
नई दिल्ली - श्रीलंका के स्पिन जादूगर कहे जाने वाले मुथैया मुरलीधरन ने क्रिकेट प्रेमियों को जोर का झटका दिया है। मुरलीधरन ने फैसला किया है कि वे श्रीलंका में होने वाले पहले टेस्ट मैच के बाद अतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लेंगे। यह टेस्ट मैच भारत-श्रीलंका के बीच खेला जाएगा, जो 18 जुलाई से शुरु हो रहा है ।
यह पहला टेस्ट श्रीलंका के गाले में खेला जाएगा। गौरतलब है कि अभी तक टेस्ट मैच में मुरलीधरन ने विश्व में सबसे ज्यादा 712 विकेट हासिल कर एक कीर्तिमान हासिल किया है जबकि वनडे मैचों में उनके खाते में 515 विकेट है, उन्होंने अब तक 132 टेस्ट मैच खेले हैं ।
अभी तक मुरलीधरन ने यह घोषणा की थी कि वे नवंबर 2010 में वेस्टइंडीज के साथ होने वाले मैच के बाद सन्यास ले लेंगे लेकिन उन्होंने इसके पहले ही उन्होंने सन्यास की बात कहकर लाखों क्रिकेट प्रेमियों का दिल तोड़ दिया है ।
: न्यूज़लाइन स्पोर्टस डेस्क
No comments:
Post a Comment