Showing posts with label Bomb Blast in Peshawar. Show all posts
Showing posts with label Bomb Blast in Peshawar. Show all posts

Wednesday, March 9, 2011

जनाज़े के दौरान आत्मघाती विस्फोट, 20 की मौत, 50 घायल


पेशावर : इन दिनों पाकिस्तान अपनी अंतरकलह से जूझ रहा है। यहां शायद आतंकी हमलों के अलावा कोई और काम नहीं हो रहा है। आतंकी हमलें होना मानो पाकिस्तान का रिवाज बन गया है। एक ताज़ा घटना में इस बार एक जनाज़े में मौजूद लोगों को निशाना बनाया गया। आज, पाकिस्तान के खबर पख्तूनख्वा प्रांत में जनाज़ा दफनाने के वक्त पढ़ी जाने वाली नमाज के दौरान हुए एक आत्मघाती विस्फोट में कम से 25 लोगों की मौत हो गई और 50 घायल हो गए। अशांत पश्चिमोत्तर क्षेत्र में एक आत्मघाती हमलावर ने तालिबान विरोधी एक मिलिशिया के सदस्यों को निशाना बनाया।

जिला प्रशासन अधिकारी सिराज अहमद खान ने बताया कि हमलावर पेशावर से 35 किलोमीटर दक्षिण में स्थित मट्टानी में शोकाकुल लोगों की भीड़ में मिल गया और अपने शरीर पर बंधे विस्फोटक को उड़ा दिया. जनाजे में 200 से अधिक लोग शमिल थे। हमलावर ने खबर-पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर के नजदीक तालिबान विरोधी मिलिशिया ‘अदेजई’ (शांति समिति) के नेता हकीम खान की पत्नी के जनाजे में शरीक लोगों को अपना निशाना बनाया।

प्रांतीय सूचना मंत्री मियान इफ्तिकार हुसैन ने बताया कि विस्फोट में कम से कम 25 लोग मारे गए हैं और 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं. इनमें से कई की हालत नाजुक है। घायलों में से 20 को पेशावर के लेडी रीडिंग अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान के दारा अदम खेल शहर गुट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है और कहा है कि हमले का उद्देश्य अदेजई इलाके में सैन्य अभियान में मारे गए आतंकियों का बदला लेना है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि घायल हुए लोगों में कई की हालत नाजुक है।

प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने इस हमले की कड़ी निंदा की है और देश के हर कोने से आतंकवाद रूपी कैंसर को जड़ से उखाड़ फेंकने का अपना संकल्प दुहराया है. उन्होंने कहा, ‘शांतिप्रिय नागरिकों पर इस तरह के कायर हमले देश की हिम्मत को कम नहीं कर सकते है.’

गौरतलब है कि अदेजई नाम का यह मिलिशिया पेशावर के आसपास के क्षेत्रों से तालिबान आतंकियों को निकाल बाहर करने के लिए संघर्षरत है। गौरतलब है कि इससे पहले साल 2009 में भी इस मिलिशिया के नेता अब्दुल मलिक की आत्मघाती हमले में ही मौत हुई थी।

हालिया कुछ महीनों में मिलिशिया के नेताओं ने यह शिकायत की थी कि तालिबान से उनकी लड़ाई में सरकार उचित सहायता नहीं कर रही है। तालिबान से भी इनको समय-समय पर धमकियां मिलती रहती हैं।

Friday, July 9, 2010

पाकिस्तान में विस्फोट, 50 लोगों की मौत


इस्लामाबाद/पेशावर- पाकिस्तान के क़बायली इलाक़े मोहमंद एजेंसी के गांव याका घुण्ड में एक आत्मघाती धमाके में कम से कम 50 लोग मारे गए हैं और सौ अन्य लोग घायल हो गए हैं | मरने वालों में महिलाएँ और बच्चे शामिल हैं. मृतकों की संख्या में और बढ़ोत्तरी होने की आशंका जताई गई है | स्थानीय प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार एक अज्ञात व्यक्ति याका घुण्ड बाज़ार में जेल और स्थानीय प्रशासन के दफ्तर के पास मोटर साइकिल पर आया और उसने अपने आपको बम से उड़ा दिया | उन्होंने बताया कि जिस समय यह धमाका हुआ उस वक़्त कई लोग ख़रीदारी कर रहे थे और बड़ी संख्या में लोग अपने निजी काम से दफ़्तर में मौजूद थे | प्रशासनिक दफ़्तर के पास ड्यूटी पर मौजूद एक सिपाही ने बताया, "ऐसा लगा कि मोटरसाइकिल वाले ने अपना संतुलन खो दिया है, और वह गिरने वाला है बस उसी समय भीषण विस्फोट हो गया." घायलों को मोहमंद एजेंसी के अस्पतालों में ले जाया गया है लेकिन गंभीर रुप से घायल 40 लोगों को पेशावर भेजा गया है | स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हमले में 20 से अधिक दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं जबकि जेल और सरकारी दफ़्तर को नुक़सान पहुँचा है |

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York