Saturday, July 3, 2010

ब्रिटेन में समलैंगिको को रीति-रिवाजों से विवाह की अनुमति


ब्रिटेन की कैमरन सरकार में समता मंत्री लिनी फिदर्सटन ने इस बात के संकेत दिए हैं कि उनके देश में जल्द समलैंगिक जोड़ों को धार्मिक रीति-रिवाजों के तहत शादी करने की इजाजत दी जा सकती है, उनका कहना है कि गठबंधन सरकार के पास एक प्रस्ताव है जिसमें समलैंगिक जोड़ों को धार्मिक परंपरा के अंतर्गत विवाह करने की अनुमति देने पर विचार चल रहा है। इसमें समलैंगिक जोड़े पूरी आजादी से उन सभी धार्मिक रीति-रिवाजों को अपना पायेंगे, जो आम शादियों में निभाए जाते हैं। लिनी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी से ताल्लुक रखती है। अगर इस प्रस्ताव को हरी झंडी मिलती है, तो ब्रिटेन में समलैंगिक जोड़ों को समाज में समानता का अधिकार मिल जाएगा। तमाम सरकारी प्रावधानों के बावजूद ब्रिटेन में समलैंगिकों को 'दोयम दर्जे' का नागरिक माना जाता है। पिछले दिनों सरकार ने धार्मिक स्थलों में समलैंगिकों के यूनियन गठित करने पर लगी पाबंदी हटा ली थी। इस नए प्रस्ताव पर सत्ताधारी कंजरवेटिव पार्टी में सहमति बन पाना आसान नहीं रहेगा। सरकार के इस प्रस्ताव पर ब्रिटेन में समलैंगिक अधिकारों की लंबे समय से लड़ाई लड़ रहे पीटर टैटचेल का कहना है कि समलैंगिक विवाहों पर किसी तरह की बंदिश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने चुटकी लेने के अंदाज में कहा कि जब डेविड कैमरन (प्रधानमंत्री) शादी कर सकते हैं, तो समलैंगिक क्यों नहीं कर सकते। समलैंगिक विवाहों से हर तरह की पाबंदी हटनी चाहिए।

No comments:

Post a Comment

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York