Tuesday, July 6, 2010

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, कारोबार के नाम पर ठगे डेढ़ लाख



जयपुर: ज्योति नगर इलाके में रहने वाले बरकत हुसैन ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उससे डेढ़ लाख रुपए भी ले लिए। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बरकत हुसैन ज्योति नगर स्थित कठपुतली नगर का रहने वाला है। पीडि़ता का कहना है कि आरोपी टेलरिंग का काम करता है। कपड़ों की सिलाई के बाद बटन लगाने के लिए कपड़ों को उसके पास भेजता था। इस कारण उससे जान पहचान हो गई। आरोपी ने पहले उससे जान पहचान बढ़ाई और फिर शादी करने का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस महिला का अपने पति से तलाक हो चुका है और तलाक के बाद उसे डेढ लाख रुपए मिले थे। महिला का कहना है कि बरकत ने अपना कारोबार बढ़ाने के नाम पर उससे डेढ़ लाख रुपए ले लिए, और रुपए लेने के बाद आरोपी ने घर आना भी बंद कर दिया। इस पर एक दिन जब वह आरोपी के घर गई तो वहां एक अन्य महिला मिली। जिसने खुद को आरेपी बरकत की पत्नी बताया। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

No comments:

Post a Comment

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York