वाशिंगटनः भोपाल गैस कांड के मुख्य अभियुक्त वारेन एंडरसन के बारे में अमेरिका का कहना है कि वह उसके प्रत्यर्पण के भारत के अनुरोध पर ‘उचित विचार’ करेगा। पर अमेरिका यह नहीं बता रहा है कि उसके पास ऐसा प्रस्ताव पहले से विचाराधीन है या वह अनुरोध आने पर ही विचार करेगा । करीब 25 सालों में इस मामले पर भारत सरकार या अमेरिकी प्रशासन में से किसी ने कुछ नहीं किया है। हालत यह है कि एंडरसन के प्रत्यर्पण के लिए भारत सरकार ने अब तक महज दो लाख रुपये खर्च किए हैं। सूचना के अधिकार के तहत दी गई जानकारी में ऐसा बताया गया है।इस बात से ये साफ़ समझा जा सकता है कि इतनी कम रकम में कितनी कोशिश की जा सकती है। : न्यूज़लाइन डेस्क
No comments:
Post a Comment