Showing posts with label Salman Khan Dabangg. Show all posts
Showing posts with label Salman Khan Dabangg. Show all posts

Wednesday, March 16, 2011

सलमान की ज़िंदगी में लौट आईं सोमी अली


मुंबई : बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान के बारे में ख़बर मिली है कि उनकी पुरानी गर्लफ्रेंड सोमी अली उनकी ज़िंदगी में लौट आई हैं। सलमान खान बैंकॉक में फिल्‍म की शूटिंग कर मंगलवार को मुंबई लौटे हैं। 'रेडी' की शूटिंग कर 40 दिन बाद मुंबई लौटे सलमान के बारे में खबर है कि उनकी जिंदगी में एक बार फिर पुराने साथी की वापसी हो गई है।

मुंबई के अखबार 'मुंबई मिरर' के मुताबिक सलमान और सोमी बैंकॉक में एक ही होटल में ठहरे थे। पूरी यूनिट होटल सुकुमविट में ठहरी थी, जबकि ये दोनों होटल लैंडमार्क में ठहरे थे। बैंकॉक में सोमी सेट पर तो नहीं आती थीं, लेकिन शूटिंग के बाद सलमान अपना सारा वक्‍त उन्‍हीं के साथ बिताते थे।

अली अमेरिका में रहती हैं। वह फरवरी के आखिर में बैंकॉक पहुंची थीं और सलमान के मुंबई रवाना होने तक वहीं रुकी रहीं। सलमान मंगलवार को मुंबई पहुंचे हैं। पिछले दिनों सोमी अली के बारे में ये खबर भी आई थी कि वह अमेरिका में बॉलीवुड के मस्त बॉय आफताब शिवदासानी के साथ डेटिंग कर रही हैं।

बताया जाता है कि सालों पहले सलमान का ऐश्वर्या से ब्रेकअप सोमी के चलते ही हुआ था। ऐश्वर्या ने सलमान को सोमी के साथ सम्बंध तोड़ने के लिए कई बार चेतावनी भी दी थी। इसके बावजूद जब सलमान ने सोमी का पीछा नहीं छोड़ा, तो ऐश ने सलमान को छोड़ने का फैसला किया।

सलमान के करियर और उम्र के अलग-अलग पड़ाव में उनकी गर्लफ्रेंड्स बदलती रही हैं। सोमी अली, फिर संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ, ब्रिटिश मॉडल हेजल...। ऐश-सलमान के इश्क के आखिरी दिनों में सलमान प्रेमिका बदलने को लेकर कुछ ज्यादा ही बदनाम हो गए थे। हालांकि सोमी से अलग होने के बावजूद वे एक-दूसरे से मिलते रहे थे।

सोमी अली से भी पहले सलमान खान का नाम सबसे पहले मॉडल शाहीन जाफरी से जुड़ा था। तब सलमान फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर थे। शाहीन ने उनके स्ट्रगलिंग दौर में उनका साथ दिया मगर सलमान सफलता की सीढ़ी चढ़ते गए और शाहीन से उनकी दूरी बनती गईं और एक दिन उन्होंने शाहीन को छोड़कर संगीता बिजलानी को अपनी गर्लफ्रेंड बना लिया।

सलमान-संगीता ने साथ में कोई फिल्म में काम नहीं किया मगर इन दोनों का लव अफेयर उन दिनों सबसे ज्यादा चर्चित हुआ था। हां उन्हें ग्रासिम ग्रेवियेरा शूटिंग शर्टिंग के विज्ञापन में जरुर साथ देखा गया था। सलमान संगीता का इश्क इतना परवान चढ़ चुका था कि बात शादी तक जा पहुंची थी। मगर तभी सलमान की जिंदगी में पाकिस्तानी अभिनेत्री सोमी अली आ गईं और सलमान ने संगीता को छोड़ दिया।

