Tuesday, July 6, 2010

FCI की लापरवाही से 25 करोड़ का गेहूं सड़ा



एक तरफ़ जहां महंगाई की मार से आम जनता बेहाल है, वहीं फूड कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया की लापरवाही की वजह से ग़रीब बच्चों का निवाला बनने से पहले ही 25 करोड़ रुपये से अधिक का गेहूं खराब हो गया। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में FCI की लापरवाही से लाखों क्विंटल गेहूं सड़ रहा है। लेकिन इस गोदाम के प्रबंधक अपने विभाग की लापरवाही की मानने को तैयार नहीं हैं। प्रबंधक का कहना है कि गोदाम में कम जगह होने की वजह से इन गेहूं को खुले आसमान के नीचे रखा गया, लेकिन FCI के किसी भी मुलाजिम ने इसे पानी से भीगने से रोकने की जहमत नहीं उठाई। दरअसल, इस गेहूं की उत्तर प्रदेश के कई स्कूलों में मिड डे मील के तौर पर इस्तेमाल होने के लिए आपूर्ति की जानी थी इसलिये FCI ने इस गेहूं को पंजाब सरकार से ख़रीदा था। लेकिन अब ये गेहूं सड़ गया है तो FCI के अधिकारी जांच की बात कहकर इस लापरवाही की ज़िम्मेदारी लेने से बच रहे हैं।

: न्यूज़लाइन ब्यूरो


No comments:

Post a Comment

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York