
फ़ुटबाल के महाकुंभ मे जर्मनी ने अर्जेंटीना को बुरी तरह से पछाड़कर सेमीफाइनल में शानदार एंट्री की है। जर्मनी ने अर्जेंटीना को 4-० से बुरी तरह परास्त किया। विश्वकप में 20 वर्ष पहले दोनों टीमों फाइनल में आमने-सामने हुई थीं।इसके बाद जर्मनी की मेजबानी में विश्व कप में दोनों टीमों की क्वार्टरफाइनल भिडंत काफी चर्चित रही थी| स्कोर 1-1 से बराबर रहने के बाद मेजबान टीम ने अर्जेटीना को पेनल्टी शूट आउट में 4-2 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। विश्व रैंकिंग में जर्मनी से महज एक पायदान बाद मौजूद अर्जेंटीना टूर्नामेंट में अब तक अपराजेय रहा था। उसके सामने न सिर्फ अपना अपराजेय क्रम बनाये रखने की चुनौती थी बल्कि 1990 की खिताबी भिडंत में पश्चिम जर्मनी से मिली 0-1 की शिकस्त का बदला लेने का सुनहरा मौका भी था। लेकिन जर्मनी ने एक बार फिर उनसे यह मौका छीन लिया है, वैसे अर्जेंटीना ने 1986 में पश्चिम जर्मनी को 3-2 हराकर विश्वकप जीता था।

No comments:
Post a Comment