Showing posts with label Malaika Arora. Show all posts
Showing posts with label Malaika Arora. Show all posts

Tuesday, March 22, 2011

अब ‘जलेबीबाई’ बनकर ’धमाल’ मचाएंगी मल्लिका


मुंबई : ‘मुन्नी’ और ‘शीला’ के बाद अब ‘जलेबी बाई’ लोगों के होश उड़ाने को तैयार हैं। मलाइका अरोड़ा और कैटरीना कैफ़ के बाद अब मल्लिका शेरावत ‘जलेबीबाई’ बनकर ‘आइटम नंबर’ पर धमाल मचाएंगी। बॉलीवुड की हॉट और सेक्सी अदाकारा मल्लिका शेरावत एक बार फिर से दर्शकों के होश उडाने के लिए तैयार हैं। मल्लिका एक आइटम सांग करने जा रही हैं जिसमें वे अपनी हॉट और सेक्सी अदाओं से दर्शकों को दीवाना बना देंगी।

हॉट एंड सेक्सी मल्लिका एक बार फिर निर्देशक इंद्र कुमार की फिल्म ‘धमाल-3’ में आइटम गीत ‘जलेबी बाई’ पर थिरकती नजर आएंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन्द्र कुमार अपनी सफल फिल्म ’धमाल’ की अगली कडी ’डबल धमाल’ में मल्लिका को एक छोटी सी भूमिका के साथ ही जलेबी बाई के नाम से एक आइटम सांग भी फिल्मा रहे हैं। इस गाने की शूटिंग महबूब स्टूडियो में की गई है और गणेश आचार्य ने इस गाने को कोरियोग्राफ किया है।

जब मल्लिका से पूछा गया कि क्या उनका आइटम नंबर ‘मुन्नी’ और ‘शीला’ को भी पीछे छोड़ देगा, तो मल्लिका का कहना था कि ‘वेट एंड वॉच’। वैसे मल्लिका के कोरियोग्राफर गणेश आचार्य का कहना है कि यह आइटम नंबर इस साल पर्दे पर आग लगा देगा।

ज्ञातव्य है कि इन्द्र कुमार निर्देशित धमाल में पहले कोई नायिका या यूं कहें नारी चरित्र नहीं था। चार नायकों के साथ संजय दत्त पांचवें नायक के रूप में फिल्म में विशेष आकर्षण के तौर पर थे। इस बार इन्द्र कुमार ने बाजार की मांग को देखते हुए आइटम नम्बर डाला है और मल्लिका को एक छोटी सी भूमिका भी दी है।

हालांकि मल्लिका 1 अप्रैल को प्रदर्शित होने जा रही अनीस बज्जी की फिल्म थैंक यू में भी एक फडकता हुआ आइटम कर रही हैं लेकिन इस गीत में उनके साथ चार नायक भी शामिल हैं और ’डबल धमाल’ में मल्लिका अकेली ही नज़र आएंगी।

Tuesday, March 15, 2011

बदनाम होने के बाद गिनीज बुक में पहुंची ’मुन्नी’


मुंबई : फिल्म दबंग के साथ जैसे रिकॉर्ड्स का रिश्ता सा बन गया है। पिछले साल रिलीज़ हुई इस फ़िल्म के साथ अब एक और नई उप्लब्धि जुड़ गई है। हर बंदे की ज़ुबान पर छाने वाला सुपरहिट गाना ’मुन्नी बदनाम हुई’ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल हो गया है। मेलबर्न पार्क में 1200 से ज्यादा लोगों ने इस गाने पर तीन मिनट तक डांस किया। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी एक गाने पर एक साथ इतने लोगों ने डांस किया हो।

दरअसल इंडियन फिल्म फेस्टिवल 2011 के डायरेक्टर मिटु भौमिक ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में एक कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में खास मेहमान रही मलाइका अरोड़ा खान। यहां मौजूद करीब 1200 लोगों ने करीब 3 मिनट तक मलाइका के साथ इस गाने पर ठुमके लगाए।

इस कार्यक्रम के दौरान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अफसर भी मौजूद थे। उन्होंने माना कि इस तरह का नज़ारा पहले कभी नहीं देखा गया। सो, अब मुन्नी का नाम गिनीज बुक में दर्ज हो गया। मलाइका के साथ इस समारोह में उनके पति और फिल्म दबंग के प्रोड्यूसर अरबाज खान भी मौजूद थे। जाहिर है बतौर निर्माता उनकी पहली फिल्म के गाने को इस तरह का सम्मान मिलना गर्व की बात है।

अरबाज ने कहा कि 1200 से ज्यादा लोग मेलबर्न पार्क में बिना रुके मुन्नी बदनाम पर नाचते रहे। इससे सिंगापुर में 1008 लोगों का सरेआम एक साथ नाचने का रिकॉर्ड टूट गया। गिनीज बुक के अधिकारी वहां मौजूद थे। हम इस रिकॉर्ड के साथ गिनीज बुक में जा रहे हैं।

Friday, February 11, 2011

माधुरी झलक दिखला जा-5 में भी हो सकती हैं जज



नई दिल्ली: रिएलिटी शो झलक दिखला जा-4 में बतौर जज शामिल मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का कहना है कि इस शो के सीजन-5 में भी जज बनने के लिए उनकी बातचीत चल रही है।

माधुरी ने जाने-माने शैफ संजीव कपूर के चैनल फूड फूड की शुरुआत के अवसर पर कहा, कि इन दिनों मैं झलक दिखला जा-4 में बतौर जज बहुत आनंद ले रही हूं। हालाकि सीजन-5 के लिए बातचीत चल रही है लेकिन अब तक उन्होंने इस सम्बंध में कोई निर्णय नहीं लिया है। उनका कहना है कि जब हम इस सम्बंध में कोई निर्णय ले लेंगे, तब मैं आपको इसकी जानकारी दूंगी।

12 प्रतिभागियों के साथ शुरु हुए इस शो में प्रतिस्पर्धा अब केवल छह प्रतिभागियों सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखण्डे, माही विज, याना गुप्ता, रागिनी खन्ना और मीयांग चांग के बीच है। अभिनेत्री माधुरी के अलावा अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और नृत्य निर्देशक रीमो डी. सूजा भी शो के जज हैं।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York