Showing posts with label Samajwadi Party. Show all posts
Showing posts with label Samajwadi Party. Show all posts

Tuesday, February 8, 2011

चापलूस सुरक्षा अधिकारी ने की मायावती के जूतों की सफ़ाई

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती इन दिनों प्रदेश के दौरे पर निकली हुई हैं और विकास कार्यों का जायज़ा ले रही हैं। इसी दौरान अधिकारी मायावती की चमचागिरी का कोई भी मौक़ा नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसा ही एक नज़ारा उस वक़्त देखने को मिला जब मुख्यमंत्री विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिये औरैया पहुंची, तो तभी अचानक बहन जी का निजी सुरक्षा अधिकारी उनके जूते साफ़ करने लगा।

हुआ यूं कि मायावती ने सोमवार को औरैया ज़िले का दौरा किया, सूत्रों के अनुसार जैसे ही मुख्यमंत्री औरैया पहुंचकर हेलीकॉप्टर से उतरीं, तभी उनके निजी सुरक्षा अधिकारी ने अपनी जेब से रूमाल निकाली और झुककर खुद ही उनके जूते साफ करने लगा। मायावती के जूतों की यह सफाई कुछ मिनटों तक चलती रही और मायावती इस बीच स्थानीय अधिकारियों से बातचीत में मसरूफ रहीं।

बताया जा रहा है कि मायावती के जूते साफ करने वाला सुरक्षा अधिकारी उनके पुराने सुरक्षा अधिकारी पद्म सिंह हैं।

वहीं इस जूते साफ करने की घटना पर अपनी प्रतिक्रिया ज़ाहिर करते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को इस स्तर तक नहीं गिरना चाहिए। साथ ही उनहोंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था का नामो-निशान नहीं है।

Friday, February 4, 2011

यूपी विधानसभा में जमकर हंगामा


लखनऊ : यूपी विधानसभा का बजट सत्र का पहला दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया। शुक्रवार को विधानसभा में प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ़ जमकर नारे लगाये और हंगामा किया। राज्यपाल बीएल जोशी ने विपक्षी दलों के सदस्यों के शोरगुल और हंगामे के बीच दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया।

बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा में समाजवादी पार्टी के विधायकों ने बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के खिलाफ नारे लगाए और स्पीकर पर कागज के गोले बनाकर फेंके। सदन के अंदर सरकार विरोधी बैनर भी लहराए गए। ये विधायक राजा भैया की रिहाई की मांग कर रहे थे। बजट सत्र की शुरूआत राज्यपाल बी. एल. जोशी के अभिभाषण से होनी थी लेकिन शोरगुल और हंगामे के मद्देनजर राज्यपाल ने अपने अभिभाषण की पहले और आखिरी पंक्ति पढकर औपचारिकता पूरी की। सदन में काले रंग के कुर्ते पहन कर पहुंचे सपा विधायकों ने जेल में बंद निर्दलीय विधायक राजा भैया की रिहाई की मांग करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाए। भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सपा विधायकों के साथ कांग्रेस के विधायकों ने भी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं राज्य सरकार ने सपा विधायकों के हंगामे की आलोचना करते हुए इसे सदन की मर्यादा के खिलाफ बताया है।

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी ने पहले ही राजा भैया की गिरफ़्तारी के खिलाफ़ प्रदेश में अभियान छेड़ रखा है।

Tuesday, October 19, 2010

सपा नेता ने "तिरंगा केक" काटा, मुकदमा दर्ज


कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी हरिमोहन सिंह के जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से तिरंगे के के अपमान की घटना के संबंध में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

आरोप है कि कानपुर के मर्चेट चैम्बर हाल में सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के करीबी एवं पार्टी के स्थानीय नेता चौधरी हरिमोहन सिंह के 91वें जन्मदिन के मौके पर सोमवार को तिरंगा बना केक (केक पर तिरंगे के तीनों रंग और अशोक चक्रबनी आकृति) काटा गया और इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता विपक्ष शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद थे।

स्थानीय समाचार चैनलों द्वारा मामला प्रकाश में लाए जाने के बाद ग्वालटोली थाने में देर रात मुकदमा दर्ज किया गया। ग्वालटोली थाना-प्रभारी हरिराम वर्मा के मुताबिक समाचार चैनलों के फुटेज में केक पर तिरंगे के तीनों रंग और अशोक चक्र बनी आकृति प्रतीत हो रही है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के निर्देश पर सोमवार देर रात अज्ञात लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम की धारा-2 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Monday, July 5, 2010

बीजेपी-सपा कार्यकर्त्ताओं पर लाठीचार्ज


लखनऊ : महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थ की कीमतों में बढ़ोत्तरी को लेकर विपक्षी दलों के आह्वान पर भारत बंद का उत्तर प्रदेश में मिला जुला असर है। राजधानी लखनऊ में बंद को लेकर पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुये संघर्ष में पुलिस ने कार्यकर्ताओं को तितर बितर करने के लिये लाठी चार्ज किया और राज्यसभा में पार्टी के नेता अरूण जेटली तथा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी समेत कुछ नेताओं को हिरासत में लिया गया।

विधानसभा में विपक्ष के नेता शिवपाल सिंह यादव विधान परिषद में विपक्ष के नेता अहमद हसन.समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई नेता और कार्यकर्ता राजधानी लखनऊ में लोरेटो कालेज परिसर के पास जमा हुये। सभी लोग राजभवन कूच कर रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें रोका और तितर बितर करने के लिये लाठियां चलाईं। कुछ कार्यकर्ताओं को चोट आयी है। पुलिस ने सपा के करीब एक सौ नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

न्यूज़लाईन ब्यूरो

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York