Showing posts with label Aapke Mudde Aapki Baat. Show all posts
Showing posts with label Aapke Mudde Aapki Baat. Show all posts

Friday, July 2, 2010

ट्रैफिक मामले में दिल्ली वर्ल्ड का 5वां बदहाल शहर


नई दिल्ली।।भले ही दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियां ज़ोरों पर हों, लेकिन दिल्ली की ट्रैफ़िक व्यवस्था बदहाल है। एक सर्वे में दिल्ली को ट्रैफ़िक की बदहाली के मामले में पांचवां स्थान मिला है।सर्वे में विश्व के 20 ऐसे शहरों को चुना गया है, जहां ट्रैफिक का हाल बेहाल है जो लोगों की हेल्थ और प्रॉडक्टिविटी पर बुरा असर डाल रहा है। इस लिस्ट में दिल्ली 5वें नंबर पर है।
अक्टूबर में गेम्स के दौरान जिस दिल्ली की सड़कों से होकर विदेशी एथलीट और टूरिस्ट गुजरेंगे, उनकी हालत बदतर बताई गई है। आईबीएम के इस सर्वे का नाम था कम्यूटर पेन स्टडी जिसमें कहा गया है कि आर्थिक रूप से इतने एक्टिव शहरों के ट्रांस्पोर्टेशन का ढांचा चरमराया हुआ है। यह स्टडी दुनिया के 20 आर्थिक रूप से अहम शहरों में की गई। इसके तहत करीब 8192 लोगों से सवाल-जवाब किए गए, जो गाड़ियों से आते-जाते हैं। इनमें से अधिकतर ने बताया कि पहले के मुकाबले अब उनका सफर कई गुना लंबा और मुश्किल हो गया है। सड़क पर चलने वालों को कितने कष्ट का सामना करना पड़ता है, उसमें दिल्ली वालों ने 100 में से 81 नंबर हासिल किए। पहले नंबर पर सबसे ज्यादा स्कोर किया पेइचिंग और मेक्सिको सिटी ने। कम्यूटर पेन इंडेक्स में दोनों शहरों के लोगों को 100 में 99 नंबर मिले। सड़क पर चलने वालों के लिए तीसरे नंबर पर सबसे बुरा शहर है जोहानिसबर्ग। इसने 97 नंबर स्कोर किए। रूस की राजधानी मॉस्को 84 नंबरों के साथ चौथे नंबर पर है। स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम सड़क पर चलने वालों के लिए बेस्ट सिटी करार दी गई। इस शहर ने कम्यूटर पेन इंडेक्स में सबसे कम 15 नंबर हासिल किए। सर्वे में बताया गया है कि मेलबर्न और ह्यूस्टन जैसे शहरों में पब्लिक को ट्रैफिक की कोई समस्या होती ही नहीं।

इन्डिपेंडेंट न्यूज़ नेटवर्क, न्यूज़लाईन

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York