Showing posts with label 04-09-2010. Show all posts
Showing posts with label 04-09-2010. Show all posts

Saturday, September 4, 2010

मिस्र की राजधानी का पिछड़ा हुआ इलाका:मनशिअत नासेर

मिस्र की राजधानी के काइरो शहर का बाहरी और पिछड़ा हुआ इलाका है मनशिअत नासेर। यहां हर घर की छत पर कबाड़ा बिखरा रहता है। यहां पूरे देश का कबाड़ा लाया जाता है और यहां के हर इंसान की जिंदगी इस कबाड़े से चलती है। दिनभर यहां सड़कों पर कबाड़ा लाते हुए वाहनों को देखा जा सकता है। हर सड़क, हर गली में कुड़े के ढ़ेर लगे हुए हैं। वहां पर बड़ों के साथ साथ बच्चों को भी इसमें से बेचने योग्य सामान की तलाश होती है। इसमें से 80 प्रतिशत माल बेचा या फिर रीसाइकिल किया जाता है। बाकी बचा हुआ माल यूं ही बिखरा रहता है और गंदे जानवर उसमें घूमते हैं, या फिर इसका ईंधन के रूप में उपयोग किया जाता है।
ऐसा नहीं है कि यहां पर अच्छें घर नहीं है। यहां पर भी हर आम शहर की तरह मकान, बिल्डिंग्स और अपार्टमेंट हैं। लेकिन सभी की छतों पर ऐसा ही नज़ारा देखने को मिलता है।

यह अब तक की सबसे अभद्र तस्वीर:किम

अमेरिका की प्रसिद्ध सोश्यलाइट और टीवी प्रस्तोता किम कारदेशियन ने हांग कांग की पत्रिका ‘प्रेस्टिज’ के सितंबर अंक के कवर के लिए एक तस्वीर खिंचवाई है। जिसमें 30 साल की किम को लो-कट ड्रेस पहने दो नग्न पुरुष मॉडल्स के साथ दिखाया गया है। किम का कहना है कि यह अब तक की सबसे अभद्र तस्वीर है। ऐसे में सवाल यह है कि अगर किम को यह अभद्र लग रहा है तो तस्वीर के लिए राजी ही क्यों हुईं। या तो पैसों के लिए, या फिर पब्लिसिटी के लिए। किम को शायद इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया का अंदाजा पहले से ही है। इसीलिए उन्होंने अपने आपको बचाते हुए पहले ही ब्लॉग पर लिख दिया है यह अब तक की सबसे अभद्र कवरों में से एक हो सकता है।
किम ने यह फोटो खुद अपने ब्‍लॉग पर पोस्‍ट करते हुए कहा कि मेरे पास इस तरह के दो फोटो हैं। मैंने सिर्फ एक ही फोटो लोगों को दिखाया है। कुछ दिनों बाद दूसरा फोटो लोगों के सामने लाऊंगी। मुझे उम्‍मीद है कि लोगों को यह कवर पसंद आएगा।

बलात्कार की शिकार किशोरी ने जान दी

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में बलात्कार की शिकार एक 15 वर्षीय दलित किशोरी ने आरोपी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई न होने से क्षुब्ध होकर शुक्रवार को आग लगाकर जान दे दी।
यह घटना जिले के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के परौती गांव की है, जहां 15 वर्षीय किशोरी ने आज मिट्टी के तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। किशोरी के परिजनों का आरोप है कि गांव के युवक प्रदीप सिंह ने गुरूवार को किशोरी को अगवा करके उसके साथ बलात्कार किया। घाटमपुर के कोतवाल कालूराम दिवाकर से शिकायत करने पर उन्होंने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई करने के बजाए केस वापस लेने का दबाव बनाया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके कोई कार्रवाई न होने की वजह से किशोरी आत्महत्या करने पर मजबूर हुई। घाटमपुर के क्षेत्राधिकारी पी.पी.सिंह का कहना है कि पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

आने वाले 7 सितंबर को देश में महाबंद

बढ़ती महंगाई, श्रम कानूनों की कथित अनदेखी और सार्वजनिक कंपनियों के विनिवेश जैसे मुद्दों से नाराज मजदूर संगठनों ने 7 सितंबर को हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। इस बंद में कांग्रेस से जुड़े मजदूर संगठन ‘इंटक’ समेत देश के आठ बड़े श्रमिक संगठन शामिल हो रहे हैं।
इंटक के अध्यक्ष और कांग्रेस सांसद जी संजीव रेड्डी ने इस सिलसिले में मीडिया को बताया कि सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने मिलकर सात सितंबर को देशभर में आम हड़ताल रखने का फैसला किया है। इस महा-हड़ताल में अलग-अलग क्षेत्रों से लगभग छह करोड़ कर्मचारी शामिल होंगे। इस हड़ताल को लेकर एटक महासचिव गुरूदास दासगुप्ता ने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि एटक, सीटू, एचएमएस, एआईयूटीयूसी, टीयूसीसी, एआईसीसीटीयू, एयूटीयूसी और कर्मचारियों के दूसरे संगठन एक साथ हड़ताल में शामिल हो रहे हैं।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York