Showing posts with label 27-10-2010. Show all posts
Showing posts with label 27-10-2010. Show all posts

Wednesday, October 27, 2010

सलमान नहीं चाहते ऐश्‍वर्या से सामना


नई दिल्‍ली: ऐश्‍वर्या राय से में प्रेम धोखा खा चुके सलमान, अब ऐश की शक्‍ल तक नहीं देखना चाहते। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सलमान ने निर्देशक संजय लीला भंसाली द्वारा दी गई उस अर्जी को खारिज कर दिया, जिसके द्वारा वे रितिक रोशन-ऐशवर्या अभिनित फिल्‍म 'गुजारिश' का प्रमोशन टीवी चैनल कर्लस पर प्रसारित मशहूर रियलिटि शो 'बिग बॉस-4' के द्वारा करना चाहते थे।

जानकारी के मुताबिक निर्देशक संजय लीला भंसाली भी आने वाली फिल्म 'गुजारिश' के प्रमोशन के लिए स्टार कास्ट के साथ बिग बॅस में आने वाले थे। लेकिन जैसे ही सल्लू मियां को पता चला कि 'गुजारिश' की टीम में ऎश्वर्या भी आने वाली है, तो उन्‍होंने साफ कह दिया कि गुजारिश टीम ने चैनल की कुछ शर्तों को पूरा नहीं किया है अत: उन्हें शो में आने की अनुमति नहीं है।

सूत्रों की मानें तो गुजारिश की मार्केटिंग टीम और चैनल के बीच शो में आने को लेकर सारी फॉर्मलिटी पूरी होने के बाद जैसे ही सलमान को पता चला कि ऎश्वर्श सहित गुजारिश की टीम प्रमोशन के लिए शो में आ रही है। सलमान ने तुरंत ही टीम को कह दिया कि वे अभी शो में नहीं आ सकते। हालांकि सलमान और भंसाली काफी करीबी दोस्त हैं। उन्होंने एक साथ कई फिल्‍में भी की हैं। बावजूद, इसके सल्लू ने भंसाली को इनकार किया है। मतलब साफ है कि सलमान ऎश्वर्या का सामना नहीं करना चाहते थे।


अब चेहरे को पहचानेगा मोबाइल.....


लंदन: वैज्ञानिकों ने पूरे दावे के साथ मोबाइल फोन के लिए एक नया सॉफ्‍टवेयर विकसित किया है। जिसकी खासियत यह है कि वो आपके चेहरे की विशेषताओं को तुरंत पकड़ लेगा और बता देगा कि आप कौन हैं।

मैनचेस्टर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा 20 साल तक की गई खोज का परिणाम यह सॉफ्टवेयर अपनी गति और सटीक नतीजों के कारण बेजोड़ है। इसकी मदद से चेहरे की पहचान के जरिए इंटरनेट पर फोन से लाग करने की संभावना बन सकेगी और पासवर्ड बताने की अनिवार्यता खत्म हो सकेगी।

परियोजना के शीर्ष शोधकर्ता डॉ. फिल ट्रीसेडर्न ने बताया कि मोबाइल में लगने वाले मौजूदा फेस ट्रेकर केवल अनुमानित स्थिति और चेहरे का परिमाण बताता है। उनका कहना है कि यह मॉडल तुरंत काम करता है तथा आँख, नाक, मुँह और जबड़े के आकार जैसी पहचान के आधार पर सटीक ढंग से पहचान कर लेता है।

विश्वविद्यालय के अनुसार यह सॉफ्टवेयर किसी भी ऐसे अत्याधुनिक विशेषताओं वाले फोन में लग सकता है, जिसमें कैमरा हो। यह फोन के अगले हिस्से में लगाया जाता है और यह उपयोगकर्ता के चेहरे का वीडियो उतारकर चेहरे की 22 विशेषताओं के आधार पर विश्लेषण करता है। यूरोपीय संघ वित्त पोषित ‘मोबाइल बायोमेट्रिक्स’ परियोजना के तहत यह सॉफ्‍टवेयर नोकिया एन-900 फोन पर इस्तेमाल करके दिखाया गया।

नहीं रहे ज्योतिष ’पॉल बाबा’


बर्लिन: दक्षिण अफ्रीका में फीफा वर्ड़ कप 2010 के दौरान अपनी सटीक भविष्यवाणियों से रातों-रात स्टार बने ऑक्टोपस पॉल ने सोमवार रात दुनिया को अलविदा कह दिया। मंगलवार को जर्मनी में पॉल के एक्वेरियम में उनकी मौत की घोषणा की गई और फिलहाल उनके म्रत शरीर को कोल्ड़ स्टोरेज में रखा गया है।

एक्वेरियम ओबेरहासेन सी लाइफ सेंटर के मैनेजर स्टीफन पोरवाल ने कहा कि हम सब उसके दिवाने थे और हमें उसकी कमी बहुत खलेगी। पॉल ने विश्व कप में जर्मनी के सभी मैचों और फिर फाइनल की सटीक भविष्यवाणी करके दुनिया को अपना मुरीद बना लिया था। मैच से पहले पाल के एक्वेरियम में प्रतिद्वद्वी टीमों के झंड़े डाले जाते थे और वह उनमें से विजेता टीम के झण्ड़े पर बैठ जाता था।

