Tuesday, July 6, 2010

पंचायत के फरमान ने फिर उड़ाई कानून की धज्जियां


नोएडा: खाप पंचायत के एक और फरमान ने कानून की एक बार फिर से धज्जियां उड़ा दी हैं। मामला ग्रेटर नोएडा से सटे मायचा और दौला गांव का है, जहां दौला गांव के संजय ने मायचा गांव की लड़की प्रीती से भागकर शादी कर ली। दोनो में डेढ़ साल पहले प्यार हुआ था जिसके बाद दोनों ने परिवार वालों के खिलाफ गुपचुप तरीके से शादी कर ली और 24 जून को दोनों गांव से बिना बताए गायब हो गए। इस बात को लेकर मायचा गांव के पंचायत का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। पंचायत ने लड़के के परिवार वाले को आदेश दिया है कि या तो लड़के-लड़की को ढूंढ़कर हमारे सामने लाओ, हम उन्हें मौत की सज़ा देंगे। इतना ही नहीं पंचायत ने यह भी कहा कि जिस तरह दौला गांव के लड़के ने हमारे गांव की लड़की से शादी की, उसी तरह अब लड़के वाले हमारे गांव को एक लड़की दें, अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम लड़के गांव की लड़कियों और औरतों को उठा लाएंगे। पंचायत के इस फरमान के बाद लड़के के परिवार वाले और पूरा गांव अपना घर-बार छोड़कर गायब हो गया है। घटना के बाद ग्रेटर नोएडा पुलिस थाने में पंचायत और लड़की के परिवार के कुल 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए भारी तादात में पुलिस बल ने मायचा और दौला गांव में डेरा जमा लिया है। पुलिस की मौजूदगी को देखते हुए मायचा गांव की पंचायत में शामिल लोग भी फरार हो गए हैं।

No comments:

Post a Comment

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York