Showing posts with label 01-10-2010. Show all posts
Showing posts with label 01-10-2010. Show all posts

Friday, October 1, 2010

दिल्ली-एनसीआर में बढ़े सीएनजी के दाम


इस महंगाई जमाने में जहां आए दिन चीज़ों का रेट बढ़ता रहता है जिसमें कभी पेट्रोल कभी ड़ीजल तो कभी रसोई गैस। इस बार बारी आयी है सीएनजी की|

जी हां अब दिल्ली-एनसीआर में रहने वालो को गाड़ी में सीएनजी भरवाने के लिए ज्यादा जेब ढ़ीली करनी होगी। दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की खुदरा बिक्री करने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड यानी आईजीएल ने दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमत में 25 पैसे से लेकर 40 पैसे प्रति किलो तक की बढ़ोतरी कर दी है।

शुक्रवार की आधी रात से ही लागू होने वाली सीएनजी की कीमत दिल्ली में 25 पैसे बढ़ाई गई है। इस बढ़ोतरी के बाद यहां आपको एक किलो सीएनजी के लिए 27.75 रुपये देने होंगे। तो वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी 40 पैसे बढकर 31 रुपये किलो हो गई।

नक्सलियों द्वारा CRPF के 2 जवानों की हत्या


छत्तीसगढ़: नक्सलियों द्वारा किये जा रहे हमले थमने का नाम नहीं ले रहे है। देश के लिए नासूर बने नक्सलियों का तांडव कभी कहीं तो कभी कहीं जारी है। इस बार नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर में CRPF के 2 जवानों की गला रेतकर हत्या कर दी है। यह नक्सली घटना बस्तर के केरला पाल इलाक़े की है।

गोल्फ खिलाड़ी टाईगर वूड्स को मिली धमकी


लंदन: सेक्स संबंधों को लेकर चर्चा में रहे गोल्फ खिलाड़ी टाईगर वूड्स अब एक नई मुसीबत में फंस गये है। एक पोर्न स्टार से उन्हें धमकी मिली है। इस धमकी में टाईगर के साथ बिताए अंतरंग पलों पर फिल्माए गए सेक्स टेप को सार्वजनकि कर देने की बात कही है।

एक अंग्रेजी वेबसाइट डेली स्टार डॉट को डॉट यूके के अनुसार पोर्न स्टार डेवोन जेम्स ने उनसे 4 लाख डॉलर की रकम की मांग की है। और रकम ना देने पर जेम्स ने टाईगर के साथ बिताए अंतरंग पलों पर फिल्माए गए 62 मिनट के सेक्स टेप को सार्वजनिक करने की धमकी दी है। जिसमें टाईगर उसके साथ बेहद अंतरंग मूड में दिखाई दे रहे हैं। यही नहीं यह मॉडल जल्द ही अश्लील फिल्मों के सबसे बडे निर्माता विविड इंटरटेनमेंट के ऑफिस भी जाने वाली जहां इस सेक्स टेप को लेकर सौदा किया जाएगा।

मारूति सुजुकी नहीं करेगी नैनो से मुकाबला


नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड का कहना है कि वह टाटा की कार नैनो को टक्कर नहीं देगी। इस तरह की कोई कार पेश करने की कंपनी की कोई योजना नहीं है। आज कंपनी के चेयरमैन आर सी भागर्व ने कहा है कि उनकी कंपनी नैनो की श्रेणी की कोई कार पेश नहीं कर रही है। इसलिए कंपनी को नैनो से कोई चुनौती नहीं मिलने वाली है। जब उनसे पूछा गया कि अगले दो से तीन वर्षो में नैनो देश में सर्वाधिक बिकने वाली कार बनने वाली है। ऐसे में मारुति क्या करेगी? तो इस बात पर उनका कहना था कि नैनो और मारूति सुजुकी के ग्राहक अलग हैं। दोनों की ही अपनी अलग जगह है।


180 करोड़ के बजट वाली फिल्म रोबोट रिलीज


नई दिल्ली: भारतीय सिनेमा के साथ-साथ एशिया की सबसे महंगी फिल्म रोबोट आज रिलीज हो गई। 180 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म का ऑफर निर्देशक शंकर ने पहले शाहरुख खान को दिया था। कहानी पसंद आने के बाद किंग खान मान भी गए थे। लेकिन बाद में कुछ आपसी मतभेदों के चलते शंकर ने इस फिल्म के लिये रजनीकांत कि चुना। फिल्म में रजनीकांत और ऐश्वर्या राय बच्चन पहली बार साथ में नज़र आयेंगें। यही नहीं भारतीय फिल्म जगत में इस तरह के इफेक्ट्‍स वाली यह पहली फिल्म होगी। दुनिया भर में इसके 2000 प्रिंट जारी किए गए हैं। इससे पहले सिर्फ स्पाइडर मैन-3 के इससे ज्यादा प्रिंट रिलीज किए गए थे। यह फिल्म तमिल में ‘एंधिरन’ और हिंदी में ‘रोबोट’ नाम से रिलीज होने जा रही है।

उधर, रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘अनजाना अनजानी’ भी आज रिलीज हो चुकी है। जो पहले 24 सितंबर को रिलीज होनी थी, लेकिन अयोध्या पर हाई कोर्ट के फैसले की तारीख के चलते यह टल गई थी।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York