
मुंबई। फिल्म "हेल्प" के लिए मुग्धा गोडसे बेहद हॉट नजर आ रही हैं। उन्होंने फिल्म में कई बिकनी सीन दिए हैं। इस के साथ ही उन्होने इस फिल्म में बोल्ड सीन भी दिए है। जिसमें वे बेहद आकर्षक नजर आ रही हैं।
मुग्धा के आकर्षक एवं सेक्सी फिगर के लिए उनको खूब बधाइयां भी मिल रही हैं। मुग्धा ने सोचा भी नहीं होगा कि इन्ही हॉट फोटो के कारण उनसे अपने ही नाराज हो जायेंगे। सूत्रों के अनुसार बिकीनी में अपनी बेटी के फोटो देख मुग्धा की मम्मी बेहद खफा हो गई हैं और उन्होंने मुग्धा से बात तक करनी बंद कर दी है। अब मुग्धा मम्मी को पटाने में लगी हुई हैं। मुग्धा को उम्मीद है कि उनकी फिल्म "हेल्प" लोगों को पसंद आएगी। इस फिल्म में उन्होंने मुख्य अभिनेता बाबी देओल की पत्नी की भूमिका निभाई है। मुग्धा ने निर्देशक मधुर भंडारकर की फिल्म फैशन से बालीवुड में कदम रखा था।
No comments:
Post a Comment