
श्रीनगर : प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच हुए संघर्ष में गोली लगने से दो युवकों की मौत के बाद तनाब बढ़ गया है।
युवकों के मारे जाने के विरोध में हो रहे प्रदर्शन की तस्वीरें खींच रहे पत्रकारों पर भी सुरक्षाबलों ने जमकर लाठियां भांजी है। जम्मू-कश्मीर में तेंगपुरा बटमालू बाईपास पर सुरक्षा बलों के लाठीचार्ज में आज छह फोटो पत्नकार घायल हो गए।
पत्नकारों ने बताया कि वे तेंगपुरा में उन दोनों युवकों की अंतिम यात्ना की तस्वीरें खींच रहे थे जिनमें से एक की कल रात और दूसरे की आज सुबह सुरक्षा बलों की कथित गोली बारी में मौत हो गई थी। इसी दौरान सुरक्षा बलों ने उन पर लाठीचार्ज करना शुरू कर दिया। घायल पत्नकारों को बारजुल्ला के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पत्नकारों ने बताया कि सुरक्षा बलों के जवान उनकी बात सुने बगैर उन पर लाठियां बरसाते जा रहे थे और राइफल के बट से भी उन्हें पीट रहे थे। कश्मीर फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन और अन्य मीडिया संगठनों ने इस लाठीचार्ज को प्रेस की स्वतंत्नता पर सीधा हमला करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की है।
आज सुबह मारे गए युवक के बारे में एक पुलिसकर्मी ने बताया कि भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने हाथों में पत्थर लेकर हमें चुनौती देने लगे थे। पहले तो हमने उन्हें भगाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े लेकिन ये लोग पीछे नहीं हटे। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने हमें चारों तरफ से घेर लिया जिससे बचने के लिए खुली फायरिंग की गई, जिसमें एक युवक की मौत हुई जिसकी पहचान फयाज अहमद वानी के रूप में हुई है, जो गंगबाग का रहने वाला है।
युवक की मौत के बाद यहां पर और अधिक तनाव की स्थिति बन गई है जिसे देखते हुए अतिरिक्त संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई है। पुलिस का मानना है कि यहां पर स्थिति अब एक बार फिर बेकाबू हो सकती है।
न्यूज़लाईन ब्यूरो
No comments:
Post a Comment