नई दिल्ली/भोपाल: राजीव गांधी सरकार ने भोपाल गैस त्रासदी के मुख्य आरोपी वारेन एंडरसन को भोपाल से अमेरिका तक सुरक्षित भिजवाने में एहम किरदार अदा किया था। यह खुलासा अमेरिका की केंद्रीय गुप्तचर संस्था (सीआईए) के दस्तावेजों से हुआ है। इधर, अर्जुन सिंह पर असलियत बताने का दबाव बढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अर्जुन सिंह से पूरे मामले पर से चुप्पी तोड कर, पर्दा उठाने की अपील की है। " न्यूज़लाइन नेशनल ब्यूरो "
Showing posts with label Newsline Desk. Show all posts
Showing posts with label Newsline Desk. Show all posts
Saturday, June 12, 2010
राजीव सरकार ने कराया था एंडरसन को रिहा
नई दिल्ली/भोपाल: राजीव गांधी सरकार ने भोपाल गैस त्रासदी के मुख्य आरोपी वारेन एंडरसन को भोपाल से अमेरिका तक सुरक्षित भिजवाने में एहम किरदार अदा किया था। यह खुलासा अमेरिका की केंद्रीय गुप्तचर संस्था (सीआईए) के दस्तावेजों से हुआ है। इधर, अर्जुन सिंह पर असलियत बताने का दबाव बढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अर्जुन सिंह से पूरे मामले पर से चुप्पी तोड कर, पर्दा उठाने की अपील की है। " न्यूज़लाइन नेशनल ब्यूरो "
Labels:
',
12-06-2010,
Hindi,
Hindi News,
Independent News Network,
Newsline Desk
Friday, June 11, 2010
सही वक्त आने पर खोलूंगा जुबान : अर्जुन सिंह
विपक्षी पार्टियों से लेकर अपनी पार्टी के नेताओं का निशाना बन रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्जुन सिंह ने कहा कि मीडिया में उनकी भूमिका पर आ रही खबरें गलत हैं और वक्त पर आने वह इसका जवाब देंगे। एक पत्रकार से बातचीत में उन्होंने कहा कि भोपाल गैस कांड के बारे में आ रही खबरें सही नहीं हैं। गौरतलब है कि यूनियन कार्बाइड के पूर्व प्रमुख वॉरेन एंडरसन को देश से भगाने में मदद करने को लेकर तत्कालीन मध्य प्रदेश सरकार की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
पूर्व सांसद और पत्रकार संतोष भारतीय के अनुसार, अर्जुन ने कहा कि वह भोपाल गैस कांड के 3 दिन बाद राज्य सरकार द्वारा एंडरसन को भोपाल से निकालकर भागने में मदद करने में अपनी कथित भूमिका से जुड़ी रपटों से परेशान हैं |
उन्होंने साफ़ तौर पर कहा कहा कि उन्होंने उन हालात में सर्वश्रेष्ठ तरीके से अपनी भूमिका निभाई थी। अर्जुन सिंह ने सही वक्त आने पर इस मामले पर बोल कर अपना पक्श रखने की बात कही |
Labels:
',
11-6-2010,
Bhopal Gas Tragedy,
Hindi,
Hindi News,
Independent News Network,
Newsline Desk
Subscribe to:
Posts (Atom)
