Showing posts with label 28-06-2010. Show all posts
Showing posts with label 28-06-2010. Show all posts

Monday, June 28, 2010

मुजफ्फरनगर में अवैध तमंचा फ़ैक्ट्री का परदा फ़ाश


उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में रविवार को पुलिस ने अवैध रूप से चल रही हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। बुढ़ाना थाने के जौला गांव में पुलिस ने बालू उर्फ जान मोहम्मद के घर छापेमारी कर 15 तमंचे-215 बोर, 2 रायफल-315 बोर, 4 बंदूक-12 बोर, 4 नाल-12 बोर और 26 नाल-315 बोर के साथ-साथ कुछ अधबने तमंचे और शस्त्र बनाने के उपकरण जब्त किए।

पुलिस को बालू के घर अवैध रूप से हथियारों की फैक्ट्री चलने की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके चलते पुलिस ने एक व्यक्ति को भारी मात्रा में अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है। जांच में यह पता लगाने कि कोशिश की जा रही है कि इस धंधे में उसके साथ और कौन-कौन शामिल हैं और इन अवैध हथियारों की सप्लाई कहां-कहां की जाती है।

: न्यूज़लाइन ब्यूरो

आपसी रंजिश में संघर्ष, 2 की मौत


एटा : थाना देहात कोतवाली के बाबरपुर गावं में आपसी रंजिश के चलते 2 गुटों में जमकर संघर्ष हुआ, दोनों तरफ़ से ताबड़तोड़ फ़ाइरिंग भी की गई । संघर्ष के दौरान 2 लोगों की मौके पे मौत हो गई । और 1 की हालत गम्भीर बनी हुई है | एस एस पी मौक़े पर पहुंचे |

: न्यूज़लाइन ब्यूरो

अब भारत-कनाडा के बीच हुआ असैन्य परमाणु करार


टोरंटो. भारत और कनाडा ने द्विपक्षीय संबंधों तथा ऊर्जा के क्षेत्न में सहयोग की दिशा में कदम बढ़ाते हुए आज यहां असैन्य परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर किये। सूत्नों ने बताया कि दोनों देशों के बीच असैन्य परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर प्रधानमंत्नी मनमोहन सिंह और कनाडा के प्रधानमंत्नी स्टीफन हार्पर के बीच बातचीत के बाद किये गए।


दोनों देशों के बीच असैन्य परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह एनएसजी द्वारा भारत को समर्थन जारी रखने के बयान के बाद हुआ है। 46 देशों के इस समूह ने न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में 24 और 25 जून को हुई बैठक के बाद जारी बयान में संगठन के दिशा-निर्देशों को लागू करने में भारत की वचनबद्धता की सराहना करते हुए असैन्य परमाणु सहयोग करार को लागू करने के प्रति अपना समर्थन दोहराया था।

प्रधानमंत्नी ने असैन्य परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद हार्पर के साथ यहां आयोजित एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत अंतरराष्ट्रीय परमाणु एजेंसी आईएईए की शर्तो के मुताबिक यह सुनिश्चित करेगा कि इस समझौते के तहत कनाडा द्वारा आपूर्ति किये जाने वाले परमाणु सामग्री का निर्धारित उपयोग के अलावा अन्य कोई उपयोग न हो।

हार्पर ने कहा कि उन्होंने डा. सिंह के साथ इस संबंध में विस्तृत बातचीत की है और इस मामले में उन्हें भारत पर पूरा भरोसा है । उन्होंने कहा कि हम 1970 के समय के देश में नहीं रह सकते। भारत एक महत्वपूर्ण देश है जो हमारे साथ महत्वपूर्ण मूल्य साझा करने के साथ ही हमारे जैसे खतरों का सामना भी करता है।

: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

30 जून तक टैक्स जमा कराने पर छूट


नई दिल्ली:दिल्ली में 30 जून तक अपनी रिहायशी प्रॉपर्टी या संस्थानों का प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने पर 15 फीसदी या उससे अधिक तक की छूट मिल सकती है। एमसीडी ने कि राजधानी में सभी प्रॉपर्टी मालिकों को प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराना होगा, चाहे वे गांवों में रहते हों या अनधिकृत कॉलोनियों में। विभाग के अनुसार सिर्फ रूरल विलेज की 200 वर्गमीटर तक की प्रॉपर्टी ही टैक्स से मुक्त है, बशर्ते उसमें उसका स्वामी रह रहा हो। बाकी सभी रिहायशी और गैर रिहायशी प्रॉपर्टी को हर हाल में टैक्स देना होगा। विभाग के एक आला अधिकारी के अनुसार इन गांवों और कॉलोनियों में करीब 30 लाख प्रॉपर्टी हैं और इनमें से बहुत कम लोग ही टैक्स दे रहे हैं। अगर इन्होंने समय पर टैक्स अदा नहीं किया तो उन्हें टैक्स के साथ साथ पेनल्टी और ब्याज भी देना होगा। अगर नहीं दिया तो इनकी प्रॉपर्टी जब्त की जा सकती है और बैंक खाते भी सील किए जा सकते हैं।
एमसीडी के मुताबिक, 30 जून तक टैक्स जमा कराने पर रिहायशी प्रॉपर्टी पर 15 फीसदी की छूट का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा गु्रप हाउसिंग सोसायटी वाले अगर एकमुश्त टैक्स जमा करते हैं तो उन्हें 20 फीसदी छूट मिलेगी। राजकीय और एमसीडी से सहायता प्राप्त स्कूल अगर 30 जून तक एकमुश्त भुगतान करते हैं तो उन्हें 90 पर्सेंट छूट का प्रावधान रखा गया है। सीनियर सिटिजन, महिला या उनकी जॉइंट प्रॉपर्टी, विकलांग और पूर्व सैनिकों की 200 मीटर तक की प्रॉपर्टी पर भी 30 फीसदी की छूट देने की घोषणा की गई है। वैसे बिना छूट के लोग अगले साल 31 मार्च तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा करा सकते हैं।

महंगाई की मार: भारत बंद की तैयारी


सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के फ़ैसले ने विपक्ष को लामबंद होने का मौक़ा दे दिया है। बीजेपी, लेफ्ट एवं पूर्ववर्ती चौथे मोर्चे ने इस मुद्दे पर भारत बंद करने के बारे में रविवार को सैद्धांतिक तौर पर सहमति जताई। उधर, मूल्य वृद्धि के ख़िलाफ़ पटना में एलजेपी और आरजेडी ने 10 जुलाई को बिहार बंद का आह्वान किया है। सूत्रों ने बताया कि सभी विपक्षी पार्टियों द्वारा अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों में देशव्यापी हड़ताल करने का विचार जेडी (यू) चीफ शरद यादव ने दिया था। इस विचार का बीजेपी, सीपीएम, सीपीआई, समाजवादी पार्टी, तेलुगु देशम पार्टी एवं इंडियन नैशनल लोकदल ने समर्थन किया। बंद की तारीख़ अभी तय नहीं की गई है।शरद यादव मूल्यवृद्धि एवं पेट्रोलियम पदार्थों को नियंत्रण मुक्त करने के मुद्दे पर पूरे विपक्ष को एक साथ लाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी, सीपीएम जनरल सेक्रेटरी प्रकाश करात, सीपीआई के वरिष्ठ नेता ए.बी. बर्धन, आईएनएलडी चीफ़ ओम प्रकाश चौटाला, एसपी चीफ मुलायम सिंह यादव और टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू से बातचीत की है। इन दलों के नेता मुद्दे पर संयुक्त आंदोलन चलाने के विचार पर सैद्धांतिक रूप से तैयार हो गए।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York