Showing posts with label Madhur Bhandarkar. Show all posts
Showing posts with label Madhur Bhandarkar. Show all posts

Saturday, January 29, 2011

सबको दीवाना कर गया श्वेता का आईटम नंबर



'डांस इंडिया डांस डबल्स' की होस्ट के रूप में भी नजर आ रही श्वेता साल्वे इन दिनों अपने आइटम नंबर कि लेकर काफी सुर्ख़ियों में हैं।

'झलक दिखला जा' के पहले सीजन में अपने डांस से सबको मदहोश करने के बाद अब श्वेता ने मधुर भंडारकर की हालिया रिलीज़ फिल्म 'दिल तो बच्चा है जी' में भड़कीला आइटम नंबर किया है। श्वेता का कहना है कि उनका आईटम नंबर दूसरे आईटम गानों की तरह फास्ट नहीं है बल्कि यह बहुत ही मधुर है, और इसकी यही खासियत इसे अलग बनाती है। श्वेता का मानना है कि उनका ये आइटम नंबर दर्शकों को अपने तक खींचने में कामयाब रहेगा।

इतना ही नहीं जब से श्वेता का यह आईटम नंबर ऑन एयर हुआ है तब से उन्हें इसके लिए काफी तारीफें मिल रही हैं। जिसके चलते इन दिनों श्वेता सांतवे आसमान पर पहुंच गई हैं।

Friday, July 9, 2010

मुग्धा की बिकिनी ने बरपाया कहर !!



मुंबई। फिल्म "हेल्प" के लिए मुग्धा गोडसे बेहद हॉट नजर आ रही हैं। उन्होंने फिल्म में कई बिकनी सीन दिए हैं। इस के साथ ही उन्होने इस फिल्म में बोल्ड सीन भी दिए है। जिसमें वे बेहद आकर्षक नजर आ रही हैं।
मुग्धा के आकर्षक एवं सेक्सी फिगर के लिए उनको खूब बधाइयां भी मिल रही हैं। मुग्धा ने सोचा भी नहीं होगा कि इन्ही हॉट फोटो के कारण उनसे अपने ही नाराज हो जायेंगे। सूत्रों के अनुसार बिकीनी में अपनी बेटी के फोटो देख मुग्धा की मम्मी बेहद खफा हो गई हैं और उन्होंने मुग्धा से बात तक करनी बंद कर दी है। अब मुग्धा मम्मी को पटाने में लगी हुई हैं। मुग्धा को उम्मीद है कि उनकी फिल्म "हेल्प" लोगों को पसंद आएगी। इस फिल्म में उन्होंने मुख्य अभिनेता बाबी देओल की पत्नी की भूमिका निभाई है। मुग्धा ने निर्देशक मधुर भंडारकर की फिल्म फैशन से बालीवुड में कदम रखा था।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York