
लंदन: ब्रिटिश सांसद टोरी पेनी मोरडान्ट ने इस बात की पुष्टि की है, कि लंदन के एक अस्पताल में पोर्न फिल्म की शूटिंग की गई है। सांसद ने अस्पताल के नाम का खुलासा नहीं किया है पर उनका कहना है कि अस्पताल प्रशासन ने अच्छी खासी कमाई के लिए एक पोर्न फिल्म बनाने के लिए अपने एक वार्ड को किराए पर उपलब्ध कराया था। लंदन का ये स्थानीय अस्पताल अपना वार्ड किराए पर चला रहा है, जिससे फिल्म बनाने वाली कंपनी उसे सेट के तौर पर इस्तेमाल कर सके। उन्होंने कहा कि यह फिल्म बनाने वाली कंपनी पोर्न फिल्म बनाती है। टोरी ने संसद में इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि सरकार को अपने उत्तरदायित्व को ध्यान में रखते हुए ऐसे अस्पतालों पर रोक लगाना चाहिए।
No comments:
Post a Comment