Showing posts with label 05-07-2010. Show all posts
Showing posts with label 05-07-2010. Show all posts

Monday, July 5, 2010

बंद के दौरान पटना में बार बालाओं ने लगाए ठुमके



भारत बंद के दौरान, पटना के मनेर में कुछ अलग ही नज़ारा देखने को मिला। बंद के दौरान बार बालाओं ने सड़को पर जमकर ठुमके लगाए। यहां तक कि बंद करवाने वाले कार्यकर्ता ख़ुद ही डांस देखने मस्त हो गये। अहम बात यह है कि बार बालाएं डांस के दौरान किसी ख़ास पार्टी का झंडा लहरा रही थी, हालांकि मीडिया के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं को होश उड़ गये, और आनन-फ़ानन में डांस को बंद करवाया गया। जबकि बार बालाओं का साफ़ कहना था कि उन्हे यहां डांस पेश करने के लिए किसी नेताजी ने पैसे मुहैया कराये थे।

6 लोगों की मौत, और 12 लोग घायल


एटा: आगरा बरेली हाइवे पर रोड़वेज़ बस और टाटा मैजिक की जबरदस्त भिड़न्त में 6 लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल है।
न्यूज़लाइन ब्यूरो ( इन्डिपेंडेंट न्यूज़ नेटवर्क )

देसी गर्ल का खिताब रोशनी चोपडा के नाम


मुंबई। इमेजिन टीवी चैनल के चर्चित रियलिटी शो देसी गर्ल में कडी प्रतिस्पर्धा के बीच आखिरकार रोशनी चोपडा को देसी गर्ल चुन लिया गया है। रोशनी ने शो की अन्य दो कंटेस्टेंट कश्मीरा शाह और इशिता अरूण को करारी शिकस्त दी। लगभग डेढ महीने से पंजाब के सियालबा मांजरी गांव में चल रहे इस शो की शुरुआत आठ प्रतिद्वंद्वियों से हुई थीं जिसमें करिश्मा, इशिता और रोशनी अंत तक डटी रही। इस पूरे शो के दौरान हालांकि कश्मीरा शाह ने रोशनी को कडी टक्कर दी। उन्हें कुल वोट्स में से 30 फीसदी वोट मिले जबकि इशिता अरूण को सबसे कम वोट्स मिले। लेकिन दर्शकों को तो रोशनी में ही दिखाई दी देसी गर्ल और उन्होंने रोशनी को सबसे ज्यादा वोट्स देकर विजयी बना दिया। यह शो सात हफ्तो से चल रहा था जहां टेलीविजन की हॉट कुडियां को कभी झाडू लगाते, तो कभी गोबर उठाते देखा गया।देसी गर्ल चुनी गई रोशनी ने कहा, गांव में रहना उनके जीवन के सबसे खूबसूरत पल थे जिन्हें वे कभी नहीं भूला पाएंगी। गांव वालों ने उन्हें एक बेटी की तरह रखा और कभी भी परिवार की कमी महसूस नहीं होने दी।

धोनी का बर्थडे मुंबई में, हनीमून श्रीलंका में




रांची: रांची के लोगों को धोनी की शादी में शामिल न होने का मलाल अभी दूर भी नहीं हुआ था कि कि माही का 30वां जन्मदिन भी आ गया, जिसकी वजह से उन्हे एक बार फिर से मायूस होना पड़ेगा। जहां बुधवार को टीम इंडिया के कप्तान व रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी अपना 30वां बर्थ डे मुंबई में अपने माता और पिता और पत्नी साक्षी के साथ सेलिब्रेट करेंगे वहीं रांची में उनके फैंस डमी केक ही काटेंगे। धोनी अपना हनीमून श्रीलंका की खूबसूरत वादियों में और क्रिकेट मैच खेलते हुए मनाएंगे। नौ जुलाई को माही टीम इंडिया के साथ श्रीलंका दौरे पर रवना हो रहे हैं और उनका साथ देने के लिए साक्षी भी साथ होंगी। इंडिया, श्रीलंका व न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले त्रिकोणीय सीरिज 12 जुलाई को अभ्यास मैच से हो रही है। सीरिज 28 अगस्त को खत्म होगी। इस बीच माही व साक्षी का रांची आ पाना मुश्किल है। इसलिए रांची के लोगों को कम से कम 57 दिनों का लंबा इंतजार माही व साक्षी के दीदार के लिए करना ही होगा।

