
पंजाब में एक पति ने अपनी पत्नी की बेवफाई के चलते ईंट मार कर उसकी हत्या कर दी। कहा जा रहा है कि मृतक अपने दो बच्चों व पति को छोड़कर कई महीनों से आशिक के साथ गोइंदवाल साहिब में किराए के मकान में रह रही थी। आरोपी इस वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस के समक्ष पेश हो गया। गोइंदवाल साहिब पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। होशियारपुर जिले के कस्बा चौलांग की मंजीत कौर का विवाह गढ़शंकर तहसील के गांव धुन्ना के परमजीत सिंह के साथ हुआ था, जिससे उसके दो बच्चे हुए। कुछ माह पहले उसके बरौनी चिंतपूर्णी के निवासी मलकीत सिंह से अवैध संबंधो के चलते वह अपने परिवार को छोड़कर उसके साथ भाग गई व गोइंदवाल साहिब में लखविंदर सिंह के मकान में किराये पर रहने लगी। इस दौरान उसने अपना नाम बदलकर हरजिंदर कौर रख लिया। आशिक के साथ रहते हुए कुछ दिन बाद उसे अपने बच्चों की याद सताने लगी और एक दिन उसने फोन पर बच्चों से बात भी की। परमजीत को जब इसका पता चला तो उसके अपने लड़के गुरप्रीत से फोन करवाकर यह पता किया कि वह आजकल कहां रह रही है। हरजिंदर बनी मंजीत ने अपने बच्चों को सबकुछ बता दिया। गुस्से की आग में जल रहा परमजीत अपने लड़के को लेकर गोइंदवाल साहिब पहुंचा। पहले उसके बेटे को गुरुद्वारा बाउली साहिब में बिठा दिया और फिर अपनी पत्नी के पास जा पहुंचा। वहां वह अपने प्रेमी संग ही मिल गई। परमजीत ने पहले मलकीत को रस्सी से बांध दिया और फिर पत्नी की ईटें मार-मार कर हत्या कर दी।

No comments:
Post a Comment