेटा का नियंत्रण रहता है लेकिन इस सॉफ्टवेयर के आ जाने के बाद वह इस पर तो नियंत्रण रख सकेगा लेकिन व्यकिगत मेसेजों और सोशल नेटवर्किंग तथा फोटो पर नहीं। ब्लैकबेरी बैलेंस का प्रेक्टीकल टेस्ट शुरू हो गया है और यह सफल भी रहा है।

टोरंटो में कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट जेफ मैक्डॉवल का कहना है कि हम एक ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार करना चाहते थे जिससे कंपनियां ब्लैकबेरी फोन से अपने डेटा तो ले सके। लेकिन यूजर के व्यक्तिगत डेटा पर उसका कोई पकड़ नहीं रहे।

Tuesday, September 14, 2010

नोकिया का बड़ा धमाका,एक साथ तीन स्मार्टफोन लांच

दुनियाभर के हैंडसेट बाजार में 40 फीसदी की हिस्सेदारी रखने वाली फिनलैंड की दिग्गज कंपनी नोकिया ने आज बाजार में एक साथ तीन स्मार्टफोन लांच किये हैं। स्मार्टफोन के बाजार पर अपनी पकड़ मजबूत करने और बाजार में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाने के इरादे से कंपनी ने यह कदम उठाया है। कंपनी ने इन तीनों हैंडसेट्स को लंदन में पेश किया है। कंपनी का मानना है कि दुनियाभर में स्मार्टफोन के कद्रदानों को ये तीनों नए हैंडसेट काफी पसंद आएंगे। इसके अलावा ब्लैकबेरी स्मार्टफोन बनाने वाली कनाडा की कंपनी रिसर्च इन मोशन की तरफ से मिल रही चुनौतियों से निपटने के लिए भी नोकिया कमर कस रही है।
नोकिया ने जिन नए मॉडल्स को लांच किया है वे हैं- ई-7, सी-7 और न्यू सी-6। इन तीनों स्मार्टफोन्स में टच स्क्रीन की सुविधा दी गई है। और इसमें लेटेस्ट सिंबायन सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि नोकिया ने अभी इनकी कीमत पर से पर्दा नहीं हटाया है।

Monday, August 30, 2010

ब्लैकबेरी सेवाओं पर एक्सेस का फैसला:केन्द्र सरकार

ब्लैकबेरी निर्माता कंपनी रिसर्च इन मोशन (रिम) ने अपनी सेवाओं पर सुरक्षा एजेंसियों के एक्सेस को लेकर कुछ प्रस्ताव दिए हैं, जिन्हें भारत में तत्काल लागू किया जाएगा।
केन्द्र सरकार ने ब्लैकबेरी सेवाओं की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों के इन पर एक्सेस का फैसला किया। गृह मंत्रालय की सोमवार को हुई बैठक में ब्लैकबेरी निर्माता कंपनी के तकनीकी विशेषज्ञों ने सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों से मुलाकात कर एक्सेस से जुडे तकनीकी पहलुओं पर व्यापक विचार विमर्श किया है, और विशेषज्ञों की रिपोर्ट मिलने के बाद ही मंत्रालय कोई अंतिम फैसला करेगा। मंत्रालय ने रिम को 31 अगस्त का समय देते हुए कहा था कि यदि तब तक वह अपनी सेवाओं पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को एक्सेस प्रदान नहीं करता, देश में उसकी सेवाओं को प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। लेकिन अब गृह मंत्रालय ब्लैकबेरी सेवाओं से जुड़े सुरक्षा मुद्दे की समीक्षा 60 दिन के भीतर करेगा।

Thursday, August 19, 2010

संचार मंत्रालय रखेगा एंटरप्राइज न्यूज़ पर नज़र


संचार मंत्रालय ने अब एक ऐसा फॉर्मूला तैयार किया है जिसकी मदद से एंटरप्राइज मेल सर्विस पर आसानी से नजर रखी जा सकेगी। जिससे भारत सरकार और ब्लैकबेरी को बनाने वाली कंपनी रिम (रिसर्च इन मोशन) के बीच शुरू हुई खींचतान अब खत्म हो सकती है। कहा जा रहा है कि सुरक्षा एजेसियों तक सभी डाटा पहुंचाने की जिम्मेदारी तो ब्लैकबेरी की होनी चाहिए। ऐसे में भारत में इंटरनेट सर्विस देने वाली कंपनियों पर यह जिम्मेदारी क्यों थोपी जाए। इससे पहले इस सप्ताह की शुरूआत में ब्लैकबेरी ने कहा था कि साल के अंत तक वो सुरक्षा एजेसियों के लिए पूरे तौर पर डाटा मुहैया करावा देगी। लेकिन अपने एंटरप्राइज मेल सर्विस पर ब्लैकबेरी की तरफ से कुछ नहीं कहा गया था।


ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York