Showing posts with label JDU. Show all posts
Showing posts with label JDU. Show all posts

Monday, October 18, 2010

केंद्र से जारी धनराशि का बिहार में हुआ दुरुपयोग : सोनिया


किशनगंज : कांग्रेस अध्यक्ष और यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने बिहार की नीतिश सरकार पर बिहार की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार ने बिहार के विकास के लिये कुछ नहीं किया।बीजेपी और जेडीयू के गठबंधन को सोनिया ने अवसरवादी करार दिया। बिहार के मुस्लिम बहुल जिले किशनगंज में सोमवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सोनिया ने कहा कि केंद्र ने बिहार की सरकार को विकास के लिए करो़डों की धनराशि मुहैया कराई लेकिन उसका कही पर भी इस्तेमाल नहीं किया गया।

सोनिया ने कहा, केंद्र की ओर से बिहार सरकार को करो़डों-करो़डों रूपये दिए गए लेकिन सवाल है कि इसका इस्तेमाल कहां हुआ। अब तो भ्रष्टाचार की बातें भी सामने आ रही हैं। भाजपा-जद (यु)गठबंधन अवसरवादी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने नीतीश के साथ ही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में बीते कुछ वर्षो के दौरान कोई विकास नहीं हुआ जिस वजह से यहां के युवा शिक्षा और रोजगार की तलाश में पलायन कर रहे हैं।इस दौरान सोनिया ने अपने संबोधन में अल्पसंख्यक मतदाताओं को रिझाने की भी कोशिश की।

Friday, October 8, 2010

बिहार बीजेपी को झटका, सीपी ठाकुर का इस्तीफ़ा


पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा को गहरा झटका लगा है, राज्य बीजेपी के अध्यक्ष सीपी ठाकुर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों के मुताबिक बिहार की दीघा विधानसभा सीट सहयोगी दल जदयू को दिये जाने से ठाकुर नाराज थे और वहां से अपने बेटे को चुनाव लड़ाना चाहते थे।
हालांकि ठाकुर ने कारण बताए बिना कहा कि मैंने पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। अपना इस्तीफा आज सुबह मैंने पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी को भेज दिया है। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि परिसीमन के चलते हुए सीटों के बंटवारे में दीघा विधानसभा सीट राजग के घटक दल जदयू को दे दी गई। इस फैसले से ठाकुर नाराज हो गए और उन्होंने इस्तीफा दे दिया। ठाकुर इस सीट पर अपने पुत्र विवेक को उम्मीदवार बनाना चाहते थे।
सूत्रों ने बताया कि उनका इस्तीफा बिहार में सत्तारुढ़ राजग के लिए एक झटके जैसा है क्योंकि राज्य में पहले चरण का विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होना है|

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York