Showing posts with label 15-06-2010. Show all posts
Showing posts with label 15-06-2010. Show all posts

Tuesday, June 15, 2010

उप प्रधानाचार्य की दिन दहाड़े गोली मार कर हत्या


मंगलवार की सुबह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में अज्ञात हमलावरों ने एक सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल के प्रधानाचार्य की ताबड़तोड़ गोलियां दाग के हत्या कर दी। इंस्पेक्टर ए० के० तिवारी ने बताया कि 58 वर्षीय देवी प्रसाद पाण्डेय, बापू इन्टर कालेज में कार्यरत थे, और सुबह उनके लालगंज स्थित घर के बाहर उन्हे गोलियां मारी गईं। हमलावरों की तलाश शुरु कर दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कम से काम पांच हमलावरों ने देवी प्रसाद पाण्डेय पर हमला किया था।

बांग्लादेश: भूस्खलन से 46 मौत, भारी नुकसान


ढाका. बंगलादेश के पहाड़ी जिलों कॉक्स बाजार और बांदरवन में भारी बारिश के चलते हुई दुर्घटनाओं में कम से कम 46 लोगों की मौत हो गई और सेना के सात जवान लापता हो गये हैं। सूत्नों के अनुसार कल रात से शुरू हुई भारी बारिश आज सुबह तक जारी रही।

इस दौरान कॉक्स जिले के विभिन्न स्थानों पर मिट्टी धंसने के कारण 19 लोगों की मौत होने और सेना के सात जवानों के लापता होने की सूचना है। कॉक्स बाजार के उपायुक्त गियासुद्दीन अहमद ने बताया कि तेकनफ उपजिले में 13 और उखिया उपजिले से छह लोगों के शव मलबे से बरामद किये गये हैं।

उखिया उपजिला अधिकारियों ने बताया कि रहमातर बील क्षेत्न में मिट्टी धंसने के कारण तीन मकान ढह गये। मकानों के मलबे से छह शव बरामद किये गये हैं। रामू सैन्य शिविर में भूस्खलन के कारण शिविर क्षतिग्रस्त हो गया जिसके बाद से सात जवानों की कोई खोज खबर नहीं है।

अमेरिका में भूकम्प


सेन फ्रांसिस्को. मेक्सिको सीमा के निकट अमरीका में दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक सुदूर क्षेत्न सेन डिएगो में भूकंप के झटके महसूस किये गये है। अमरीकी भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.7 मापी गई है। भारतीय समयानुसार सुबह नौ बजकर 56 मिनट पर आये भूकंप का केन्द्र अक्टिल्लो से दक्षिण पूर्व में करीब नौ किलोमीटर दूर स्थित था। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है

बुलन्द्शहर में किसानों का प्रदर्शन


बुलन्द्शहर: भूमि अधिग्रहण मामले में चोला के हज़ारों किसानों का डी एम औफ़िस पर प्रदर्शन. एस एल ऒ औफ़िस में तोड-फ़ोड, हंगामा. किसानों की मांग है कि चोला में विकास प्राधिकरण की तर्ज़ पर होना चाहिये । ऐसा नहीं हो सकता तो उनकी ज़मीन वापस कर दी जाए । : न्यूज़लाइन बुलन्द्शहर ब्यूरो

मिग 21 विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित


वायु सेना का एक लडा़कू विमान मिग 21 मंगलवार को पंजाब में सिदवां खास फायरिंग रेंज में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, लेंकिन उसका पायलट बाल बाल बच गया। वायुसेना के सूत्रों ने यहां बताया कि विमान ने हलवाड़ा एयरबेस से उड़ान भरी थी और यह 11.15 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा कि यह विमान हथियार दागने की प्रशिक्षण उड़ान पर रवाना हुआ था। विमान हादसे की दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

न्यूज़लाईन व्यापार: सुज़ुकी की सबसे महंगी मोटर साईकिल लांच

जापान की दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी सुजुकी ने भारत में अपनी सबसे महंगी दो सुपरबाइक पेश कर दी है। सुजुकी ने भारतीय बाजार में हाल ही में ‘सुजुकी जीएसएक्स-आर1000’ और ‘सुजुकी बेंडिट-1250 एस’ उतारी।
सुजुकी की नई मोटरसाइकिल ‘जीएसएक्स-आर1000’ की कीमत 12.75 लाख रुपए है। इसमें 1000 सीसी का इंजन लगा है। इसके अलावा सुजुकी ने भारतीय बाजार में एक और सुपरबाइक ‘बेंडिट-1250एस’ भी उतारी है। इसकी कीमत 8.5 लाख रुपए है। इसमें 1255 सीसी का इंजन लगा है।

