Showing posts with label 06-10-2010. Show all posts
Showing posts with label 06-10-2010. Show all posts

Wednesday, October 6, 2010

भारतीय शूटरों का गोल्ड मेडल पर निशाना

नई दिल्ली: शूटिंग प्रतियोगिता में भारत की सफलता का सिलसिला जारी है। गगन नारंग द्वारा 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के बाद महिला वर्ग में अनीसा सईद ने भी 25 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड मेडल जीत लिया। इस प्रतियोगिता में भारत की ही राही सरनोबत ने रजत पदक जीता।

इससे पहले सुबह नारंग ने 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल करते हुए अपने ही वर्ल्ड रिकॉर्ड की एक बार फिर बराबरी कर ली। इसी इवेंट में ओलिंपिक चैंपियन अभिनव बिंद्रा को सिल्वर मेडल मिला।

उधर, शूटिंग के डबल ट्रैप पेयर इवेंट में रजन सोढ़ी और अशेर नोरिया ने सिल्वर मेडल जीता। वह गोल्ड मेड़ल जीतने वाले इंग्लैंड के शूटर से बस 1 पॉइंट पीछे रह गए। इन पदकों के साथ ही भारत ने आज फिर दो स्वर्ण और तीन रजत पदकों पर अपना कब्जा जमा लिया है।

'बिग बॉस' के घर के सामने शिव सेना का प्रदर्शन

मुंबई: लोनावला हिल स्टेशन में रियलिटी शो 'बिग बॉस' के शूटिंग स्थल वाले बंगले के सामने प्रदर्शन करने को लेकर शिवसेना के करीब 25 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

रिएलिटी टेलीविजन शो बिग बॉस की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। पहले ही दिन से विवादों में घिरे शो बिग बॉस के प्रस्तोता सलमान खान है। तीन अक्टूबर को शुरू हुए इस शो में बालीवुड अभिनेता सलमान खान ने इसमें हिस्सा लेने वाले 14 प्रतिभागियों का परिचय कराया। इन प्रतिभागियों में पाकिस्तान की पूर्व मॉडल एवं पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आसिफ की पूर्व गर्लफ्रेंड वीना मलिक, पाकिस्तानी लोकप्रिय चैट शो की मेजबान बेगम नवाजिश अली शामिल हैं। इस बात पर शिव सेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने आपत्ति जताते हुए इसमें बाधा पहुंचाने की चेतावनी दी थी।

पुलिस के मुताबिक शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम में दो पाकिस्तानी कलाकारों के भाग लेने की निंदा करते हुए आधे घंटे तक नारेबाजी की। इससे पहले रिएलिटी टेलीविजन कार्यक्रम बिग बॉस में पाकिस्तानी कलाकारों के हिस्सा लेने के कारण शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने इसमें बाधा पहुंचाने की चेतावनी दी थी। ठाकरे ने एक बयान में कहा, कुछ भी हो, हम इस शो को आयोजित नहीं होने देंगे। हमें कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने के नाम पर चेतावनी जारी न करें। शिवसेना इस टेलीविजन शो को बाधित करेगी।

अब नैनों बिना बुकिंग के उपलब्ध


नई दिल्ली: टाटा की सबसे सस्ती कार नैनों को खरीदने के लिए अब ना ही किसी बुकिंग की ज़रुरत है और आपको इंतजार भी नहीं करना पडेगा। अब आप जब चाहे तब नैनों कार को अपने घर लाकर उसमें घूमने का आनंद उठा सकते हैं। टाटा मोटर्स ने अपनी इस लखटकिया कार की उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र व कर्नाटक में खुली बिक्री शुरू कर दी है। कंपनी ने इस संबंध में मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि ग्राहक इन राज्यों में कंपनी के शोरूम से नैनो को सीधे खरीद सकते हैं। इस साल जुलाई में कंपनी ने नैनो के दाम 3-4 प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की। दिल्ली के शोरूम में यह बढ़ोत्तरी 3,700 रुपये से 6,894 रुपये के बीच रही। टाटा मोटर्स ने नैनो को आकर्षक ब्याज दरों पर ग्राहकों को उपलब्ध कराने के लिए 25 बैंकों के साथ गठजोड़ भी किया है। कंपनी के गुजरात स्थित साणंद प्लांट में फिलहाल सालाना ढाई लाख नैनो कारों का उत्पादन कर रही है। कंपनी ने दुनिया की इस सबसे सस्ती कार को वर्ष 2009 में पेश किया था।

भारतीय निशानेबाजों और पहलवानों ने दिलाये 5 स्वर्ण


राष्ट्रमंड़ल खेलों में मंगलवार का दिन भारत के नाम रहा। जहां भारतीय निशानेबाजों ने दो स्वर्ण पदक दिलाकर भारत को अच्छी शुरुवात दी वहीं पहलवानों ने शाम तक इसे कायम रखते हुए भारत को तीन और स्वर्ण पदक दिलाये। इस तरह मंगलवार को दांव पर लगे 18 स्वर्ण पदक में से भारत ने 5 स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिये है। अब भारत के नाम 5 स्वर्ण, ४ रजत और 2 कांस्य पदक सहित कुल 11 पदक है। भारत अब पदक तालिका में आस्ट्रेलिया के बाद अब दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। आस्ट्रेलिया अब तक 8 स्वर्ण, 9 रजत और 4 कांस्य पदक लेकर शीर्ष पर बना है।
उन्नीसवें राष्ट्रमंड़ल खेलों में मेजबान देश के लिये पहला स्वर्ण, बीजिंग ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा और गगन नारंग ने कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 10 मीटर राइफल पेयर्स स्पर्धा में जीता जबकि अनिसा सैयद और सर्नोबत राही ने 25 मीटर महिला पिस्टल पेयर्स में अचूक निशाना जमाते हुए भारत को दूसरा स्वर्ण दिलाया।
वहीं ओंकार सिंह और दीपक शर्मा ने पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल पेयर्स में रजत पदक जीता, जबकि विश्व चैम्पियन तेजस्विनी सावंत और लज्जाकुमारी गोस्वामी ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन पेयर्स में रजत पदक जीता।
निशानेबाजों के बाद पहलवानों ने अपना दम दिखाया, जिसमें रविंदर सिंह (60 किग्रा), संजय (74 किग्रा), और अनिल कुमार (96 किग्रा) ने ग्रीको रोमन शैली में आसानी से खिताब जीते।
कुश्ती में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने की शुरुआत रविंदर ने की जिन्होंने इंग्लैंड़ के क्रिस्टोफर टेरेन्स बोसोन को 7-0 से हराया। वहीं संजय ने चतुराई पूर्ण खेल दिखाते हुए दक्षिण अफ्रीका के रिचर्ड़ एड़िनाल को 2-0 से मात दी जबकि अनिल कुमार ने आस्ट्रेलिया के हसेन फकिरी पर शुरु से हावी होकर 6-0 से उन्हें चित करके भारत को कुश्ती में तीसरा स्वर्ण पदक दिलाया।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York