Showing posts with label 07-11-2010. Show all posts
Showing posts with label 07-11-2010. Show all posts

Sunday, November 7, 2010

बच्चों के देह व्यापार की मंडी बना कोलंबिया



बोगोटा: लातिन अमेरिकी देश कोलंबिया में बच्चों की भयावह स्थिति ने दुनिया भर में बाल सुधारों को लेकर किए जा रहे प्रयासों की धज्जियां उड़ा दी हैं। अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की हालिया रिपोर्ट के अनुसार इस समय कोलंबिया में लगभग 19000 बच्चे देह व्यापार में संलिप्त पाये गये हैं।

श्रम संगठन की इस रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया है कि इस देश के लगभग 20 लाख बच्चे बाल श्रमिक के तौर पर काम करने को मजबूर हैं। बोगोटा में आयोजित हुई तीसरी अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम कार्यशाला में अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन ने यह खुलासा किया है, कि किस तरह देश के अधिकांश बच्चे यहां की कोयला खदानों में काम करने को मजबूर है। यही नहीं अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के अनुसार इनमें से आधे बच्चों से जबरिया या मुफ्त में काम कराया जा रहा है।

अमेरिका ही नहीं, दुनिया के लिए भी महत्वपूर्ण है पकिस्तान: ओबामा



मुंबई: एक छात्रा के पाकिस्तान पर पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि पाकिस्तान अमेरिका के लिए मायने रखता है और अमेरिका हमेशा ही पाकिस्तान के साथ बेहतर रिश्ते चाहता है।

छात्रा का ओबामा से सवाल था कि पाकिस्तान अमेरिका के लिए इतना महत्वपूर्ण मित्र क्यों है कि आज तक पाकिस्तान को अमेरिका ने आतंकी राष्ट्र घोषित नहीं किया है?

इस पर ओबामा ने कहा कि मैं इस सवाल की उम्मीद कर रहा था। पाकिस्तान सिर्फ अमेरिका के लिए नहीं बल्कि दुनिया के लिए बहुत मायने रखता है। मैं मानता हूं कि पाकिस्तान में कुछ कट्टरपंथी लोग हैं जिन्होंने माहौल को खराब कर रखा है। लेकिन पाकिस्तानी सरकार भी उन कट्टरपंथियों से लड़ रही हैं। पाकिस्तान में कुछ जगह हालात बहुत मुश्किल हैं और पाकिस्तान की समस्या को दुनिया समझती है। हम पाकिस्तान के दोस्त हैं और उसके साथ इमानदार रहना चाहता है।

उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा ही अपनी विदेश नीति में पाकिस्तान को महत्व दिया है। हम एक स्थिर, शांत और स्मृद्ध पाकिस्तान चाहते हैं। पाकिस्तान में अस्थिरता, कट्टरता और आतंकवाद दुनिया के लिए कैंसर के समान है। मैं यह भी मानता हूं कि पाकिस्तान ने उतनी तरक्की नहीं कि जितनी की करनी चाहिए थी।

उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा ही बहुत मुश्किल संबंध रहे हैं और दोनों ही देशों के जटिल रिश्तों का इतिहास गवाह है। दोनों ही देशों ने आतंक और हिंसा का सामना किया है। आप लोगों को शायद अजीब लगे लेकिन मुझे यकीन है कि पाकिस्तान की तरक्की से सबसे ज्यादा फर्क भारत को पड़ेगा। पाकिस्तान की तरक्की सबसे ज्यादा भारत के लिए जरूरी है। यदि पाकिस्तान अस्थिर रहता है तो उसका सबसे ज्यादा नुकसान भारत को ही उठाना पड़ेगा। एशिया में स्थिरता के लिए पाकिस्तान का स्थिर होना बहुत जरूरी है।

ओबामा चाहते हैं कि पाकिस्तान और भारत के बीच मतभेद खत्म होकर बातचीत शुरु हो। पाकिस्तान और भारत एक दूसरे के साथ शांति से रहे। अमेरिका भारत और पाकिस्तान पर समझौता करने के लिए दवाब नहीं बना सकता। समझौते की शर्ते तय करना अमेरिका का काम नहीं है।

जेसिका अल्बा नहीं हैं सेक्स सिंबल


लंदन: सन सिटी से मशहूर हॉलीवुड की अदाकारा जेसिका अल्बा को यह बात बिलकुल पसंद नहीं है कि लोग उन्हें सेक्स सिंबल के रुप में जाने।

कई फिल्मों में होट सीन देने वाली मशहूर अदाकारा अल्बा का कहना है कि मै नहीं चाहती की मेरी पहचान बतौर सेक्स सिंबल के तौर पर की जाए।

कॉन्टैक्ट म्युजिक की रिपोर्ट के मुताबिक, 29 वर्षीय अभिनेत्री अल्बा ने इस बात को स्वीकार किया कि जब वह कामेडी फिल्म के लिए शूटिंग करती हैं तो उन्हें किसी प्रकार का संकोच नहीं होता। लेकिन अन्य फिल्मों के मामले में ऐसा नहीं है। अल्बा ने कहा कि मैं किसी भी तरह से चर्चा का केंद्र नहीं बनना चाहती। लेकिन जब मैं कॉमेडी करती हूँ तो असहज महसूस नहीं करती।