पॉल ने विश्व कप में आठ मैचों की भविष्यवाणी की थी और वो सभी सही भी साबित हुई। उसकी आखिरी भविष्यवाणी थी की इंग्लैण्ड़ को 2018 के फीफा वर्ड़ कप की मेजबानी मिलेगी।

इंडोनेशिया में सुनामी, 137 की मौत


जकार्ता : इंडोनेशिया में आई ज़बरदस्त सुनामी ने कहर बरपा दिया है। पहले सुनामी और फिर ज्वालामुखी फटने से अब तक 137 लोगों के मारे जाने की ख़बर है । सुनामी के कहर से 112 जबकि ज्वालामुखी फटने से 25 लोग मारे गए हैं। इंडोनेशिया के पश्चिमी सुमात्रा में आई इस तबाही में 109 लोग अब भी लापता हैं।

इंडोनेशिया ने सुनामी से प्रभावित इलाकों में इमरजेंसी का ऐलान कर दिया है। इंडोनेशिया के पश्चिमी सुमात्रा के दो द्वीपों पगाई सेलातन मेंतवाई और पगाई उतारा मेंतवाई में सुनामी की तबाही रिक्टर स्केल पर 7.2 की तीव्रता के भूकंप के बाद आई। पडंग में आपदा प्रबंधन केंद्र के डेटा के मुताबिक सुनामी में 112 लोग मारे गए हैं। जबकि 109 लापता हैं, वहीं 520 लोगों ने दूसरी जगह शरण ली है। सुनामी की वजह से 579 घर पूरी तरह से बर्बाद हो चुके हैं जबकि 300 घरों को आंशिक तौर पर नुकसान पहुंचा है। उधर, इंडोनेशिया के मध्य जावा में मौजूद माउंट मेरापी में ज्वालामुखी फटने से करीब 25 लोग मारे गए हैं। जबकि करीब 15 हजार लोग अपना घर बार छोड़कर दूसरी जगहों पर चले गए हैं।

मां ने फेंका बीमार बच्ची को, कैमरे में हुई कैद



मुंबई: सात महीने में ही दो बच्चों को जन्म देने वाली एक मां ने अपनी बीमार बच्ची को मुंबई के एक सरकारी अस्पताल में कचरे के डिब्बे में फेंक दिया।

दीपिका नाम की इस मां ने कुछ दिन पहले दो बच्चों को जन्म दिया। सात महीने में ही जन्म देने की वजह से दोनों बच्चे बहुत कमजोर थे और उन्हें कई बीमारियां भी हो गईं थी। डॉक्टर रोज आ कर एक नई बीमारी और उसके महंगे इलाज के बारे में बता देता था। इससे तंग आ कर दीपिका ने मंगलवार को अपनी एक बच्ची को शौचालय की खिड़की से कचरे के डिब्बे में फेंक दिया। ऐसा करते हुए दीपिका को अस्पताल में लगे गुप्त कैमरों ने कैद कर लिया।

उसकी इस करतूत को जब अस्पताल प्रशासन ने कैमरे में देखा तो वह हैरान रह गए। दीपिका ने जिस बच्ची को कचरे में फेंका था उसे अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड्स ने बचा लिया है। बच्ची के सिर पर कुछ अंदरूनी चोटें आई जिसका डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। दीपिका के दूसरे बच्चे की हालत भी ठीक नहीं है। अस्पताल प्रशासन ने महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है लेकिन कल शाम तक पुलिस ने आरोपी महिला पर काई कार्यवाई नहीं की।

रिकॉर्ड बिक्री पर पहुंची मारुति रिट्ज

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी का कहना है कि उसकी प्रीमियम कॉम्पैक्ट कार ‘रिट्ज’ ने लांच के मजह 17 महीनों के भीतर ही बिक्री के मामले में 1 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। मारुति सुजुकी इंडिया के मैनेजिंग एक्जिक्यूटिव ऑफिसर मयंक परीक का कहना है कि प्रीमियम कॉंपैक्टर सेग्मेंट मे रिट्ज ने सबसे तेजी से 1 लाख की बिक्री का स्तर छू लिया है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

भारतीय बाजार में मई 2009 में लांच होने वाली रिट्ज के पेट्रोल वर्जन की कीमत 4.04 लाख रुपए से 4.96 लाख रुपए के बीच है। वहीं इसके डीजल वर्जन की कीमत 4.79 लाख रुपए से 5.14 लाख रुपए के बीच है। साथ ही रिट्ज में कंपनी ने उसी इंजन का इस्तेमाल किया है जो मारुति स्विफ्ट में इस्तेमाल किया जाता है।

चीन में चली 350 km/hour की स्पीड़ वाली ट्रेन



बीजिंग: पाँच सौ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली ट्रेनों को विकसित करने की दिशा में बढ़ रहे चीन ने दो बुलेट ट्रेनों को शुरू किया है जिनकी रफ्तार 350 किलोमीटर प्रति घंटा है।

इन ट्रेनों के शुरू होने के बाद 202 किलोमीटर की दूरी में लगने वाले 78 मिनट के समय के बजाय अब केवल 45 मिनट का ही समय लगता है। इन ट्रेनों को शंघाई और हांगजू के बीच चलाया जा रहा है जिससे इन शहरों के बीच की दूरी में लगने वाला समय घट कर आधा रह गया है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York