ट्वेन्टी-20 सीरीज़ के पहले मैच में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को आसानी से छह विकेट से हरा दिया. हरारे में खेले गए मैच में भारतीय टीम के कप्तान सुरेश रैना ने टॉस जीत कर पहले फील्डिंग का फैसला किया. टी-20 मैच में मेजबान टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर मात्र 111 रन बनाए | इसके बाद भारत के युसुफ़ पठान और विराट कोहली की अच्छी बल्लेबाजी की बदौलत टीम ने सिर्फ 15वें ओवर में जीत के लिए दरकार 112 रन बना लिए. भारत के चार विकेट गिरे. यूसुफ ने 37 रन, कोहली ने 26 और कप्तान रैना ने 28 रन बनाए. इन दोनों टीमों के बीच दूसरा ट्वेन्टी 20 मैच आज खेला जाएगा. इससे पहले तीन देशों के वनडे सीरीज में भारत को अपने अपने लचर प्रदर्शन के कारण जिम्बाब्वे से लगातार दो एकदिवसीय मैचों में हार का सामना करना पडा था | : न्यूज़लाइन स्पोर्ट्स डेस्क
No comments:
Post a Comment