सहारनपुर: फ़िर लगा खाकी पर धब्बा


सहारनपुर: आज सुबह हरियाणा से अवैध शराब की तस्करी कर उत्तर प्रदेश में घुसने की कोशिश कर रहे एक उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही को गिरफ़्तार कर लिया गया। काफ़ी लम्बे समय से बिना पकड़ में आये कर रहा था शराब की अवैध तस्करी।

सहारनपुर में ज़हरीली आईसक्रीम खाने से 20 बच्चे बीमार


सहारनपुर: गंगोह इलाके में ज़हरीली आईस क्रीम बेचने का धंधा काफ़ी ज़ोरो पर है। पिछले दिनों न्यूज़लाईन के रिपोर्टर द्वारा खाद्य अधिकारी को सूचित किये जाने के बावजूद कोई कार्यवाही नही की गई, जिसका नतीजा सामने है।
भीषण गर्मी से बचने के लिये मासूम बच्चों द्वारा खरीदी गई आईसक्रीम ज़हर से भरी हुई थी।
20 से भी ज़्यादा बच्चे बीमार पड़े, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती।


भोपाल गैस सिलसिले में अर्जुन सिंह के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज़!


भोपाल: भोपाल की एक स्थानीय अदालत ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के खिलाफ वारेन एंडरसन को गलत तरीके से देश से जाने देने के आरोप में आपराधिक केस दर्ज कर लिया है। वहीं तत्कालीन जिला कलेक्टर मोती सिंह एवं पुलिस अधीक्षक स्वराज पुरी के खिलाफ भी एंडरसन को सुरक्षित रूप से देश से बाहर जाने देने के आरोप में अलग से एक मुकदमा दायर किया गया है। अर्जुन सिंह के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आर जी सिंह के कोर्ट में दायर याचिका में वकील फुरकान खान ने अदालत से श्री सिंह के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की अपील की, कोर्ट ने इस मामले में बहस के लिए 29 जून की तिथि निर्धारित की है। दूसरा मुकदमा गैस पीड़ित महिला उद्योग संगठन के कन्वीनर अब्दुल जब्बर के द्वारा दायर किया गया है जिसमें तत्कालीन जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की अपील की गयी है। इसपर बहस के लिए कोर्ट ने 24 जून की तिथि निर्धारित की है.

प्यार के दुश्मन जल्लादों का टूटा कहर दिल्ली के प्रेमी युगल पर!!


प्यार के दुश्मन जल्लादों का कहर एक बार फ़िर टूटा। रविवार रात दिल्ली में प्रेमी युगल की नृशंसतापूर्वक पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सनसनीखेज घटना स्वरूप नगर इलाके की है। लडकी के परिवार के लोगों ने प्रेमी युगल के हाथ पैर बांध कर, लाठी-डंडे व सरिये से पिटाई की उसके बाद करंट लगाया। दोनों की हत्या के बाद लडकी के परिजन रातों-रात घर में ताला लगाकर फरार हो गए। देर रात युवती के पिता और ताऊ को गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी लोगों की तलाश जारी है। जिस घर में शव मिले वह लडकी के ताऊ का है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भिजवा कर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार सुबह करीब पौने आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि स्वरूपनगर इलाके की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित गली संख्या 3 के मकान संख्या सी 101 के बाहर लावारिस हालत में एक मारूति वैन खडी है और मकान में रहने वाले लोग देर रात मकान में ताला लगाकर कहीं चले गए है। मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने बताया कि मकान ओमप्रकाश उर्फ पप्पू का है। देर रात ओमप्रकाश के घर से किसी लडकी के रोने की आवाज आ रही थी। किसी युवक के भी कई बार चिल्लाने की आवाज आई थीं। आस पडोस के लोगों ने माजरा जानना चाहा तो ओमप्रकाश ने घरेलू झगडा बताकर उनको भगा दिया था। पुलिस पास के एक मकान की छत पर होकर ओमप्रकाश के घर के भीतर गई। भीतर फर्श पर युवक व युवती के शव पडे थे। युवती की शिनाख्त आशा (18) और युवक की पहचान योगेश (20) के रूप में की गई। दोनों गोकुलपुरी इलाके के मदर डेयरी वाली गली के निवासी थे। पूछताछ में पता चला कि करीब 15 दिन पहले आशा अपने ताऊ ओमप्रकाश के घर आई थीं। दरअसल आशा का अपने पडोसी योगेश से पिछले पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के घरवालों को इस बात की जानकारी थीं, दोनों घंटों मोबाइल पर बात किया करते थे। आशा और योगेश शादी करना चाहते थे लेकिन लडकी के परिवार वाले इस शादी के लिये राज़ी नही थे।

एशिया कप का आगाज़ आज !!


