
नई दिल्ली: रिएलिटी शो झलक दिखला जा-4 में बतौर जज शामिल मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का कहना है कि इस शो के सीजन-5 में भी जज बनने के लिए उनकी बातचीत चल रही है।
माधुरी ने जाने-माने शैफ संजीव कपूर के चैनल फूड फूड की शुरुआत के अवसर पर कहा, कि इन दिनों मैं झलक दिखला जा-4 में बतौर जज बहुत आनंद ले रही हूं। हालाकि सीजन-5 के लिए बातचीत चल रही है लेकिन अब तक उन्होंने इस सम्बंध में कोई निर्णय नहीं लिया है। उनका कहना है कि जब हम इस सम्बंध में कोई निर्णय ले लेंगे, तब मैं आपको इसकी जानकारी दूंगी।
12 प्रतिभागियों के साथ शुरु हुए इस शो में प्रतिस्पर्धा अब केवल छह प्रतिभागियों सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखण्डे, माही विज, याना गुप्ता, रागिनी खन्ना और मीयांग चांग के बीच है। अभिनेत्री माधुरी के अलावा अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और नृत्य निर्देशक रीमो डी. सूजा भी शो के जज हैं।

No comments:
Post a Comment