Showing posts with label 27-06-2010 "Newsline National News" Newsline SMS Alerts. Show all posts
Showing posts with label 27-06-2010 "Newsline National News" Newsline SMS Alerts. Show all posts

Sunday, June 27, 2010

हथियारों से लदा जहाज़ पकड़ में


कोलकाता:दक्षिण चौबीस परगना के डायमंड हार्बर से कोस्ट गार्ड ने हथियारों से लदे एक जहाज़ को पकड़ा है जानकारी के मुताबिक बाग्लादेश से कराची जा रहे इस जहाज़ पर तिरंगा उलटा लगा हुआ था जिसके चलते कोस्ट गार्डस को शक हुआ तलाशी के दौरान इसमें भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद मिला
सूत्रों के अनुसार यह जहाज़ बंगलादेश के चटगांव बंदरगाह से चला था और इसे पकिस्तान के कराची पोर्ट पर जाना था
पश्चिम बंगाल पुलिस और कस्टम विभाग की टीम दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर से पकड़े गए गोला-बारूद भरे जहाज के कैप्टन से पूछताछ कर रही है। बांग्लादेश से कराची जा रहे जहाज के कैप्टन एगेन ग्लोरी किंग्सटन द्वारा दिखाए गए कागजात भी संदेहास्पद पाए गए हैं। उसे कोलकाता पोर्ट ले जाया जा सकता है। राज्य के डीजीपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि जहाज में पांच टन हथियार सामग्री मिली है। इनमें रॉकेट लांचर और विमान भेदी बंदूकें हैं।

विदेशी युवतियों से बलात्कार


नई दिल्ली:हालैंड की दो महिला पर्यटकों के साथ दो टूरिस्ट गाईड्स द्वारा दुष्कर्म करने और एक लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। यह प्रकरण ऐसे वक्त सामने आया है जब दिल्ली में आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए विदेशी पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने वाली है।
पुलिस ने 23 वर्षीय आरोपी यासिर अल्ताफ को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा आरोपी उमर बक्तू फरार है। पुलिस ने बताया कि 24 वर्षीय इवा एलिजाबेथ डी. कान और उसकी 23 वर्षीय दोस्त लिब्बी विश्व भ्रमण पर निकले थे और 5 जनवरी को भारत पहुंचे थे। ये दोनों दिल्ली में पहाड़गंज के एक होटल में ठहरी थीं, जहां उनकी मुलाकात अल्ताफ और बक्तू से हुई।

अल्ताफ और बक्तू दोनों युवतियों को श्रीनगर और गुलमर्ग ले गए। उन्होंने दोनों से ज्यादा पैसे वसूले और श्रीनगर में अपनी हाउसबोट में रुकने को मजबूर किया। बाद में उन्होंने दोनों के पासपोर्ट अपने कब्जे में ले लिए और ब्लैकमेल करना व धमकियां देना शुरू कर दिया।

अल्ताफ और बक्तू दोनों युवतियों को धमकाकर दो महीने तक दुष्कर्म करते रहे। वे उन्हें फरवरी में राजस्थान और खजुराहो भी ले गए और वहां भी ज्यादती की। बार-बार के प्रयास के बाद भी जब युवतियों को पासपोर्ट वापस नहीं मिले तब उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York