Showing posts with label Aim. Show all posts
Showing posts with label Aim. Show all posts

Monday, March 14, 2011

बलात्कार कर भारतीय छात्रा को मौत के घाट उतारा


मेलबर्न : अपने उज्जवल भविष्य के लिये विदेश में पढ़ने गए भारतीय छात्रों-छात्राओं के लिये अब अपना लक्ष्य हासिल करना इतना ख़तरे से ख़ाली नहीं रह गया है। आए दिन विदेशों में, ख़ास कर ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र-छात्राओं के साथ उत्पीड़न, बलात्कार व हत्या की ख़बरें अब आम सी बात हो गई हैं।

ऑस्ट्रेलिया में हुए एक ताज़ा मामले में एक दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया में एक भारतीय मूल की 24 वर्षीया छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के बाद उसकी हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा का शव सिडनी के एक पार्क में सूटकेस से बरामद किया गया।

समाचार पत्र 'द एज' के अनुसार पुलिस ने बताया है कि छात्रा का शव शुक्रवार सुबह पश्चिमोत्तर सिडनी के मिडोबैंक पार्क से सटी नहर से बरामद किया गया है। स्थानीय पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया कि 11 मार्च की सुबह निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने मिडोबैक पार्क के पास की नहर से सूटकेस में रखे महिला के शव को देखने के बाद इसकी जानकारी को पुलिस को दी। मृतका की पहचान भारतीय छात्रा तोशा ठक्कर के रूप मं की गई है।

पुलिस शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत के कारणों का पता चल सके। पुलिस ने इस हत्या के मामले में 19 वर्षीय डेनियल स्टानी रेजिनाल्ड को गिरफ्तार किया है और पुलिस आरोपी से हत्या और दुष्कर्म के मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। डेनियल पर आरोप है कि उसने पिछले बुधवार को छात्रा के साथ बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर दी। डेनियल को शुक्रवार रात को गिरफ्तार किया गया था। सोमवार को इस मामले की संक्षिप्त सुनवाई बर्वुड स्थानीय अदालत में हुई। उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि मृतक छात्रा को आखिरी बार नौ मार्च को जिंदा देखा गया था। पुलिस तोषा के कॉलेज से तथ्य जुटाने में लगी है।

तोशा ठक्कर सिडनी कॉलेज ऑफ बिजनेस एंड आईटी में अकाउंट की पढ़ाई कर रही थी और वह ऑस्ट्रेलिया की स्थाई निवासी थी। समाचारपत्र के मुताबिक युवती के एक मित्र ने बताया, "हम बहुत दुखी हैं और न्याय की उम्मीद कर रहे हैं। वह बहुत अच्छी थी और सभी के साथ मिलजुलकर रहती थी। यह काफी दुखद घटना है।"

गिरफ़्तार आरोपी डेनियल रेजीनॉल्ड क्रोडॉन में ठक्कर के निवास के समीप ही रहता है। उसे पुलिस ने एशफील्ड मोटल से गिरप्तार किया। उसे पारामट्टा के स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया, लेकिन जज ने उसे जमानत नहीं दी। सुनवाई के दौरान कोर्ट में बड़ी संख्या में भारतीय छात्र मौजूद थे। अदालत के बाहर भी भारतीय छात्रों ने घटना के विरोध में प्रदर्शन किया।

मामले की प्रमुख जांचकर्ता निरीक्षक पामेला योंग ने कहा कि युवती एक सम्मानित महिला थी और इस तरह की घटना की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि युवती के माता-पिता ने अभी ऑस्ट्रेलिया आने की योजना नहीं बनाई है। पुलिस हिंदू परम्परा के अनुसार अंतिम संस्कार के लिए शव भारत भेजने पर विचार कर रही है।

Monday, February 7, 2011

भ्रष्टाचार खा रहा है विकास का धन: प्रतिभा पाटिल


नागपुर : देश में भ्रष्टाचार के नए नए मामले उजागर होने से चारों ओर मची हाहाकार मची है। इस मुद्दे पर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने कहा कि भ्रष्टाचार विकास के लिए आवंटित किए गए धन को लील रहा है। ’हितवाद’ अखबार के 100 साल पूरा होने पर आयोजित किये गये उद्घाटन समारोह में पहुंची राष्ट्रपति ने कहा कि भारत तेज गति से विकास कर रहा है और क्रय क्षमता के मुताबिक यह दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘हालांकि, यह भी सच है कि यहाँ सामाजिक एवं आर्थिक असमानता भी है। समान विकास और राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए हमें इस तरह की असामनता को दूर करने की जरूरत है।’ उन्होंने कहा, ‘हमारी पहली प्राथमिकता सभी के लिए विकास सुनिश्चित करने की होनी चाहिए। इसी वजह से हमारी अर्थव्यवस्था का मॉडल समावेशी विकास पर तैयार किया गया है।’

उनहोंने कहा ’जीवन के सभी क्षेत्रों में भ्रष्टाचार का होना विकास के लिए सबसे बड़ी बाधा है। भारत से भ्रष्टाचार का पूरी तरह से सफाया करने की जरूरत है।’ और हमें विकास के बारे में गंभीरता से सोचना होगा। पाटिल ने कहा, ‘देश में 54 करोड़ युवा हैं जो हमारे भविष्य हैं। उन्हें शिक्षा मुहैया करना बहुत जरूरी है क्योंकि उच्च स्तर पर छात्रों की संख्या बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।’ उन्होंने कहा कि इसी तरह से हमें प्रौद्योगिकी और व्यवसायिक शिक्षा के लिए काम करने की जरूरत है।

प्रतिभा ने कहा, ‘यह लक्ष्य सही मायने में तब पूरा होगा, जब कोई भूखे पेट या फुटपाथ पर नहीं सोएगा तथा प्रत्येक व्यक्ति को रोजगार मिल जाएगा।’ उन्होंने कहा कि इसलिए सरकार शिक्षा, दक्षता विकास, आवास, स्वास्थ्य और पोषक आहार को अपने कार्यक्रमों में वरीयता दे रही है।

उन्होंने मीडिया की भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि लोकतंत्र और इसकी विभिन्न संस्थाओं को कायम रखने के लिए मीडिया को संवेदनशील एवं जिम्मेदार भूमिका निभाना बहुत जरूरी है।

ग़ौरतलब है कि इन दिनों भारत में भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है। देश, प्रदेश का कोई भी सरकारी या प्राइवेट विभाग भ्रष्टाचार के प्रकोप से बचे हुए नहीं हैं। हमारे सामने, 2जी स्पेक्ट्रम, कामन्वेल्थ घोटाला जैसे नए उदाहरण पेश हैं जिसमें केंद्रीय मंत्री पद पर कार्यरत ’ए राजा’ को पहले इस्तीफ़ा देना पडा था और अब गिरफ़्तार होना पडा है।

इसके अलावा कामन्वेल्थ घोटाला मामले में सुरेश कल्माडी पर गिरफ़्तारी की तलवार लटक रही है। जब हमारे देश, प्रदेश को चलाने वाली सरकारों के मंत्रियों, नेताओं पर भ्रष्टाचार हावी है और ये लोग पूर्ण रूप से इसमें डूबे हुए हैं, तो फिर इस देश का भविष्य कितना अच्छा होगा, इसका तो अनुमान भी नहीं लगाया जा सकता ?

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York