Showing posts with label Kashmir. Show all posts
Showing posts with label Kashmir. Show all posts

Sunday, October 10, 2010

रामदेव ने दी उमर को सलाह


योग गुरु बाबा रामदेव ने कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को योग करके तनाव घटाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी में जारी अशांति से राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला अत्यधिक तनाव में हैं इसलिए उन्हें योग करना चाहिये। साथ ही उन्होंने राज्य के हालिया संकट पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में उमर अब्दुल्ला द्वारा की गई टिप्पणी की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि उमर अलगाववादियों की भाषा बोल रहे हैं। मुख्यमंत्री को इस तरह की बयानबाजी कर खुद को विवादों में डालने से बचना चाहिए।

रामदेव ने कहा, उमर को खुद का तनाव दूर करने के लिए उन्हें योग करने की जरूरत है। अलगावादियों की भाषा बोलकर उन्होंने देश की अखंडता को चुनौती दी है। बाबा रामदेव ने कश्मीर के मौजूदा हालात पर कहा, उमर असहाय हैं और यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उमर द्वारा विधानसभा में टिप्पणी किए जाने के बावजूद केन्द्र ने प्रतिक्रिया नहीं की।

Sunday, July 11, 2010

एक इंग्लिश चैनल के खिलाफ़ केस दर्ज हुआ


जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दक्षिण कश्मीर के एक जिले में हिंसा भड़काने में भूमिका निभाने के आरोप में एक निजी इंग्लिश न्यूज़ चैनल के खिलाफ शनिवार को मामला दर्ज किया । अंग्रेजी समाचार चैनल और उसके संवाददाताओं के खिलाफ पुलवामा शहर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है ।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने चैनल पर आरोप लगाया है कि इस न्यूज़ चैनल ने पुलिस गोलीबारी में एक युवक के मरने की गलत खबर चलाई, जबकि पुलिस बार-बार यह साफ कर चुकी है कि ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं । इस खबर के चलते जिले में शनिवार को हिंसक प्रदर्शन हुए और प्रशासन को कर्फ्यू लगाना पड़ा ।

हिंसक प्रदर्शन के दौरान पथराव में कई सुरक्षाकर्मी घायल भी हो गए । पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने विधिवत यह घोषणा की है कि ऐसी किसी घटना में कोई भी नहीं मारा गया है । उधर, न्यूज़ चैनल ने इस खबर के लिए माफी मांगी है ।

: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York