Showing posts with label Chitresh Srivastav. Show all posts
Showing posts with label Chitresh Srivastav. Show all posts

Sunday, February 20, 2011

राहत अली व उनके मैनेजर पर 15-15 लाख का जुर्माना


नई दिल्ली : विदेशी मुद्रा मामले में फंस चुके पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान और उनके सहयोगी माहरूफ को थोडी राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। अब इन दोनों की रिहाई के आसार बढ़ गए हैं। कस्टम्स कमिश्नर ने पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान और उनके सहयोगी माहरूफ पर करीब 30 लाख रुपयों का जुर्माना लगाया है। जुर्माने की रक़म जमा करने के बाद उनकी रिहाई हो सकती है। लेकिन इवेंट मैनेजर चित्रेश श्रीवास्तव और मुंबई के दो विदेशी मुद्रा डीलरों के खिलाफ जांच जारी रहेगी। बरामद हुई विदेशी मुद्रा जब्त ही रहेगी।

ग़ौरतलब है कि 13 फरवरी को डायक्टरेट आफ रिवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) ने राहत फतेह अली खान को विदेशी मुद्रा की तस्करी के प्रयास के आरोप में हिरासत में लिया था। राहत को भारत से दुबई के लिये रवाना होने से पहले इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया था। राहत के मैनेजर माहरूफ और ईवेंट मैनेजर चित्रेश श्रीवास्तव को भी हिरासत में लिया गया था। राहत फतेह अली खान अपने 20 सहयोगियों के साथ दुबई जा रहे थे। उनके कब्जे से डीआरआई ने 1,24,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 60 लाख रुपए) बरामद किए थे।

जानकारी के अनुसार राहत अली खान पर 15 लाख और उनके सहयोगी माहरुफ पर भी 15 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।शनिवार को दोनों पर फेमा और कस्टम एक्ट के तहत आरोप लगाए गए थे। इस बीच अधिकारियों ने राहत की वीज़ा की अवधि 10 दिन और बढ़ा दी है।डीआरआई ने शनिवार को भी राहत से पूछताछ कर अपनी जांच पूरी कर ली और उन्हें आरोपी करार देते हुए मामले को कस्टम कमिश्नर (एयरपोर्ट) के पास भेज दिया है।

राहत की गिरफ्तारी के बाद राहत के इवेंट मैनेजर चित्रेश की मुंबई स्थित इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ‘आईलाइन टेलीफिल्म एंड इवेंट’ पर भी छापा मारा था और 51 लाख रुपए जब्त किए थे। भारतीय नियमों के अनुसार कोई भी विदेशी पासपोर्ट धारक व्यक्ति दस हजार यूएस डालर से अधिक विदेशी मुद्रा विदेश नहीं ले जा सकता है।

Friday, February 18, 2011

डीआरआई ने भेजा माधुरी, मलाइका को नोटिस


हाल ही में विदेशी मुद्रा के मामले में फंसे राहत अली के बाद अब अन्य बॉलीवुड की हस्तियों पर भी इस मामले की आंच पड सकती है। डीआरआई टीम द्वारा की गई 'आईलाइन टेलीफिल्म ऐंड इवेंट्स' पर छापेमारी के दौरान चित्रेश श्रीवास्तव की डायरी में बॉलीवुड की कई हस्तियों के नाम सामने आए थे। चित्रेश श्रीवास्तव पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान के एजेंट हैं।

अब बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा खान की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। सूत्रों के मुताबिक़, इस सिलसिले में अब डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) ने इन दोनों बॉलीवुड हस्तियों को नोटिस भेज दिया है। खबर यह भी है कि जल्दी ही इन्हे पूछताछ के लिए डीआरआई के दफ्तर बुलाया जा सकता है।

ग़ौरतलब है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर राहत के पास मिली करीब 60 लाख रुपए मूल्य की विदेशी करेंसी के सिलसिले में बीते सोमवार को डीआरआई की टीम ने उनके एजेंट चित्रेश श्रीवास्तव के ठिकानों पर छापेमारी की थी। उनकी कंपनी 'आईलाइन टेलीफिल्म ऐंड इवेंट्स' पर छापे के दौरान अधिकारियों को 51 लाख रुपए नकद और कुछ दस्तावेज हासिल हुए थे। इन दस्तावेजों में चित्रेश की एक डायरी भी शामिल है। खबर है कि इस डायरी में बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ ही आईटम गर्ल मलाइका अरोड़ा खान और पॉप गायक मीका सिंह के नाम का भी जिक्र है।

