Showing posts with label Mobile Phone. Show all posts
Showing posts with label Mobile Phone. Show all posts

Sunday, March 6, 2011

मोबाइल फोन होंगे 70 फीसदी तक सस्ते...


पिछ्ले 3-4 सालों के दौरान, मोबाइल कंपनियों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण दुनियाभर में मोबाइल हैंडसेट्स की कीमत में जोरदार गिरावट आई है। नॉलेज प्रोसेस आउटसोर्सिंग फर्म ईवैल्यूसर्व द्वारा कराए गए अध्ययन में यह बात सामने आई है कि आने वाले पांच सालों में मोबाइल हैंडसेट्स की कीमत में 70 फीसदी तक की गिरावट आ जाएगी।

इस अध्ययन के मुताबिक एक तरफ मोबाइल कंपनियों के बीच कीमतों को लेकर प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ती जा रही है, और इसके साथ ही मोबाइल कंनपियों द्वारा अब मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर हैंडसेट लांच किए जा रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में मोबाइल हैंडसेट्स की कीमत मे जोरदार गिरावट देखने को मिलेगी।

माना जा रहा है कि कंपनियां, ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को लुभाने के लिए कीमत घटाने के साथ ही हैंडसेट में नए नए फीचर्स भी शामिल करेंगी जिससे ग्राहकों को दोहरा फायदा होगा।

Saturday, February 19, 2011

अब मोबाइल टावर की जगह लेंगे छोटे ट्रांसमीटर


आजकल मोबाइल फोन, उंची इमारतों पर लगे मोबाइल टावर्स से मिलने वाले सिग्नल के जरिए काम करता है। लेकिन जल्द ही मोबाइल की इस सर्विस के लिए बड़े बड़े टावर्स की जगह छोटे ट्रांसमीटर का इस्तेमाल होगा।

दरअसल मौजूदा समय में उंची इमारतों पर लगे मोबाइल टावर्स से कई बार सिग्नल को लेकर काफी दिक्कते आती हैं और साथ ही ये बड़े बड़े टावर शहरों की खूबसूरती को भी खराब करते है। ऐसे में अब दुनियाभर की कई टेक्नोलॉजी कंपनियां, मोबाइल सर्विस के लिए बड़े बड़े टावर्स की जगह छोटे ट्रांसमीटर के इस्तेमाल को लेकर प्रयोग कर रही हैं। ये आकार में बहुत छोटे हैं, इसलिए इन्हे स्ट्रीट लाइट्स और दूसरे पोलों के उपर भी लगाया जा सकता है। इतना ही नहीं इनके सिग्नल भी बड़े टावर्स की अपेक्षा ज्यादा मजबूत हैं।

बार्सिलोना में हुए वर्ल्ड मोबाइल कॉंग्रेस के दौरान वायरलेस टेक्नोलॉजी क्षेत्र की कई कंपनियों ने मोबाइल फोन के लिए ट्रांसमीटर सिस्टम को प्रदर्शित किया। माना जा रहा है कि दुनियाभर की मोबाइल सर्विस देने वाली कंपनियों ने इस नई टेक्नोलॉजी में खूब दिलचस्पी दिखाई है। इसलिये जल्दी ही इनका कमर्शियल इस्तेमाल भी देखने को मिलेगा।

Thursday, January 6, 2011

अब चीनी मोबाइल कंपनी 'जी’फाइव देगी नोकिया को टक्कर


भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले मोबाइल हैंडसेट नोकिया को चीन की कंपनी जी’फाइव जबर्दस्त टक्कर दे रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक ’जी’फाइव इंटरनेशनल भारत में मोबाइल फोन बेचने वाली दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। कंपनी इस समय अपने डीलर नेटवर्क और नए-नए मॉडलों के बूते बाज़ार में छाई हुई है, और वह उसके लिए विज्ञापनों का सहारा नहीं ले रही है। कंपनी अपने सस्ते हैंडसेट बेचकर अपनी बिक्री बढ़ा रही है। इतना ही नही कंपनी ने भारत में 500 से ज्यादा सर्विस सेंटर खोल दिए हैं, ताकि ग्राहकों को ज्यादा दूर न जाना पड़े। इसके अलावा कंपनी 500 दिनों की वारंटी देती है, जो कोई और कंपनी नहीं देती है।

जी’फाइव के नैशनल प्रेसीडेंट जेफ चांग के मुताबिक नोकिया को टक्कर देने के लिए उनकी कंपनी कम कीमत और बेहतर क्वालिटी का सहारा ले रही है। उनका कहना है कि हम कम पैसे में ज्यादा वैल्यू दे रहे हैं। कंपनी आने वाले समय में उच्च टेक्नोलॉजी वाले हाई एंड प्रॉडक्ट बाज़ार में उतारेगी जिससे वह नए ग्राहक बना सकेगी। इसके तहत ही कंपनी स्मार्टफोन और 3जी फोन भी पेश करेगी। इस समय जी’फाइव 1,400 रुपए से लेकर 7,000 रुपए तक के हैंडसेट बेच रही है लेकिन वह और सस्ते यानी 1,000 रुपए तक के फोन भी बेचेगी। इसके अलावा वह 10,000 रुपए के भी सेट बाज़ार में उतारेगी।

Tuesday, November 23, 2010

लड़कियों के मोबाइल फोन इस्तेमाल पर पंचायत की पाबंदी



मुजफ्फरनगर: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सगोत्र विवाह के लिए संवेदनशील माने जाने वाले मुजफ्फरनगर जिले के ग्राम लाक में एक सर्वजातीय पंचायत ने लड़कियों द्वारा मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी है।