जेहाद, हिंसा की इस्लाम में कोई जगह नहीं: ओबामा


मुंबई: अमरीका के राष्ट्रपति बराक हुसैन ओबामा ने आज मुंबई में सैंट जेवियर्स कॉलेज में छात्रों के इस्लाम पर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जेहाद और हिंसा के लिए इस्लाम में कोई जगह नहीं है।

उनका कहना है कि वो खुद इस्लाम धर्म की बहुत इज्जत करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि आज दुनियाभर में अलग-अलग धर्मों, जातियों, नस्लों के लोग एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं और दुनिया को तरक्की पर ले जा रहे हैं। दुनिया में कोई भी धर्म हिंसा फैलाना नहीं चाहता। उन्होंने युवाओं से कहा कि इस समय दुनिया का भविष्य युवाओं के हाथ में ही है। युवा ही दुनिया को तरक्की पर ले जा सकते हैं।

ओबामा ने भारतीयों की उद्यमता की भी दिल खोलकर तारीफ की। ओबामा ने कहा भारतीयों में अमरीकियों की तरह उद्यमता भरी हुई है। भारत में एक अच्छा उदाहरण यह है कि यहां का निजी क्षेत्र सार्वजनिक क्षेत्र के मुकाबले बहुत तेजी से तरक्की कर रहा है। आज के जीवन में नैतिक सिद्धांतों के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में ओबामा ने कहा कि यदि नैतिक मूल्यों को आधार बनाकर काम करना है तो सबसे अच्छा तरीका है कि पहले खुद का विकास करों फिर समाज सेवा।

नन्हे-मुन्नों के साथ थिरके ओबामा दंपत्ति


मुम्बई: शनिवार को मुम्बई पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आज मुम्बई के एक स्कूल में महाराष्ट्र का पारम्परिक कोली नृत्य किया। साथ ही ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ने बच्चों के साथ दीपावली भी मनाई।

आज ओबामा दंपत्ति मुम्बई के होलीनेम स्कूल पहुंचे जहां बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। कोली नृत्य पर नाच रहे नन्हे-मुन्नों को देख पहले मिशेल थिरकीं। इसके बाद ओबामा भी खुद को झूमने से नहीं रोक पाये। बस फिर क्या था ओबामा ने भी बच्चों और मिशेल का पारंपरिक नृत्य में भरपूर साथ दिया। उसके बाद ओबामा ने कुछ देर तक बच्चों से बात की और उन्हें ऑटोग्राफ भी दिए। जहां मिशेल बच्चों के साथ बेहद खुश नजर आ रही थीं। वहीं बच्चे भी ओबामा और मिशेल के साथ थिरकने से खूब उत्साहित दिखे।

तय कार्यक्रम के अनुसार आज ओबामा और मिशेल मुम्बई से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। और दिन में 3.30 बजे वे दिल्ली पहुंच जाएंगे। उनकी अगवानी के लिए हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी गुरशरण कौर मौजूद होंगे। क्योंकी अमेरिकी राष्ट्रपति का दिल्ली में बहुत व्यस्त कार्यक्रम है। इसलिये दिल्ली पहुंचने के कुछ देर बाद ही वह ऐतिहासिक हूमायूं का मकबरा देखने जाएंगे। जहां से शाम को वह अमेरिकी दूतावास द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद वह प्रधानमंत्री के आवास पर एक निजी रात्रिभोज में शामिल होंगे।

सोमवार को वह राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद ओबामा प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। फिर दोनों एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। अपने सम्मान में आयोजित भोज से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति भारतीय संसद को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वह इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के लिए रवाना होंगे।

प. बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर रे नहीं रहे


कोलकाता: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धार्थ शंकर रे का लंबी बीमारी के बाद 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। काफी समय से बीमार चल रहे रे को मार्च से डायलिसिस पर रखा गया था। शनिवार की शाम अपने दक्षिण कोलकाता स्थित निवास में उन्होंने अंतिम साँसें लीं।

रे ने बिधान चंद्र रॉय के मंत्रिमंडल के सदस्य के रुप में अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी। अपने समय के सबसे चर्चित राजनीतिज्ञों में से एक रे पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु के नजदीकी दोस्त थे। रे 1972 में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बने थे। केंद्रीय मंत्री के अलावा अप्रैल 1986 से दिसंबर 1989 के उस समय वे पंजाब के राज्यपाल रहे जब वहां आतंकवाद चरम पर था। इतना ही नहीं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के विश्वस्त कांग्रेसी नेता को अमेरिका में भारत के राजदूत के रूप में काम करने का भी मौका मिला। वामदल उन पर इंदिरा गांधी को इमरजेंसी लगाने की सलाह देने का आरोप लगाते रहे हैं।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York