सोमी अली को सलमान के परिवार वाले भी बेहद चाहते हैं और उन्हें परिवार का सदस्य ही माना जाता था। सलमान और सोमी का अफेयर लंबे समय चला। दोनों के बीच ब्रेकअप का कारण ये बताया जाता है कि सलमान शादी के लिए तैयार नहीं थे। आखिरकार इंतजार के बाद सोमी यूएस वापस लौट गईं, लेकिन सलमान और उनके बीच दोस्ती कायम रही। वे जब भी भारत आती, सलमान से जरूर मिलती।

सोमी ने बॉलीवुड की कुछ फिल्मों अंत, यार गद्दार, आओ प्यार करें, आंदोलन में काम भी किया है और यूएस में उनका ह्यूमन ‍बीइंग नाम से चैरिटी वर्क करती हैं। सलमान ने अपने एनजीओ ’बीइंग ह्यूमन’ का नाम इससे ही लिया है।

हालांकि कुछ ही समय बाद बॉलीवुड में करियर बनाने की कोशिश कर रहीं सोमी से भी सलमान का साथ छूट गया। वह उस समय सलमान से शादी करना चाहती थीं मगर सलमान शादी के मूड में बिलकुल नहीं थे। तब वह सब कुछ छोड़ कर मां के पास फ्लोरिडा चली गईं। सोमी के बाद सलमान की जिंदगी में कई लड़कियां आईं और चली गईं।

Saturday, January 15, 2011

ऐश-सलमान होंगे एक मंच पर

बॉलीवुड के ’दबंग’ ’मूडी’ सुपर स्टार सलमान ख़ान का मूड़ सामान्य रहे तो जल्द ही ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान ख़ान एक बार फिर आमने-सामने आ जाएंगे। ये मौक़ा तब होगा जब बॉलीवुड की ’ब्यूटी क्वीन’ और ’दबंग’, दोनों स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स में पर्फोम करते नज़र आएंगे। परफ़ॉर्मेंस करने के लिए ऐश्वर्या और सलमान रिहर्सल में मेहनत कर रहे हैं।

Friday, January 7, 2011

सलमान बने सर्वश्रेष्ठ फिल्म अभिनेता


वर्ष 2010 के मेगा ब्लॉकबस्टर ‘दबंग’ के सुपर स्टॉर सलमान खान को स्क्रीन अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से नवाजा गया। ‘दबंग’ की दबंगई पूरे समारोह में छायी रही और इस फिल्म को कुल छह पुरस्कार मिले। इश्किया’ में दमदार भूमिका निभाने वाली विद्या बालन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मोटवानी की पहली फिल्म ‘उड़ान’ ने ‘माई नेम इज खान’, ‘राजनीति’, ‘वन्स अपॅन ए टाइम इन मुंबई’ सरीखी फिल्मों को पछाड़ कर पिछले वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फिल्म का ‘स्क्रीन पुरस्कार’ झटक लिया। साथ ही पिछले साल का सर्वश्रेष्ठ निर्देशक भी ‘उड़ान’ के निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी को घोषित किया गया है। गौरतलब है कि इस फिल्म ने विदेशों के कई फिल्म महोत्सवों में भी बाजी मारी है। तथा इस फिल्म में दमनकारी पिता की भूमिका निभाने वाले टीवी स्टार रोनित राय ने नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अदाकार की श्रेणी में पुरस्कार बटोरा।

सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका (महिला) का पुरस्कार ममता शर्मा को मिला। ममता की ‘मुन्नी बदनाम हुई’ ने पिछले साल जबर्दस्त धूम मचाई थी। इसी गाने के लिए फराह खान को बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड मिला।

नवोदित अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा को ‘दबंग’ और रणवीर सिंह को ‘बैंड बाजा बारात’ में बेहतरीन भूमिका निभाने के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता पुरस्कार से नवाजा गया। सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का पुरस्कार मनीष शर्मा को विवाह की योजना बनाने वाले दो व्यक्तियों पर बनाई गई उनकी फिल्म के लिए दिया गया।

लोकप्रिय पसंदीदा कलाकारों की श्रेणी में बॉलीवुड के ‘किंग’ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ को ‘माई नेम इस खान’ और ‘राजनीति’ के लिए बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York