Showing posts with label Digvijay Singh. Show all posts
Showing posts with label Digvijay Singh. Show all posts

Wednesday, February 23, 2011

अब कांग्रेस विधायक ने साधा रामदेव पर निशाना


देहरादून : बाबा रामदेव की स्वाभिमान यात्रा पूरी तरह से विवादों से घिर चुकी है। योग गुरू, काले धन के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने के कारण लगातार कांग्रेस के निशाने पर आते जा रहे हैं। बाबा को भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ आन्दोलन चलाने और राजनीतिक पार्टी बनाने की योजना के कारण लगातार कांग्रेसी नेताओं के शाब्दिक बाणों का शिकार होना पड रहा है। बाबा के इस आन्दोलन से बौखलाए कांग्रेस के एक सांसद ने तो योग गुरू को धमकी दे डाली थी और अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया था।

कांग्रेस और योग गुरु स्वामी रामदेव के बीच युद्ध अब रफ़तार पकडने लगा है। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह द्वारा बाबा रामदेव की संपत्ति पर सवाल उठाए जाने के बाद अब कांग्रेस स्वामी रामदेव को उनकी कर्मभूमि उत्तराखंड मे ही घेरने की तयारी कर रही है।

टिहरी से कांग्रेस के विधायक किशोर उपाध्याय ने बाबा रामदेव की संपत्ति और गतिविधियों की सीबीआई जांच की मांग की है। उत्तराखंड कांग्रेस के नेता अब इस मामले में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को चिट्टी लिखने की तैयारी कर रहे हैं। विधायक ने बताया कि स्वामी रामदेव ने उत्तराखंड को अपनी कर्मभूमि बना यहां अपना योगआश्रम शुरु किया। उस वक्त जब हमारी सरकार थी तो हमने कहा था कि रामदेव सरकार द्वारा मिल रही रियायतों का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन अब हालात बद से बदतर हो गए हैं।

बाबा रामदेव पर सवाल दागते हुए किशोर उपाध्याय ने कहा कि खुद को योगगुरु कहने वाला रामदेव को राजनीति से क्या मतलब है। बाबा रामदेव अपने आश्रम में मजदूरों का शोषण कर करोड़ों रुपए बना रहे हैं। पंतजलि योगपीठ में काम कर रहे मजदूरों से काम ज्यादा लिया जाता है और वेतन कम दिया जाता है। कई सरकारी डॉक्टर वहां अवैध रूप से काम कर रहे हैं, इन सब बातों की भी जांच होनी चाहिए।

जो व्यक्ति देश भर में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की बात कर रहा है वो यह भी तो बताएं की उसके अपने आश्रम में कितना भ्रष्टाचार व्याप्त है। वो खुद भी कहते हैं कि दान में मिली रकम का वो राजनीतिक दल के निर्माण में इस्तेमाल कर रहे हैं। भारत स्वाभीमान आंदोलन में उनके ट्रस्ट का पैसा इस्तेमाल होता है। क्या ट्रस्ट के पैसे का राजनीतिक उपयोग किसी भी तरह से जायज है ?

Friday, January 21, 2011

जम्‍मू-कश्‍मीर सरकार-भाजपा में टकराव के आसार


नई दिल्‍ली/जम्‍मू: जैसे-जैसे गणतंत्र दिवस की तारीख़ नज़दीक आ रही है, वसे ही भाजपा के तेवर कडे होते जा रहे हैं। लाल चौक पर तिरंगा फहराने को लेकर ज़िद पर अड़ी भाजपा और जम्‍मू-कश्‍मीर की सरकार के बीच टकराव के आसार बढते जा रहे है। जम्‍मू-कश्‍मीर के मुख्‍यमंत्री उमर अब्‍दुल्‍ला ने इस मुद्दे पर एक बार फिर अपना कड़ा रुख ज़ाहिर करते हुए कहा है कि राज्‍य के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी वहीं भाजपा की युवा इकाई भाजयुमो ने कहा है कि उसकी तिरंगा यात्रा जारी रहेगी।

इधर बीजेपी ने तिरंगा फहराने से रोकने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की है तो वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने बीजेपी की तिरंगा यात्रा को कश्मीर में अशांति फैलाने की कोशिश बताते हुए बीजेपी के इस क़दम को देश को बांटने की राजनीति करार दिया है।

भाजयुमो के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि वह सरकार से किसी तरह का टकराव नहीं चाहते हैं लेकिन वह हर हाल में, अपनी तिरंगा यात्रा जारी रखेंगे। उन्‍होंने कहा कि भाजयुमो की ये यात्रा राजनीति का हिस्सा नहीं है बल्कि उनकी इस यात्रा का मकसद तो देश की अखंडता को कायम रखना है। ठाकुर ने कहा कि 25 जनवरी को जम्‍मू में 12 बजे जनसभा का आयोजन किया जाएगा है और हर हाल में यह सभा होकर रहेगी।

इससे पहले राजनाथ सिंह ने इंदौर में पत्रकारों से कहा, ' तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। देश में कहीं भी तिरंगा झंडा फहराया जा सकता है। कोई अगर ऐसा करने से रोकने की बात करता है तो उसकी जगह सलाखों के पीछे होनी चाहिए और उसके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाना चाहिए।'

बीजेपी की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने 26 जनवरी को श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने का ऐलान किया है। इसके लिए राष्ट्रीय एकता यात्रा (तिरंगा यात्रा) भी निकाली जा रही है। हालांकि उमर ने चेतावनी दी है कि तिरंगा यात्रा को राज्‍य में प्रवेश करने ही नहीं दिया जाएगा। वहीं भाजयुमो के जम्‍मू-कश्‍मीर प्रदेश अध्यक्ष मुनीष शर्मा ने मुख्यमंत्री की बात को कोरी धमकी बताते हुए कहा है कि हर हाल में लाल चौक में तिरंगा फहराया जाएगा।

Thursday, June 24, 2010

दिग्विजय सिंह का निधन, लंडन में ब्रेन हैमरेज से मौत!



बिहार के बांका से निर्दलीय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह के निधन को बिहार के नेताओं ने न केवल राज्य बल्कि पूरे देश के लिए अपूर्णीय क्षति करार दिया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष एवं पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने दिग्विजय के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में इस तरह के मजबूत नेता का चले जाना केवल मेरी ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। वह पांच बार सांसद रहे और संसद में मजबूती व बेबाकी से बिहार की समस्याओं को उठाया। उनका निधन बिहार के लिए भी एक बड़ी क्षति है। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष रामविलास पासवान ने कहा कि यह एक चौंकाने वाली खबर है। वह काफी लोकप्रिय नेता थे। उनकी लोकप्रियता का प्रमाण इसी से मिल जाता है कि पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने बांका से बतौर निर्दलीय जीत दर्ज की। इस दुख की घड़ी में भगवान उनके परिजनों को हिम्मत दे। जनता दल (युनाइटेड) के बिहार इकाई के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने दिग्विजय सिंह के निधन को बड़ी क्षति बताया। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सही दिशा में राजनीति को बढा़ने वाले नेता रहे हैं। इस दुखद समाचार से पूरा बिहार स्तब्ध है। इधर, कांग्रेस के बिहार प्रभारी मुकुल वासनिक ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन को राजनीति के लिए बड़ी क्षति करार दिया। गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह का गुरुवार को लंदन में ब्रेन हैमरेज की वजह से निधन हो गया।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York