Showing posts with label 04-02-2011. Show all posts
Showing posts with label 04-02-2011. Show all posts

Friday, February 4, 2011

यूपी विधानसभा में जमकर हंगामा


लखनऊ : यूपी विधानसभा का बजट सत्र का पहला दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया। शुक्रवार को विधानसभा में प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ़ जमकर नारे लगाये और हंगामा किया। राज्यपाल बीएल जोशी ने विपक्षी दलों के सदस्यों के शोरगुल और हंगामे के बीच दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया।

बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा में समाजवादी पार्टी के विधायकों ने बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के खिलाफ नारे लगाए और स्पीकर पर कागज के गोले बनाकर फेंके। सदन के अंदर सरकार विरोधी बैनर भी लहराए गए। ये विधायक राजा भैया की रिहाई की मांग कर रहे थे। बजट सत्र की शुरूआत राज्यपाल बी. एल. जोशी के अभिभाषण से होनी थी लेकिन शोरगुल और हंगामे के मद्देनजर राज्यपाल ने अपने अभिभाषण की पहले और आखिरी पंक्ति पढकर औपचारिकता पूरी की। सदन में काले रंग के कुर्ते पहन कर पहुंचे सपा विधायकों ने जेल में बंद निर्दलीय विधायक राजा भैया की रिहाई की मांग करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाए। भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सपा विधायकों के साथ कांग्रेस के विधायकों ने भी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं राज्य सरकार ने सपा विधायकों के हंगामे की आलोचना करते हुए इसे सदन की मर्यादा के खिलाफ बताया है।

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी ने पहले ही राजा भैया की गिरफ़्तारी के खिलाफ़ प्रदेश में अभियान छेड़ रखा है।

झालनाथ खनाल ने संभाली नेपाल की सत्ता


काठमांडो : नेपाल में झालानाथ खनाल ने देश की बागडोर संभाल ली है। सीपीएन-यूएमएल के अध्यक्ष झालानाथ खनाल को देश का नया प्रधानमंत्री चुन लिया गया है। कल शाम नेपाल की संसद में इसकी इसकी घोषणा की गई। गौरतलब है कि पिछले साल जून में सरकार के इस्तीफे के बाद संसद में किसी को प्रधानमंत्री चुने जाने के लिए बहुमत नहीं मिला था।

प्रधानमंत्री पद के लिए गुरूवार शाम हुए चुनाव में खनाल ने अपने प्रतिद्वंद्वियो नेपाली कांग्रेस के रामचंद्र पौडेल और मधेशी जनाधिकार फोरम (लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष विजय कुमार गच्छादर को पराजित किया। खनाल को 601 में से 368 वोट मिले। खनाल के स्पष्ट बहुमत मिलने का एक कारण यह भी रहा कि माओवादी पार्टी के प्रमुख पुष्प कमल दहल प्रचंड ने अपनी दावेदारी वापस लेते हुए उन्हें समर्थन दिया। खनाल के प्रतिद्वंद्वियों नेपाली कांग्रेस के रामचंद्र पौडेल को 22 और मधेशी जनाधिकार फोरम (लोकतांत्रिक) के विजय कुमार गच्छादर को मात्र 67 मत मिले। संसद अध्यक्ष सुभाष नेमवांग ने गुरुवार शाम को नेपाली संसद में झालनाथ खनाल को बहुमत की घोषणा की।

प्रचंड ने मतदान से पूर्व अंतिम क्षणों में सबको चौंकाते हुए खुद को प्रधानमंत्री पद की दौड से अलग कर लिया। उन्होंने दो वर्ष पहले अपनी सरकार के पतन के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया था। झालनाथ खनाल के प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद फ़िलहाल नेपाल में राजनीतिक संकट खत्म होने की संभावना है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York