
उदयपुर:शैक्षिक सत्र शुरू होने के पहले ही दिन गुरुवार को शहर के आसपास व गांवों में ज्यादातर सरकारी स्कूलों से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नदारद रहे, जिसके चलते वहां बच्चों को पहले ही दिन सफाई के काम में जुटना पड़ा। हालात इतने खराब थे कि स्कूलों में सफाई करते थक चुके बच्चों को पीने के लिए पानी भी नहीं था। शिक्षकों का कहना है कि स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की कोई व्यवस्था नहीं होने से बच्चों से काम करवाना पड़ता है।
एक तरफ जहां सरकारी स्कूलों में अव्यवस्थाओं का आलम दिखाई दिया। वहीं प्राइवेट स्कूलों का नजारा सरकारी स्कूलों से कुछ अलग था। इन स्कूलों में बच्चों का तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। चमचमाते क्लासरूम में छात्रों को पहले ही दिन पढ़ाई का अच्छा माहौल मिला। सभी शिक्षक भी निर्धारित समय पर स्कूल पहुंचे और बच्चों से आगे की पढ़ाई के बारे में विस्तृत चर्चा की। इन स्कूलों की केंटीन में भी बच्चों की भीड़ देखी गई।

No comments:
Post a Comment