दांबुला. हाल ही में त्रिकोणीय सीरीज जीतकर जोरदार फार्म में चल रही श्रीलंकाई टीम और पाकिस्तान के बीच मंगलवार को यहां शुरु होने वाले एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के उदघाटन मुकाबले में जोरदार टक्कर होने की संभावना है। एशिया कप में श्रीलंका का रिकार्ड अच्छा है और वह इस टूर्नामेंट में चार बार चैंपियन रह चुका हैं। श्रीलंका एशिया कप का पिछले २ बार का चैंपियन है। पाकिस्तान ने नौ बार हुए एशिया कप में सिर्फ एक बार वर्ष 2000 में खिताबी जीत हासिल की थी । श्रीलंका और पाकिस्तान वेस्टइंडीज में ट्वेंटी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच कर हारे थे। श्रीलंका ने एशिया कप के लिए अपनी टीम में इस टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाज सनत जयूसर्या और अजंता मेंडिस को शामिल नहीं किया है लेकिन टीम में कप्तान कुमार संगकारा, महेला जयवर्धने, मुरलीधरन और लसित मलिंगा जैसे अनुभवी खिलाड़ी लौटे हैं। तिलकरत्ने दिलशान का फार्म में लौटना श्रीलंका के लिए सबसे बड़ी खबर है। संगकारा और महेला के लौटने से श्रीलंका की बल्लेबाजी और मजबूत होगी जबकि मुरलीधरन और म¨लगा श्रीलंकाई गेंदबाजी की धार को मजबूत करेंगे। पाकिस्तान के लिए टीम में लौटे तूफानी गेंदबाज शोएब अख्तर और बल्लेबाज शोएब मलिक के लिए यह टूर्नामेंट एसिड टेस्ट साबित होगा। पाक चयनकर्ताओं ने अख्तर के घरेलू मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन को देखकर उन्हें एक और मौका दिया है जबकि मलिक अपना प्रतिबंध हटने के बाद टीम में लौटे हैं। टीम के पास बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ही कई अच्छे खिलाड़ी हैं और वे एशिया कप में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए भी बेताब हैं।
पाकिस्तान- शाहिद आफरीदी (कप्तान), सलमान बट्ट, अब्दुल रज्जाक, अब्दुल रहमान, असद शफीक, इमरान फरहत, कामरान अकमल, मोहम्मद आमेर, मोहम्मद आसिफ, सईद अजमल, शाहजेब हसन, शोएब अख्तर, शोएब मलिक, उमर अकमल, उमर अमीन।

श्रीलंका- कुमार संगकारा (कप्तान), मुथैया मुरलीधरन, तिलकरत्ने दिलशान, रंगना हेरात, महेला जयवर्धने, सूरज रणदीव, तिलिना कंदाम्बी,

शराबी मंत्री बर्खास्त! पाकिस्तान के बलूचिस्तान में उत्पात मचाया


पाकिस्तान: बलूचिस्तान के एक सिनेमा घर में शराब पी कर उत्पात, झगड़ा व बद अमनी फ़ैलाने के आरोप में पाकिस्तानी मंत्री जफ़र जार्ज को बर्खास्त कर दिया गया। जफ़र के अनुसार ये आरोप गलत हैं, जबकि एक वीडियो में साफ़ नज़र आ रहा है कि वो शराब पी कर लड़खड़ाते हुए स्टेज पर चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।
गौरतलब है, कि ज़फ़र जार्ज अल्पसंख्यक क्रिश्चियन कम्यूनिटी के सदस्य हैं जिन्हे धार्मिक आधार पर शराब के सेवन की छूट है, लेकिन सार्वजनिक स्थलों पर वो भी नही पी सकते।
ज़फ़र के पास कोई पोर्ट फ़ोलियो भी नही था।
ज़फ़र के अनुसार ये पंजाब सरकार की उन्हे बदनाम करने की साज़िश है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York