टोयोटा ने ली 90 हजार कारें वापस


कार निर्माता कंपनी टोयोटा ने जापान सरकार को सूचित किया है कि वह वॉल्व स्प्रिंग में ख़ामी वाले 91,903 वाहन वापस ले रही है। कंपनी टोयोटा ने जापान में इंजन में गड़बड़ी वाली 90,000 से ज़्यादा लग्जरी लेक्सस और क्राउन कारों को वापस ले लिया है, और कंपनी का कहना है कि अन्य देशों में भी इस प्रकार की गड़बड़ियों वाली कारों को जल्दी ही वापस ले लिया जाएगा। कंपनी टोयोटा ने पिछले साल अक्टूबर में तकनीकी ख़ामियों वाले अपने वाहनों को बाज़ार से वापस लेने का सिलसिला शुरू किया था। विभिन्न वजहों से कंपनी अब तक 85 लाख वाहन बाज़ार से वापस ले चुकी है।


बीजेपी-सपा कार्यकर्त्ताओं पर लाठीचार्ज


लखनऊ : महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थ की कीमतों में बढ़ोत्तरी को लेकर विपक्षी दलों के आह्वान पर भारत बंद का उत्तर प्रदेश में मिला जुला असर है। राजधानी लखनऊ में बंद को लेकर पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुये संघर्ष में पुलिस ने कार्यकर्ताओं को तितर बितर करने के लिये लाठी चार्ज किया और राज्यसभा में पार्टी के नेता अरूण जेटली तथा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी समेत कुछ नेताओं को हिरासत में लिया गया।

विधानसभा में विपक्ष के नेता शिवपाल सिंह यादव विधान परिषद में विपक्ष के नेता अहमद हसन.समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई नेता और कार्यकर्ता राजधानी लखनऊ में लोरेटो कालेज परिसर के पास जमा हुये। सभी लोग राजभवन कूच कर रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें रोका और तितर बितर करने के लिये लाठियां चलाईं। कुछ कार्यकर्ताओं को चोट आयी है। पुलिस ने सपा के करीब एक सौ नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

न्यूज़लाईन ब्यूरो

शादी समारोह मे फ़ायरिंग, 2 की मौत


बलिया : थाना बैरिया के रानीगंज और थाना हल्दी अंतर्गत अलग-अलग शादी समारोहों में फ़ायरिंग से २ लोगों की मौत हो गई है। प्रशासन के लाख दावों के बावजूद शादी समारोहों में इस तरह की घटनाओं में कोई कमी नहीं आ रही।

न्यूज़लाईन ब्यूरॊ, बलिया

मंहगाई के खिलाफ, भारत बंद

नई दिल्ली: मंहगाई के खिलाफ विपक्ष द्वारा भारत बंद का असर पूरे देश में दिख रहा है। महाराष्ट्र, इलाहाबाद, लखनऊ, भोपाल, कोलकता, दिल्ली जैसे शहरों में बंद से जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। वहीं मुंबई की सड़कों से बंद के एक दिन पहले ही ऑटो और टैक्सियां गायब हो गई है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। विपक्ष द्वारा यह बंद पेट्रोलियम उत्पादों की मूल्यवृद्धि को लेकर लगाया गया है। आज सुबह से ही बीजेपी और अन्य विपक्षी दलों के कार्यकर्ता यूपीए सरकार के खिलाफ जमकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। जहां बढ़ती महंगाई के खिलाफ तकरीबन समूचे विपक्षी दलों की एकजुटता के बावजूद यूपीए सरकार ने कीमतें घटाने से इनकार कर दिया है, वहीं पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा ने बंद को गैरवाजिब करार दिया है। मंहगाई के खिलाफ कोलकता में सबसे ज्यादा असर हवाई सफर पर पड़ा है, वहीं दिल्ली, पटना, वाराणसी और इलाहाबाद में लोगों ने रेलवे ट्रैक पर बैठकर ट्रेनों को रोकने का प्रयास किया। संसद के आगामी मानसून सत्र से पहले विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को नाकाम करने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। बंद से आवश्यक सेवाओं को दूर रखा गया है। वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा है कि पेट्रोलियम पदार्र्थो की मूल्यवृद्धि वापस लेने का कोई सवाल नहीं पैदा होता। बंद से चिंतित केंद्र सरकार ने तेल की कीमतों में वृद्धि को जायज ठहराया है, लेकिन सरकार ने यह दावा भी किया है कि भारत में अधिकतर देशों के मुकाबले तेल उत्पादों की कीमत सबसे कम रखी गई है।

"सुबह सवेरे सैर करने गये बीजेपी नेता का अपहरण"



बुलन्दशहर: सिटी कोतवाली के चौंक बाज़ार से सुबह सवेरे सैर करने गये बीजेपी नेता और आढ़ती सुधीर गर्ग का कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया है। एस.एस.पी मौके पर है।
न्यूज़लाइन ब्यूरो ( इन्डिपेंडेंट न्यूज़ नेटवर्क )

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York