चित्रेश की डायरी में माधुरी और मलाइका को 30-30 लाख की पेमेंट दिए जाने की बात लिखी गई है। माना जा रहा है कि अब डीआरआई की टीम इस बात की जांच करेगी की ये रकम इन्हे कब और किस सिलसिले में दी गई। यह भी खबर है कि चित्रेश श्रीवास्तव की डायरी में कुछ और बॉलीवुड हस्तियों के नाम का भी जिक्र है। इस बात के सामने आने के बाद बॉलीवुड में हड़कंप मच गया है।

Tuesday, February 15, 2011

रिहा हुए राहत अली, लेकिन अभी संपूर्ण राहत नहीं


नई दिल्ली : रविवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर अघोषित विदेशी मुद्रा रखने के आरोप में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) द्वारा हिरासत में लिये गए पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान को सोमवार को रिहा कर दिया गया। लेकिन उन्हें जांच पूरी होने तक देश छोड़ने की इजाजत नहीं दी गई है और उनका पासपोर्ट जमा करा लिया गया है। उनके पास से करीब 60 लाख रुपये की अघोषित विदेशी मुद्रा बरामद की गई थी।

सूत्रों के मुताबिक राहत व उनके दो सहयोगियों मारूफ और चित्रेश श्रीवास्तव को डीआरआई के समक्ष 17 फरवरी को उपस्थित होने को कहा गया है। रिहा किए जाने से पूर्व उनसे कड़ी पूछताछ की गई। पाकिस्तानी उच्चायोग से मिले इस आश्वासन के बाद राहत को रिहा किया गया कि वे पूछताछ में सहायता करेंगे। डीआरआई की महानिदेशक विजयलक्ष्मी शर्मा ने कहा, "हम सिर्फ उनसे पूछताछ कर रहे हैं। हम जल्द ही अगले कदम के बारे में फैसला करेंगे।"

इस बीच हवाला एजेंट व इवेंट कंपनी की जांच भी पूरी हो जाएगी। जांच में यदि पाया गया कि रकम कार्यक्रम के एवज में मिली थी तो जुर्माना लगाकर उन्हें जाने दिया जाएगा। राहत और उनके ट्रूप के सदस्यों को एक लाख 24 हजार डॉलर की अघोषित रकम ले जाते हुए रविवार शाम को राजस्व गुप्तचर निदेशालय (डीआरआई) ने यहां अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया था।

इसी सिलसिले में सोमवार को डीआरआई ने आइलाइन टेलीफिल्म एंड इवेंट नाम की एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के ठिकानों पर जांच पड़ताल की थी। इस दौरान डीआराई ने इस कंपनी के दफ्तर से 51 लाख रुपए व कागजात जब्त किए थे। डीआरआई टीम ने इवेंट मैनेजमेंट कंपनी इसी कंपनी ने अजमेर में उनका कार्यक्रम आयोजित किया था। यह कंपनी बॉलीवुड गायक आदेश श्रीवास्तव के बड़े भाई चित्रेश श्रीवास्तव की है।

ग़ौरतलब है कि राहत अली को रविवार को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया था। उनके पास से 1.24 लाख डॉलर से अधिक की अघोषित विदेशी मुद्रा बरामद की गई थी। इस बीच, राहत फतेह अली खान की रिहाई के लिए पाकिस्तान ने गम्भीर प्रयास शुरू कर दिए।

विदेश सचिव सलमान बशीर ने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायुक्त शरत सबरवाल को तलब कर उनसे रविवार आधी रात तक इस मुद्दे पर चर्चा की। उन्होंने भारतीय राजदूत से अनुरोध किया था कि वह यह सुनिश्चित कराएं कि अली से पूछताछ के दौरान कोई अधिकारी उनके साथ गलत व्यवहार न करे। बशीर ने भारत में पाकिस्तानी उच्चायुक्त शाहीद मलिक से बात कर राहत की तुरंत रिहाई सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा था।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York