मुजफ्फरनगर जिले के लांक गांव में हुई सर्वजातीय पंचायत में यह फरमान सुनाया गया। इसमें गांव की मोघा, भितरवाल, सुधान, सालान और लांधड़ा पट्टी के प्रमुख लोग उपस्थित रहे। ढाई घंटे तक चलने वाली इस पंचायत में व्यापक विचार-विमर्श किया गया। जिसके बाद पंचायत के संचालक राजेंद्र मलिक आर्य ने बताया कि पंचायत ने लड़कियों के मोबाइल फोन के इस्तेमाल को जायज नहीं माना क्योंकि मोबाइल इस्तेमाल से लड़कियां गलत रास्ते पर जा सकती हैं।

जिला मुख्यालय पर मिली सूचना के अनुसार सोमवार को गाँव में एक सर्वजातीय पंचायत का आयोजन हुआ जिसमें मोबाइल के चलते लड़कियों पर पड़ रहे बुरे प्रभाव को देखते हुए इनके द्वारा मोबाइल फोन के प्रयोग पर पाबंदी लगा दी गई। इसके अलावा पंचायत ने गांवों की चौपाल पर होने वाली रागिनी प्रतियोगिता में महिला डांसर के ठुमकों को भी सामाजिक पतन का कारण बताते हुए उस पर रोक लगा दी।

Wednesday, October 27, 2010

अब चेहरे को पहचानेगा मोबाइल.....


लंदन: वैज्ञानिकों ने पूरे दावे के साथ मोबाइल फोन के लिए एक नया सॉफ्‍टवेयर विकसित किया है। जिसकी खासियत यह है कि वो आपके चेहरे की विशेषताओं को तुरंत पकड़ लेगा और बता देगा कि आप कौन हैं।

मैनचेस्टर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा 20 साल तक की गई खोज का परिणाम यह सॉफ्टवेयर अपनी गति और सटीक नतीजों के कारण बेजोड़ है। इसकी मदद से चेहरे की पहचान के जरिए इंटरनेट पर फोन से लाग करने की संभावना बन सकेगी और पासवर्ड बताने की अनिवार्यता खत्म हो सकेगी।

परियोजना के शीर्ष शोधकर्ता डॉ. फिल ट्रीसेडर्न ने बताया कि मोबाइल में लगने वाले मौजूदा फेस ट्रेकर केवल अनुमानित स्थिति और चेहरे का परिमाण बताता है। उनका कहना है कि यह मॉडल तुरंत काम करता है तथा आँख, नाक, मुँह और जबड़े के आकार जैसी पहचान के आधार पर सटीक ढंग से पहचान कर लेता है।

विश्वविद्यालय के अनुसार यह सॉफ्टवेयर किसी भी ऐसे अत्याधुनिक विशेषताओं वाले फोन में लग सकता है, जिसमें कैमरा हो। यह फोन के अगले हिस्से में लगाया जाता है और यह उपयोगकर्ता के चेहरे का वीडियो उतारकर चेहरे की 22 विशेषताओं के आधार पर विश्लेषण करता है। यूरोपीय संघ वित्त पोषित ‘मोबाइल बायोमेट्रिक्स’ परियोजना के तहत यह सॉफ्‍टवेयर नोकिया एन-900 फोन पर इस्तेमाल करके दिखाया गया।

Friday, September 17, 2010

अब बिना चार्जर लगाये चार्ज होगा मोबाइल फोन



जापान के ‘ओसाका प्रीफेक्चर यूनिवर्सिटी’ में आयोजित 'इलेक्ट्रानिक्स, इन्फॉरमेशन एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियर्स कॉन्फ्रेंस' में जापान की प्रमुख तकनीकी कंपनी फूजित्सू ने एक नई टेक्नोलॉजी को पेश किया।
कंपनी का कहना है कि अब मोबाइल फोन को चार्ज करने के लिए इसमें चार्जर लगाने की जरूरत नहीं पड़गी। बल्कि अब आपका चार्जर दूर किसी इलेक्ट्रिसिटी सॉकेट में लगा होगा और मोबाइल में बिना चार्जर का तार लगाए ही आपका मोबाइल फोन चार्ज हो जाएगा। जापान की प्रमुख तकनीकी कंपनी फूजित्सू ने ये नई तकनीक इजाद की है। कंपनी का कहना है कि इस तकनीक के जरिए फोन के अलावा लैपटॉप को भी बिना चार्जर का तार जोड़े, चार्ज किया जा सकेगा। कंपनी को उम्मीद है कि 2012 तक इस नई तकनीक से बने चार्ज को बाजार में लांच कर दिया जाएगा। साथ ही कंपनी यह दावा भी कर रही है कि इस तरह की तकनीक विकसित करने वाली वह दुनिया की पहली कंपनी है।

Friday, July 9, 2010

मोबाईल बाज़ार में उतरा एक और कड़ा प्रतिद्वंदी॥


ज़बर्दस्त तेज़ी के साथ दिन ब दिन बढ़ते हुए भारतीय मोबाईल बाज़ार में अब एक और प्रतियोगी अपनी आकर्षक रेंज ले कर जल्द ही उतर रहा है। ज़ेन मोबाईल ने अपना एम 25 माडल लांच किया है, जो कि सभी आधुनिक तकनीकी खूबियों से तो सुसज्जित है ही, साथ ही में उसमें दीर्घकालिक बैटरी लाईफ़ भी है, इस फ़ोन में 2500 mAH पावर की बैटरी है, जिससे आप 16 घंटे का टाक टाईम प्राप्त कर सकते हैं, ज़ेन मोबाईल की माने तो M 25 में 72 दिनों का बैटरी बैकप मिलेगा। कम्पनी के अनुसार M 25 माडल ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगो को खास तौर पर ध्यान रख के बनाया गया है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York