Showing posts with label Sanya. Show all posts
Showing posts with label Sanya. Show all posts

Thursday, April 14, 2011

चीन की मेज़बानी में ब्रिक्स सम्मेलन शुरू


सान्या : चीन के सान्या शहर में गुरुवार को ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका यानी ब्रिक्स देशों के तीसरे शिखर सम्मेलन की विधिवत शुरूआत हो गई। सम्मेलन में सदस्य देशों के नेताओं ने एक संयुक्त घोषणा पत्र जारी किया।
कूटनीतिक सूत्रों ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि घोषणा पत्र में कहा गया है कि वैश्रि्वक अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय मसलों और विकास से जुडे़ पक्षों पर ब्रिक्स देशों में सहमति बनी।
इस शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता चीन के राष्ट्रपति हू जिन्ताओ ने की और इसमें ब्राजील की राष्ट्रपति डिल्मा रोसेफ, रूस के राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव, भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा ने हिस्सा लिया।
दुनिया के पांच उभरती अर्थव्यवस्था वाले देशों ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के संगठन यानी ब्रिक्स के शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहे चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ ने अंतरराष्ट्रीय मौद्रिक और वित्तीय तंत्र में सुधार का आह्वान किया है।
सम्मेलन में हू ने कहा कि वैश्विक आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए हमें न्यायोचित, समेकित और बेहतर प्रबंधन युक्त अंतरराष्ट्रीय मौद्रिक और वित्तीय तंत्र स्थापित करना चाहिए। इसके लिए इन तंत्रों में उभरते बाजारों ओर विकासशील देशों के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने की जरूरत है।
हू ने कहा कि हमें एक सामान और न्यायोचित अंतरराष्ट्रीय मुक्त व्यापार तंत्र को बढ़ाते हुए सभी तरह के संरक्षणवाद का विरोध करना चाहिए। हमें बहुपक्षीय व्यापार को मजबूती प्रदान करते हुए दोहा दौर की वार्ता के लक्ष्यों को जल्द से जल्द हासिल करना चाहिए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक हू ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संकट ने वैश्विक आर्थिक असंतुलन को लेकर एक बार फिर से सोचने पर मजबूर किया है। उन्होंने कहा कि अंत में कहा जा सकता है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में सबसे बड़ा असंतुलन उत्तर और दक्षिण के बीच विकास का असंतुलन है। दुनिया की अर्थव्यवस्था के लिए सबसे बड़ी समस्या विकासशील देशों का अपर्याप्त विकास है।
उन्होंने नेताओं से विकासशील देशों के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार और उसका विकास होगा।

Sunday, October 31, 2010

अमेरिका की एलेक्जेंड्रिया को मिस वर्ल्ड का खिताब



चीन की सान्या सिटी में संपन्न हुई मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में यूनाइटेड स्टेट्स की एलेक्जेंड्रिया मिल्स को मिस वर्ल्ड चुन लिया गया है। इस प्रतियोगिता में कुल 120 प्रतियोगियों ने भाग लिया। हालांकि इस बार मिस इंडिया मनस्वी ममगाई को लेकर काफी उम्मीदें थी कि कामयाबी का ताज उनके ही सर पर होगा, लेकिन वे टॉप 25 में भी जगह नहीं हासिल कर पाईं। दस साल पहले सन् 2000 में भारत की प्रियंका चोपड़ा को मिस वर्ल्ड का ताज मिला था। महज 18 साल की एलेक्जेंड्रिया विश्व सुंदरी का ताज अपने सिर पर पहनने वाली 60वीं महिला हैं। 2009 में विश्व सुंदरी चुनी गयीं जिब्राल्टर की कायने अल्दोरिनो ने एलेक्जेंड्रिया के सिर पर विश्व सुंदरी का ताज पहनाया। मिस बोत्सवाना एम्मा वारियज पहली, जबकि मिस वेनेजुएला एड्रियाना वासिनी दूसरी रनर अप चुनी गईं।

विश्व सुंदरी प्रतियोगिता का आयोजन पहली बार 1951 में हुआ था और भारत और वेनेजुएला की सुंदरियों ने सबसे अधिक बार यह खिताब अपने नाम किया है। दोनों देशों की सुंदरियों ने अब तक पांच-पांच बार यह खिताब अपने नाम किया है।

Thursday, October 28, 2010

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता होगी चीन में




बीजिंग: पूरे विश्व की 120 सुन्दरियाँ चीन के शहर सान्या में शनिवार की शाम को आकर्षक गाउन और सुंदर स्विमवियर में नजर आयेंगी।

चीन में एक महीने के लंबे दौरे में बीजिंग के बर्डस नेस्ट स्टेडियम से लेकर शंघाई तक खरीदारी करने के बाद, प्रतिभागी अब हैनान द्वीप के समुद्री तटों पर छोटी और मुख्य प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए पहुँच रही हैं। प्रारंभ में हुए टॉप मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली नार्वे की 23 वर्षीय काले बालों वाली मरैन ब्रिकडेल के जीतने को लेकर सट्टेबाजों का जोर है।

हालाँकि ऐसा होना बीजिंग के अधिकारियों को नागवार गुजर सकता है। क्योंकि जेल में बंद चीन के असंतुष्ट नेता लियू श्याओबो को शांति के लिए नोबोल पुरस्कार दिए जाने के बाद से चीन का ओस्लो के साथ मतभेद चल रहा है। इसलिये नार्वे को कोई सम्मान मिलने पर यहाँ तक की सौन्दर्य प्रतियोगिता जीतने पर भी कुछ सरकारी अधिकारी पेरशान हो सकते हैं।

इसके अलावा सट्टेबाजों का जोर ब्रिटेन की विलियम हिल, अमेरिका की एलेक्जेंड्रिया मिल्स, पोटरे रिको की यारा सैंटियागो, ब्राजील की कमिला सालगाड़ो पर भी है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York