Friday, February 11, 2011

सचिन ने क्रिकेट को दी नई पहचान: गैरी क्रस्टन


नई दिल्ली : टीम इंडिया के वर्तमान कोच गैरी क्रस्टन ने मास्टर ब्लास्टर की तारीफ़ों के पुल बांधते हुए कहा कि सचिन सारी दुनिया में खेलों के सर्वश्रेष्ठ रोल मॉडल हैं। सचिन की बदौलत ही क्रिकेट को पूरी दुनिया में नई पहचान मिली है। बैंगलोर में सचिन पर एक बुक लॉन्च के मौके पर कर्स्टन ही नहीं, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले और राहुल द्रविड़ ने भी सचिन के साथ बिताए लम्हों के लिए खुद को भाग्यशाली बताया।

टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले के मुताबिक़, सचिन दुनिया के किसी भी व्यक्ति की तुलना में अधिक लोगों के दिल में बसे हैं। न केवल भारतीय, बल्कि विदेशी भी उनके मुरीद हैं। गौरतलब है कि टीम इंडिया के मौजूदा कोच गैरी कर्स्टन कभी भी सार्वजिनक तौर पर बड़े बोल बोलने के लिए नहीं जाने जाते हैं, लेकिन किताब विमोचन समारोह के दौरान गुरू गैरी की इन बातों ने हर भारतीय को गौरान्वित महसूस करने पर मजबूर कर दिया। कर्स्टन के मुताबिक वो अब तक जितने भी लोगों से मिले हैं उनमें सचिन खेलों के सर्वकालिक रोल मॉडल हैं।

सचिन के साथ सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी निभाने वाले राहुल द्रविड़ भी खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सचिन का सबसे ज्यादा वक्त उन्हीं के साथ बीता है। उन्होंने कहा कि मुझे कभी सचिन को बल्लेबाजी करते हुए देखने में बोरियत महसूस नहीं हुई। उन्होंने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है।

No comments:

Post a Comment

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York