Showing posts with label Meeting. Show all posts
Showing posts with label Meeting. Show all posts

Wednesday, February 23, 2011

कुलपति के पद पर बने रहेंगे मौलाना वस्तानवी


देवबंद : गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की हिमायत में बयान देने के कारण विवादों से घिरे मौलाना गुलाम मोहम्मद वस्तानवी, देश के प्रमुख इस्लामी शिक्षण संस्थानों में शुमार दारुल उलूम देवबंद के मोहतमिम (वाइस चांसलर) बने रहेंगे। मजलिस-ए-शूरा (दारुल उलूम की गवर्निंग काउंसिल) की बैठक में आमराय से आज यह फैसला लिया गया।

दारुल उलूम देवबंद के नायब मोहतमिम मौलाना खालिक मदासी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शूरा की बैठक में मौलाना वस्तानवी को मोहतमिम के पद पर बनाए रखने का फैसला किया गया है, जबकि मौलाना अबुल कासिम बनारसी को कारगुजार (कार्यवाहक) मोहतमिम बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि वस्तानवी पर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की कथित रूप से तारीफ करने तथा अन्य आरोपों की जांच के लिए एक समिति गठित की गई है। मौलाना मदासी ने बताया कि सुबह 10 बजे शुरू हुई इस बैठक में शूरा के 21 में 15 सदस्यों ने शिरकत की थी। इस बैठक में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना राबे हसन नदवी समेत छह सदस्य शामिल नहीं हुए।

गौरतलब है कि 10 जनवरी को दारुल उलूम देवबंद के मोहतमिम चुने गए गुजरात के वस्तानी इलाके के निवासी मौलाना वस्तानवी ने मोदी की कथित तारीफ के बाद अपने खिलाफ शुरू हुए अभियान के चलते इस्तीफे की पेशकश की थी। बुधवार को इसी सिलसिले में शूरा की बैठक बुलाई गई थी।

Monday, November 8, 2010

ओबामा-मनमोहन की बैठक पर दुनिया की निगाहें


हैदराबाद हाउस में चल रही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की बैठक पर दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं।

हैदराबाद हाउस में चल रही इस बैठक में दोनों नेता द्विपक्षीय समेत कई अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा कर आपसी सहमति बनाएंगे। साथ ही इस बैठक में दोनों नेता कुछ महत्वपूर्ण समझौतों पर भी दस्तख्त करेंगे। अब दुनिया भर के लोग बेसब्री से इस बात का इंतजार है कि कौन कौन से महत्वपूर्ण समझौतों पर दस्तख्त होंगे।

दोनों देशों के बीच भारत में गैस रिजर्व के खोज में सहयोग, वेदर फोरकास्ट, स्वास्थ्य और उर्जा के क्षेत्र में सहयोग संबंधित कई समझौते पर सहमति बन चुकी है और दोनों नेता इस बैठक में इन समझौते के मसौदों को हरी झंडी देंगे। साथ ही दोनों नेताओं के बीच भारत- अमेरिका न्यूक्लियर डील पर अमल, आउटसोर्सिंग और एच1 बी वीजा की फीस में इजाफे जैसे मुद्दे पर भी चर्चा होगी। सूत्रों के मुताबिक साझा बयान में न्यूक्लियर सप्लायर ग्रुप में भारत की सदस्यता पर अमेरिकी समर्थन का ऐलान भी मुमकिन है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York